Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / देश में 2020 में 81.2 लाख मौतें, इनमें से 1.48 लाख ने कोरोना से गंवाई जान
देश

देश में 2020 में 81.2 लाख मौतें, इनमें से 1.48 लाख ने कोरोना से गंवाई जान

देश में 2020 में 81.2 लाख मौतें, इनमें से 1.48 लाख ने कोरोना से गंवाई जान
लेखन प्रमोद कुमार
May 04, 2022, 08:27 am 3 मिनट में पढ़ें
देश में 2020 में 81.2 लाख मौतें, इनमें से 1.48 लाख ने कोरोना से गंवाई जान
देश में 2020 में 81.2 लाख मौतें, इनमें से 1.48 लाख ने कोरोना से गंवाई जान

भारत में साल 2020 में 81.2 लाख लोगों की मौत हुई थी। यह 2019 में हुई 76.4 लाख मौतों से 6.2 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, 2020 में जन्म लेने वालों की संख्या लगभग छह लाख कम हुई है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। RGI ने बताया कि 2020 में कोरोना वायरस के कारण 1.48 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। बता दें, इसी साल देश में महामारी की शुरुआत हुई थी।

आंकड़े
इन राज्यों में बढ़ी मौतें

महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम और हरियाणा में 2020 में 2019 की तुलना में अधिक मौतें हुईं। सबसे ज्यादा मौतों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 8.73 लाख, महाराष्ट्र में 8.08, तमिलनाडु में 6.87, पश्चिम बंगाल में 6.06 और मध्य प्रदेश में 5.24 लाख मौतें दर्ज की गईं। 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 90 प्रतिशत मौतों का रजिस्ट्रेशन 21 दिनों की तय अवधि में हो गया।

मृत्यु रजिस्ट्रेशन
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नवजातों की मौत

आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020 में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 13,807 नवजातों की मौत हुई। गुजरात 12,119 मौतों के साथ इस सूची में दूसरे और मध्य प्रदेश 11,585 नवजातों की मौत के साथ तीसरे स्थान पर है। 2020 में देश में कुल 1.43 लाख नवजातों की मौत हुई थी। इनमें से 83,313 लड़के और 60,028 लड़कियां थीं। नागालैंड ऐसा राज्य रहा, जहां 2020 में किसी भी नवजात की मौत रजिस्टर नहीं हुई। अरुणाचल में दो नवजातों ने दम तोड़ा।

जानकारी
मौतों के रजिस्ट्रेशन में पंजाब सबसे आगे

पंजाब में करीब 99 प्रतिशत मौतों का रजिस्ट्रेशन 21 दिनों में हो जाता है। सूची में 97.5 प्रतिशत के साथ चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर है। वहीं जन्म के रजिस्ट्रेशन के मामले में गुजरात लगभग 99 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है।

बयान
सभी अधिक मौतों कोरोना से नहीं- सरकार

नीति आयोग के सदस्य और कोरोना टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ वीके पॉल ने आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2020 में पिछले साल की तुलना में जो लगभग 4.75 लाख अधिक मौतें हुई हैं, वो सभी कोरोना के कारण हुई मौतें नहीं हैं। इनमें सामान्य मौतें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हर साल जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के आंकड़े सुधर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग अब जन्म और मौत के आंकड़े रजिस्टर कराने लगे हैं।

जन्म रजिस्ट्रेशन
जन्म लेने वालों की संख्या हुई कम

2019 में देशभर में 2.48 करोड़ बच्चों के जन्म का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जो 2020 में लगभग 2.4 प्रतिशत घटकर 2.42 करोड़ हो गया। बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम, अंडमान और निकोबार, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जन्म के रजिस्ट्रेशन कम हुए हैं। उत्तर प्रदेश में 2020 में सबसे ज्यादा 48.54 लाख, बिहार में 30.44 लाख, राजस्थान में 18.69 लाख और महाराष्ट्र में 17.12 लाख जन्म रजिस्टर हुए।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

