NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अब व्हाट्सऐप में चैट को हमेशा के लिए कर सकते हैं म्यूट, आया नया फीचर
    अगली खबर
    अब व्हाट्सऐप में चैट को हमेशा के लिए कर सकते हैं म्यूट, आया नया फीचर

    अब व्हाट्सऐप में चैट को हमेशा के लिए कर सकते हैं म्यूट, आया नया फीचर

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 23, 2020
    06:42 pm

    क्या है खबर?

    व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स की सुविधा को बढ़ाने के लिए एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से अब यूजर्स किसी भी चैट को हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं।

    अगर आप किसी ऐसे ग्रुप में ऐड हो गए हैं, जिसे न तो डिलीट कर सकते हैं और न छोड़ सकते हैं तो आप उसे हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं।

    कंपनी ने एक साल के म्यूट ऑप्शन को अब हमेशा के लिए कर दिया है।

    अपडेट

    ऐप को करना होगा अपडेट

    कंपनी द्वारा दिए गए इस नए फीचर्स का फायदा उठाने के लिए लोगों को व्हाट्सऐप को अपडेट करना होगा। इसके पुराने वर्जन के लिए यह फीचर जारी नहीं किया गया है।

    अगर आप स्मार्टफोन यूजर्स हैं तो उसमें व्हाट्ऐप का 2.20.201.23 वर्जन होना चाहिए।

    पुराने वर्जन में चैट्स को म्यूट करने का फीचर तो है, लेकिन इसके लिए तीन ऑप्शन आठ दिन, एक सप्ताह और एक साल आता था। अब एक साल की जगह हमेशा का ऑप्शन आ गया है।

    जानकारी

    वेब वर्जन के लिए भी है उपलब्ध

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन के साथ-साथ इस फीचर का उपयोग व्हाट्सऐप वेब पर भी किया जा सकता है। वेब वर्जन पर भी इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको QR कोड स्कैन करने के बाद ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

    उपयोग

    कैसे करें इस फीचर्स का उपयोग?

    इस फीचर का उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिए यूजर को व्हाट्सऐप को ओपन कर उस चैट को सिलेक्ट करें, जिसे म्यूट करना चाहते हैं।

    इसके बाद स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिए गए म्यूट के निशान पर टैप करें। यह निशान एक माइक की तरह होगा।

    अब सामने तीन ऑप्शन्स खुलकर आ जाएंगे। उसमें तीसरा ऑप्शन चैट को हमेशा के लिए म्यूट करने का होगा।

    उस पर टैप कर चैट को हमेशा कि लिए म्यूट कर दें।

    आने वाले फीचर

    'वेकेशन मोड' पर भी चल रहा काम

    इसके अलावा WABetaInfo के अनुसार व्हाट्सऐप अलग से वेकेशन मोड' को फिर से पेश करने के लिए काम कर रही है और यह फीचर भविष्य में आने वाले अपडेट में उपलब्ध होगा।

    वर्तमान में आर्काइव चैट पर कोई भी नया मैसेज आने पर आपकी स्क्रीन पर एक पॉप- अप आता है।

    वहीं इग्नोर आर्काइव चैट फीचर आने से उस चैट पर आने वाला नया मैसेज अपने आप म्यूट हो जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्हाट्सऐप

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    व्हाट्सऐप

    वीचैट जैसी सुपर ऐप बनाने के लिए हाथ मिला सकती हैं रिलायंस और फेसबुक फेसबुक
    व्हाट्सऐप की वीडियो कॉल में ऐड हो सकेंगे 10-12 लोग, जल्द रोल आउट होगा फीचर स्काइप
    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद के लिए आगे आए ये स्टार्टअप्स भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के नाम पर हो रहे हैं स्कैम, गूगल के बताए इन तरीकों से बचें गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025