Page Loader
दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पाकिस्तान नीचे, जानें भारत की क्या है स्थिति
दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में भारत की रैंक पिछले साल के मुकाबले गिरी (तस्वीरः pixabay)

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पाकिस्तान नीचे, जानें भारत की क्या है स्थिति

लेखन गजेंद्र
Jan 11, 2023
09:07 pm

क्या है खबर?

दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट की 2023 की सूची जारी हो गई। इसमें जापान पहली रैंक के साथ 193 देशों में वीजा मुक्त यात्रा वाला देश बना है। सूची में भारतीय पासपोर्ट की रैंक पिछले साल के मुकाबले घट गई। वह 85वें रैंक के साथ 59 देशों की मुक्त यात्रा करा सकता है। 2019 से 2022 तक उसकी रैंक क्रमशः 82, 84, 85 और 83 रही थी। पाकिस्तानी पासपोर्ट 106 रैंक के साथ 32 देशों की यात्रा करा सकता है।

सूची

अमेरिकी और चीनी पासपोर्ट की रही ये स्थिति?

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के अनुसार, अमेरिका को न्यूजीलैंड, नार्वे, स्विजरलैंड, चेक गणराज्य और बेल्जियम के साथ संयुक्त रूप से 22वीं रैंक मिली है। इन देशों के पासपोर्ट 186 देशों की वीजा मुक्त यात्रा करा सकते हैं। चीन और रूस के पासपोर्ट 80वीं रैंक के साथ 118 देशों की वीजा मुक्त यात्रा करा सकते हैं। सबसे बुरी स्थिति सीरिया की है, जो 107 रैंक के साथ 30 देशों की यात्रा करा सकता है। इसके बाद अफगानिस्तान का नंबर है।