1989 में देशभर में 31 लाख मौतें और 1.10 करोड़ जन्म रजिस्टर हुए थे। अब 32 साल बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020 में 81 लाख मौतें और 2.42 करोड़ जन्म रजिस्टर हुए हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र
राजस्थान
कोरोना वायरस
महामारी
रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI)
ताज़ा खबरें
12GB रैम वाले वनप्लस के पांच बेस्ट स्मार्टफोन, जानें खूबियां
12GB रैम वाले वनप्लस के पांच बेस्ट स्मार्टफोन, जानें खूबियां टेक्नोलॉजी
ये हैं जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, मारुति वैगनआर फिर से रही नंबर एक
ये हैं जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, मारुति वैगनआर फिर से रही नंबर एक ऑटो
कैसे इतना फिट रहती है दीपिका पादुकोण? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान
कैसे इतना फिट रहती है दीपिका पादुकोण? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान लाइफस्टाइल
इन अभिनेत्रियों के साथ विज्ञापनों में काम कर चुके हैं विराट कोहली
इन अभिनेत्रियों के साथ विज्ञापनों में काम कर चुके हैं विराट कोहली मनोरंजन
स्कीइंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भारत की इन पांच जगहों का करें रूख
स्कीइंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भारत की इन पांच जगहों का करें रूख लाइफस्टाइल
महाराष्ट्र
MPSC: महाराष्ट्र में ग्रुप C के 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
MPSC: महाराष्ट्र में ग्रुप C के 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी?
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी? राजनीति
पात्रा चॉल भूमि घोटाला: ED ने संजय राउत को हिरासत में लिया
पात्रा चॉल भूमि घोटाला: ED ने संजय राउत को हिरासत में लिया राजनीति
महाराष्ट्र: ED ने ली संजय राउत के घर की तलाशी, शिवसेना नेता ने कही यह बात
महाराष्ट्र: ED ने ली संजय राउत के घर की तलाशी, शिवसेना नेता ने कही यह बात राजनीति
महाराष्ट्र: राज्यपाल ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी, बोले- मराठियों का कभी अपमान नहीं करूंगा
महाराष्ट्र: राज्यपाल ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी, बोले- मराठियों का कभी अपमान नहीं करूंगा राजनीति
और खबरें
राजस्थान
राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का दावा, राज्यसभा चुनाव में मिला था 25 करोड़ का ऑफर
राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का दावा, राज्यसभा चुनाव में मिला था 25 करोड़ का ऑफर राजनीति
भारतीय वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमानों को "उड़ता ताबूत" क्यों कहा जाता है?
भारतीय वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमानों को "उड़ता ताबूत" क्यों कहा जाता है? देश
राजस्थान: बाड़मेर में वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार दोनों पायलट वीरगति को प्राप्त
राजस्थान: बाड़मेर में वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार दोनों पायलट वीरगति को प्राप्त देश
राजस्थान में फिर REET का पेपर लीक होने का आरोप, भाजपा सांसद ने शेयर की तस्वीरें
राजस्थान में फिर REET का पेपर लीक होने का आरोप, भाजपा सांसद ने शेयर की तस्वीरें करियर
हॉट एयर बैलून की राइड के लिए मशहूर हैं ये पांच भारतीय जगहें
हॉट एयर बैलून की राइड के लिए मशहूर हैं ये पांच भारतीय जगहें लाइफस्टाइल
और खबरें
कोरोना वायरस
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 17,135 नए मरीज, फिर कम हुए सक्रिय मामले
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 17,135 नए मरीज, फिर कम हुए सक्रिय मामले देश
नौकरी नहीं मिल रही है तो इन ऐप्स को आजमाएं, जल्द मिलेगी खुशखबरी
नौकरी नहीं मिल रही है तो इन ऐप्स को आजमाएं, जल्द मिलेगी खुशखबरी करियर
कोरोना वायरस: देश में लगातार तीसरे दिन घटे नए मामले, सक्रिय मामलों में भी गिरावट
कोरोना वायरस: देश में लगातार तीसरे दिन घटे नए मामले, सक्रिय मामलों में भी गिरावट देश
भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत, केरल के युवक में मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि
भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत, केरल के युवक में मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि देश
गाजियाबाद टॉपर रीति ने कक्षा 12 में हासिल किए 99 प्रतिशत अंक, बताया सफलता का राज
गाजियाबाद टॉपर रीति ने कक्षा 12 में हासिल किए 99 प्रतिशत अंक, बताया सफलता का राज करियर
और खबरें
महामारी
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 19,673 नए मरीज, सक्रिय मामलों में मामूली इजाफा
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 19,673 नए मरीज, सक्रिय मामलों में मामूली इजाफा देश
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 20,409 नए मरीज, कर्नाटक में कुल मामले 40 लाख पार
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 20,409 नए मरीज, कर्नाटक में कुल मामले 40 लाख पार देश
सच नहीं हैं मंकीपॉक्स से जुड़े ये भ्रम, जानिये अहम बातें
सच नहीं हैं मंकीपॉक्स से जुड़े ये भ्रम, जानिये अहम बातें देश
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 20,557 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 20,557 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा देश
कोरोना वायरस: देश में नए मामलों में उछाल, बीते दिन मिले 18,313 नए मरीज
कोरोना वायरस: देश में नए मामलों में उछाल, बीते दिन मिले 18,313 नए मरीज देश
और खबरें
रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI)
2020 में 7 राज्यों में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण रही कोरोना महामारी
2020 में 7 राज्यों में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण रही कोरोना महामारी देश
मेडिकल देखभाल के अभाव में होने वाली मौतें 45 प्रतिशत बढ़ी, इजाफे ने चौंकाया
मेडिकल देखभाल के अभाव में होने वाली मौतें 45 प्रतिशत बढ़ी, इजाफे ने चौंकाया देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022