NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत ने मालदीव से प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करने को कहा 
    अगली खबर
    भारत ने मालदीव से प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करने को कहा 
    मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब के समक्ष विदेश मंत्रालय ने यह मांग रखी है

    भारत ने मालदीव से प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करने को कहा 

    लेखन नवीन
    Jan 08, 2024
    03:01 pm

    क्या है खबर?

    भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग की है।

    सोमवार को विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को तलब कर अपनी ये मांग रखी।

    मंत्रालय ने उन्हें स्पष्ट शब्दों में कहा कि मालदीव ने द्विपक्षीय संबंध खराब किए हैं और इन्हें सुधारने की जिम्मेदारी भी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की है।

    उसने कहा कि मालदीव सरकार को संबंधित मंत्रियों को निलंबित नहीं, बल्कि बर्खास्त करना चाहिए।

    जानकारी

    मंत्रालय ने मात्र 4 मिनट में शाहीब को दरवाजा दिखाया

    मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि विदेश मंत्रालय ने शाहीब को दंगा अधिनियम पढ़कर सुनाया और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मात्र 4 मिनट के अंदर शाहीब को वापस भेज दिया गया।

    रिपोर्ट्स

    क्या मालदीव के मंत्रियों ने जानबूझकर खड़ा किया है विवाद?

    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी पर मंत्रियों की अभद्र टिप्पणी के मामले में चुप्पी साध रखी है। इन तीनों मंत्रियों को मुइज्जू का खास माना जाता है।

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, विदेश मंत्रालय को अंदेशा है कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन की यात्रा पर जाने से पहले जानबूझकर अपने मंत्रियों से भारतीय प्रधानमंत्री पर टिप्पणियां करवाकर विवाद खड़ा किया है।

    उसका मानना है कि इस विवाद से मुइज्जू चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को खुश करना चाहते हैं।

    विवाद

    कहां से शुरू हुआ विवाद?

    प्रधानमंत्री मोदी 4 जनवरी को लक्षद्वीप की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने एक्स पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लोगों को लक्षद्वीप की यात्रा करने को न्योता दिया।

    इसके बाद मालदीव की मंत्री मरियम शिउना, जाहिर रमीज और अन्य ने प्रधानमंत्री की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कीं। उन्होंने मोदी के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया और भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां कीं।

    इन मंत्रियों ने भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए उन्हें गंदा बताया था।

    बयान

    मालदीव के मंत्रियों ने क्या टिप्पणी की थीं? 

    मालदीव सरकार में मंत्री मरियम ने एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को 'इजरायल की कठपुतली' कहा था और भारत की तुलना गाय के गोबर से भी की थी।

    एक अन्य मंत्री मालशा ने भी भारत के खिलाफ कुछ इसी तरह की अपमानजनक टिप्पणियां कीं थीं।

    इसी तरह मंत्री जाहिद रमीज ने भी भारतीयों का मजाक उड़ाया और नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय बहुत गंदे होते हैं, जो होटल के कमरों में 'स्थायी गंद' छोड़ जाते हैं।

    मालदीव

    मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

    रविवार को मामले से पल्ला झाड़ते हुए मालदीव सरकार ने कहा है कि ये संबंधित मंत्रियों की व्यक्तिगत राय है और उनके विचारों का वह समर्थन नहीं करते हैं।

    उसने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से निलंबित कर दिया है।

    इस बीच प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश दिख रहा है और हजारों भारतीयों ने मालदीव की अपनी यात्रा रद्द कर दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    मालदीव
    विदेश मंत्रालय

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में दिखाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- चुनावों में मिली हार से हताश संसद
    पन्नू की हत्या की साजिश: प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूतों पर गौर करेंगे अमेरिका
    कांग्रेस ने साझा किया प्रधानमंत्री मोदी के संसद में राहुल गांधी की मिमिक्री करने का वीडियो कांग्रेस समाचार

    मालदीव

    आपके पास वीजा नहीं है, तो केवल भारतीय पासपोर्ट से करें इन पाँच देशों की यात्रा इंडोनेशिया
    क्या है BIMSTEC? जिसके नेता प्रधानमंत्री मोदी के शपथ समारोह में आएंगे पाकिस्तान समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी को मिला मालदीव की संसद को संबोधित करने का निमंत्रण बांग्लादेश
    प्रधानमंत्री का मालदीव दौराः सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे मोदी, संसद को करेंगे संबोधित चीन समाचार

    विदेश मंत्रालय

    सूडान में जारी संघर्ष के बीच फंसे भारतीयों को सड़क मार्ग के जरिए निकाला जाएगा बाहर  सूडान
    सूडान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन कावेरी' सूडान
    #NewsBytesExplainer: अन्य देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने कब-कब विशेष अभियान चलाए?  सूडान
    सूडान से 278 भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना सूडान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025