
दिल्ली से इंफाल जा रहा इंडिगो का विमान तकनीकी खराबी के बाद लौटा
क्या है खबर?
दिल्ली से मणिपुर के इंफाल जा रहा इंडिगो का विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया। विमान ने जांच के बाद दोबारा से उड़ान भरी। एयरबस A-321 की इंडिगो 6E-5113 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10:25 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन वह तय समय से 9 मिनट देरी 10:34 पर उड़ान भरी। उड़ान भरने के 1 घंटे बाद पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला और उसने विमान मोड़ लिया।
घटना
तकनीकी खराबी का खुलासा नहीं हुआ
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान भरने के बाद तकनीकी कारणों से विमान को दिल्ली लाया गया था और अनिवार्य प्रक्रियाओं के अनुरूप, विमान की आवश्यक जांच की गई और तुरंत बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी गई। एयरलाइन ने विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी थी, इसका खुलासा नहीं किया है। विमान के 1 घंटा हवा में रहने के बाद अचानक दिल्ली मोड़ने की खबर से यात्री काफी चिंता में आ गए थे।
जांच
दिल्ली और गोवा की उड़ान का इंजन हुआ था बंद
एयरबस A320neo इंडिगो उड़ान 6E-6271 ने 191 यात्रियों के साथ बुधवार रात को दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। विमान भुवनेश्वर से लगभग 100 समुद्री मील उत्तर में उड़ रहा था, तभी इंजन में गड़बड़ी की जानकारी मिली। पायलटों ने आपातकालीन संदेश "पैन-पैन-पैन" देकर विमान को मुंबई की ओर मोड़ने का अनुरोध किया। मुंबई हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बताया कि रात 11:35 बजे हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया और 11:52 पर विमान सुरक्षित उतर गया।