NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मुश्किलों में घिर सकते हैं राहुल गांधी, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शिकायत दर्ज
    अगली खबर
    मुश्किलों में घिर सकते हैं राहुल गांधी, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शिकायत दर्ज

    मुश्किलों में घिर सकते हैं राहुल गांधी, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शिकायत दर्ज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 02, 2019
    11:36 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पटना में शिकायत दर्ज की गई है।

    भारतीय जन क्रांति दल के महासचिव राकेश दत्त मिश्रा ने यह शिकायत दर्ज कराई है।

    यह शिकायत उन पोस्टर्स के आधार पर दी गई है, जिनमें राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है।

    शिकायत में राहुल के अलावा बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह के नाम भी शामिल हैं।

    शिकायत

    पटना सिविल कोर्ट में दर्ज की गई शिकायत

    मिश्रा ने पटना सिविल कोर्ट में दी अपनी शिकायत में कहा कि ये पोस्टर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश है और इससे इलाके में तनाव हो सकता है।

    इसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने मदन मोहन झा और कांग्रेस कार्यकर्ता से पोस्टर हटाने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

    बता दें, ये पोस्टर राहुल की जन आकांक्षा रैली से पहले लगाए गए हैं। राहुल 3 फरवरी को पटना में यह रैली करेंगे।

    जानकारी

    क्या लिखा है पोस्टर में

    भाजपा पर निशाना साधते हुए पोस्टर में लिखा गया है, 'वे राम नाम जपते रहे, तुुम राम बनकर जियो रे' इन पोस्टर में राहुल को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर पर प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी की भी फोटो है।

    ट्विटर पोस्ट

    ऐसे पोस्टर्स पर है विवाद

    Bihar: Congress President Rahul Gandhi portrayed as Lord Ram on a poster in Patna. pic.twitter.com/La4ZcL64GY

    — ANI (@ANI) January 29, 2019

    पक्ष

    पोस्टर लगाने वाले ने कही ये बातें

    कहा जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह ने ये पोस्टर लगाए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय ने कहा कि राहुल गांधी में भगवान राम की सारी खूबियां हैं। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ राम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से देश के विकास के लिए काम कर रही है और सभी बड़ी योजनाएं कांग्रेस ने लागू की है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही अयोध्या मामले का समाधान कर सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार

    बिहार

    सीट बंटवारे से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को 30 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम अमित शाह
    बिहार: ट्रेन से भारी मात्रा में बरामद हुए मानव कंकाल और खोपड़ियां, तस्कर गिरफ्तार तस्करी
    उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा, राहुल से की मुलाकात नरेंद्र मोदी
    सक्रिय राजनीति में वापस लौटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी को 'अर्जुन' तो खुद को बताया 'श्रीकृष्ण' तेजस्वी यादव

    राहुल गांधी

    छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार का शोर, दूसरे चरण की वोटिंग कल नरेंद्र मोदी
    22 नवंबर को होने वाली विपक्ष की बैठक टली, महागठबंधन की संभावना को झटका ममता बनर्जी
    मोदी की जाति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता पर भड़के राहुल, कहा- मांगे माफी राजस्थान
    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे मोदी तो मध्यप्रदेश से राहुल ने साधा भाजपा पर निशाना नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस समाचार

    वकीलों के जरिए राम मंदिर में रुकावट डाल रही कांग्रेस- मोदी नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक में सियासी पारा उफान पर, भाजपा विधायकों ने गुरुग्राम में डाला डेरा कर्नाटक
    क्या था भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' और अब यह फिर कर्नाटक में क्यों चर्चा में है? कर्नाटक
    कर्नाटक में सियासी उठापटक तेज, दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लिया कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025