NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर फेसबुक से सवाल-जवाब करेगी संसदीय समिति- रिपोर्ट
    अगली खबर
    व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर फेसबुक से सवाल-जवाब करेगी संसदीय समिति- रिपोर्ट

    व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर फेसबुक से सवाल-जवाब करेगी संसदीय समिति- रिपोर्ट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 21, 2021
    02:48 pm

    क्या है खबर?

    संसदीय समिति गुरुवार को फेसबुक के अधिकारियों से व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी में हुए बदलावों को लेकर सवाल-जवाब करेगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समिति के सदस्य फेसबुक से व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव की जरूरत के बारे में पूछेंगे और यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि यह यूजर्स को कैसे प्रभावित करेगी।

    40 करोड़ यूजर्स के साथ भारत व्हाट्सऐप के लिए सबसे बड़ा बाजार है।

    बता दें कि फेसबुक व्हाट्सऐप की मालिक कंपनी है।

    पृष्ठभूमि

    व्हाट्सऐप ने किया था प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव का ऐलान

    गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करने का ऐलान किया था।

    इस बदलाव के लागू होने के बाद व्हाट्सऐप अपना डाटा फेसबुक के साथ शेयर करेगी।

    शुरूआत में यूजर्स को इस पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए 8 फरवरी, 2021 तक का समय दिया गया था।

    हालांकि, यूजर्स के बढ़ते विरोध को देखते हुए कंपनी ने नई पॉलिसी लागू करने की तारीख को 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया।

    विवाद

    पॉलिसी में बदलाव का ऐलान कर विवादों से घिरी व्हाट्सऐप

    इस महीने की शुुरुआत में व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव का ऐलान किया था।

    इसमें व्हाट्सऐप ने बताया था कि वह यूजर्स का अकाउंट रजिस्ट्रेशन डाटा, यूजर्स ने दूसरे बिजनेस को कितना वक्त दिया इसका डाटा, मोबाइल डिवाइस की जानकारी और IP एड्रेस वगैरह फेसबुक के साथ शेयर कर सकती है।

    इसके बाद से व्हाट्सऐप यूजर्स के निशाने पर आ गई थी। कई यूजर्स इसे प्राइवेसी के लिए खतरा बताते हुए दूसरी ऐप्स पर शिफ्ट हो गए थे।

    जानकारी

    यूरोप में नहीं बदलेगी पॉलिसी

    व्हाट्सऐप ने बाकी देशों के यूजर्स के लिए पॉलिसी को स्वीकार करना अनिवार्य कर दिया था, लेकिन यूरोप में अपनी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया था।

    दरअसल, यूरोप में यूजर्स की प्राइवेसी से जुड़े कानून बेहद सख्त हैं और फेसबुक को इनकी हद में रहकर काम करना होता है। नियमों के उल्लंघन पर फेसबुक पर यहां भारी जुर्माना भी लग चुका है।

    इसके बाद से भारत में ऐसे ही कानून की मांग उठने लगी थी।

    कार्रवाई

    भारत सरकार ने व्हाट्सऐप को कही पॉलिसी वापस लेने की बात

    यूजर्स की मांग को देखते हुए भारत सरकार भी इस मामले में आगे आई और व्हाट्सऐप से अपनी नई पॉलिसी वापस लेने को कहा।

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बीते मंगलवार को व्हाट्सऐप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विल कैथार्ट को पत्र लिखकर कंपनी द्वारा मई में लागू की जाने वाली नई पॉलिसी को वापस लेने को कहा था।

    इसके अलावा मंत्रालय ने व्हाट्सऐप से अपनी डाटा शेयरिंग प्रक्रिया की जानकारी देने को भी कहा था।

    पत्र

    पॉलिसी में एकतरफा बदलाव स्वीकार्य नहीं- मंत्रालय

    मंत्रालय द्वारा कड़े शब्दों में लिखे पत्र में कहा गया था कि भारत वैश्विक स्तर पर व्हाट्सऐप की सेवाओं के लिए सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में प्राइवेसी पॉलिसी में प्रस्तावित बदलाव भारतीय नागरिकों की पसंद और स्वायत्तता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं।

    मंत्रालय ने यह भी लिखा था कि बड़ा बाजार होने के नाते व्हाट्सऐप को भारतीयों का उचित सम्मान देना चाहिए। प्राइवेसी पॉलिसी में किया गया कोई भी एकतरफा बदलाव उचित और स्वीकार्य नहीं होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फेसबुक
    व्हाट्सऐप
    यूरोप
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    फेसबुक

    लॉकडाउन के बाद मुकेश अंबानी ने हर घंटे कमाये 90 करोड़ रुपये भारत की खबरें
    तमिलनाडु: पुलिस अधिकारियों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पैसे ऐंठ रहे जालसाज ट्विटर
    इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज और फेसबुक मैसेंजर हुआ मर्ज, अब इंस्टाग्राम से मैसेंजर यूजर्स को भेजें मैसेज इंस्टाग्राम
    हिंदी भाषा में करें इंस्टाग्राम और फेसबुक का इस्तेमाल, सेटिंग में करना होंगे ये बदलाव इंस्टाग्राम

    व्हाट्सऐप

    वेब पर वीडियो और ऑडियो कॉल की सुविधा समेत व्हाट्सऐप में आने वाले हैं ये फीचर्स टेक्नोलॉजी
    अब व्हाट्सऐप में चैट को हमेशा के लिए कर सकते हैं म्यूट, आया नया फीचर टेक्नोलॉजी
    भारतीय सेना ने सुरक्षित संचार के लिए व्हाट्सऐप की तर्ज पर बनाया SAI ऐप सुरक्षा
    सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, फर्जी खबरों के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराने की मांग फेसबुक

    यूरोप

    योगी आदित्यनाथ बोले, मुगलों और अंग्रेजों ने किया अर्थव्यवस्था को कमजोर, जानें कितना सही कितना गलत भारत की खबरें
    पाँच ऐसे अंधविश्वास, जिन पर पूरी दुनिया विश्वास करती है, जानें रूस समाचार
    कश्मीर में पाबंदियों के कारण हुआ कारोबार में 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान कश्मीर
    नौ साल का बच्चा कर रहा इंजीनियरिंग, बनेगा सबसे कम उम्र में ग्रेजुएशन करने वाला छात्र शिक्षा

    केंद्र सरकार

    पुणे एयरपोर्ट पर तैयार है कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, सरकार की स्वीकृति का इंतजार भारत की खबरें
    किसान आंदोलन: एक बार फिर बेनतीजा रही वार्ता, सरकार ने कही कोर्ट जाने की बात किसान
    अगर कोरोना वैक्सीन के गंभीर दुष्परिणाम हुए तो क्या कोई कानूनी विकल्प है? भारत की खबरें
    पश्चिम बंगाल: 100 प्रतिशत क्षमता से संचालित होंगे सिनेमाघर, मुख्यमंत्री ने दी अनुमति पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025