NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कैसे वीजा प्रक्रिया को आसान बना रहे देश?
    अगली खबर
    भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कैसे वीजा प्रक्रिया को आसान बना रहे देश?
    भारतीयों के लिए कई देश वीजा प्रक्रिया को आसान बना रहे हैं

    भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कैसे वीजा प्रक्रिया को आसान बना रहे देश?

    लेखन आबिद खान
    Oct 19, 2024
    07:56 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में विदेश घूमने जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में भारतीयों ने 1.30 करोड़ विदेश यात्राएं की।

    यही नहीं, भारतीय विदेश यात्राओं पर जमकर खर्च भी कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर हर महीने 12,500 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।

    इसके पीछे सबसे बड़ी वजह वीजा नियमों में आसानी को माना जा रहा है।

    आइए जानते हैं कैसे इससे भारतीयों की विदेश यात्रा आसान हो रही है।

    ऑस्ट्रेलिया 

    ऑस्ट्रेलिया भारतीयों को जारी करेगा एक साल का वीजा

    ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारतीयों के लिए 'फर्स्ट वर्क एंड हॉलिडे वीजा' योजना शुरू की है। इसके तहत 30 साल से कम उम्र के भारतीयों को एक साल का वीजा दिया जाता है।

    इस वीजा से भारतीय कितनी भी बार ऑस्ट्रेलिया आ जा सकते हैं और कम समय के लिए वहां काम ये पढ़ाई भी कर सकते हैं। जल्द ही इस योजना के पात्र 1,000 भारतीयों की सूची भी जारी की जाएगी।

    UAE

    UAE इन भारतीयों को दे रहा वीजा-ऑन-अराइवल

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) चुनिंदा भारतीयों को 14 दिन का वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देने जा रहा है।

    ये सुविधा उन भारतीयों को मिलेगी, जिनके पास अमेरिका द्वारा जारी वैलिड वीजा, रेजिडेंट परमिट या ग्रीन कार्ड होगा। इसके अलावा किसी यूरोपीय यूनियन (EU) देश या यूनाइटेड किंगडम (UK) द्वारा जारी वैलिड वीजा या रेजिडेंट परमिट वाले भारतीय भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

    आवेदन करने वाले भारतीयों के पास कम से कम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए।

    दुबई

    दुबई ने भी शुरू की खास योजना

    दुबई ने भी भारतीयों के लिए खास 5 साल की वीजा योजना की शुरुआत की है। इसके तहत, कोई भी भारतीय 90 दिनों तक दुबई में रह सकेगा।

    वीजा की अवधि 90 दिनों के लिए ही एक बार और बढ़ाई जा सकेगी। यानी कुल 180 दिन तक इस वीजा के पात्र भारतीय दुबई में रह सकेंगे।

    हालांकि, एक साल में वीजाधारक 180 दिन से ज्यादा दुबई में नहीं रह सकेगा।

    कजाकिस्तान

    कजाकिस्तान में भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं

    मध्य-एशियाई देश कजाकिस्तान में जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत ही नहीं है। भारतीय पासपोर्ट धारक यहां 14 दिन तक बिना वीजा का घूम सकते हैं।

    हर 180 दिन में अधिकतम 42 दिन तक आप कजाकिस्तान में रह सकते हैं।

    2022 में कजाकिस्तान ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ये योजना शुरू की थी। यही वजह है कि 2023 में 28,000 से भी ज्यादा भारतीय नागरिकों ने इस देश की यात्रा की थी।

    जर्मनी

    जर्मनी और जापान ने भी शुरू की पहल

    जर्मनी ने इसी साल जून में कुशल पेशेवरों को आकर्षित करने के उद्देश्य से नई वीजा योजना शुरू की है। इसके तहत विशेष क्षेत्रों के कुशल पेशेवरों को वीजा जारी किए जाएंगे, जिसके लिए भारतीय भी आवेदन कर सकते हैं।

    जापान ने भारतीय पर्यटकों के लिए ई-वीजा शुरू किया है। इसे लेकर भारतीय पर्यटक 90 दिनों तक जापान में रह सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने का तरीका पूरी तरह ऑनलाइन है।

    देश

    62 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय

    दुनियाभर के कम से कम 62 देश ऐसे हैं, जहां भारतीय बिना वीजा के निश्चित अवधि तक यात्रा कर सकते हैं।

    इनमें मलेशिया, मालदीव, भूटान, बोलिविया, मॉरीशस, कंबोडिया, म्यांमार, नेपाल, मोजाम्बिक, कतर, श्रीलंका, सोमालिया, सेशेल्स, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, केन्या, लाओस, थाइलैंड, जिम्बाब्वे, मेडागास्कर, तंजानिया, फिजी, हैती, अंगोला, रवांडा, सेनेगल, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडींस, किरिबाती, तिमोर लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, मार्शल द्वीप समूह, इथियोपिया जैसे देश शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वीजा
    पर्यटन वीजा
    मालदीव
    ऑस्ट्रेलिया

    ताज़ा खबरें

    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव
    सामंथा रुथ प्रभु अब कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ रहेंगी, ढूंढ रहे घर  सामंथा रुथ प्रभु
    विराट कोहली द्वारा घरेलू टेस्ट मैचों में खेली गई कुछ यादगार पारियां विराट कोहली

    वीजा

    भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका जाना होगा आसान, वीजा नियमों में दी जाएगी ढील अमेरिका
    दो साल में 81 चीनी नागरिकों को दिया भारत छोड़ने का नोटिस- गृह राज्यमंत्री चीन समाचार
    दिल्ली: नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला दिल्ली
    दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पाकिस्तान नीचे, जानें भारत की क्या है स्थिति पासपोर्ट

    पर्यटन वीजा

    सैर-सपाटे के लिए भारत आ सकेंगे विदेशी, 15 अक्टूबर से पर्यटन वीजा जारी करेगी सरकार गृह मंत्रालय
    सरकार ने 156 देशों के लिए बहाल किया वैध ई-वीजा, सभी को मिलेगा नियमित वीजा केंद्र सरकार
    भारत ने चीनी नागरिकों को पर्यटन वीजा देना बंद किया- रिपोर्ट चीन समाचार
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    मालदीव

    भारत ने मालदीव से प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करने को कहा  नरेंद्र मोदी
    मालदीव के नेताओं के बयान पर लक्षद्वीप के प्रशासक बोले- प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे देश
    कौन हैं मालदीव के वो नेता, जिनकी टिप्पणियों के कारण भारत के साथ तनाव बढ़ा? विवादित बयान
    मालदीव और भारत के विवाद से चीन ने झाड़ा पल्ला, कहा- दोनों में दूरी नहीं चाहते चीन समाचार

    ऑस्ट्रेलिया

    मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के फाइनलिस्ट पॉल डगलस को 24 साल की जेल, जानें मामला बच्चों के खिलाफ अपराध
    ऑस्ट्रेलिया के अस्तित्व पर सर्च इंजन ने दिया चौंकाने वाला जवाब, जानें पूरा मामला माइक्रोसॉफ्ट
    ऑस्ट्रेलिया का पहला चांद रोवर करेगा ये काम, अभी तय नहीं हुआ नाम अंतरिक्ष
    ऑस्ट्रेलिया: कार पलटने से भारतीय की मौत, पत्नी ने शव वापस लाने के लिए मदद मांगी सड़क दुर्घटना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025