NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कौन हैं मालदीव के वो नेता, जिनकी टिप्पणियों के कारण भारत के साथ तनाव बढ़ा?
    अगली खबर
    कौन हैं मालदीव के वो नेता, जिनकी टिप्पणियों के कारण भारत के साथ तनाव बढ़ा?
    मालदीव के 3 मंत्रियों के बयान के कारण भारत और मालदीव में तनाव है

    कौन हैं मालदीव के वो नेता, जिनकी टिप्पणियों के कारण भारत के साथ तनाव बढ़ा?

    लेखन महिमा
    Jan 08, 2024
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप की सराहना किये जाने से मालदीव सरकार के 3 मंत्री और एक नेता इतने चिढ़े कि उन्होंने सारी हदें पार कर दीं।

    इन नेताओं ने न केवल प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कीं, बल्कि भारतीयों पर भी नस्लभेदी टिप्पणी की। इन मंत्रियों के कारण दोनों देशों के संबंधों में दरार आ गई है।

    आइए जानते हैं कि ये 4 नेता कौन हैं, जिनकी वजह से भारत और मालदीव के बीच तल्खी बढ़ी है।

    मामला 

    सबसे पहले जानें क्या है मामला

    प्रधानमंत्री मोदी ने 4 जनवरी को लक्षद्वीप की यात्रा के बाद इसकी कुछ तस्वीरें साझा की थीं और लोगों को यहां आने का न्योता दिया था।

    इसके बाद मालदीव के 3 मंत्रियों और एक नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया और भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां कीं।

    मामला बढ़ता देख मालदीव सरकार ने सफाई दी और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अपने तीनों मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को निलंबित कर दिया।

    मरियम शिउना

    कौन हैं मरियम शिउना?

    मरियम शिउना मालदीव सरकार में युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय में उप मंत्री के रूप में कार्यरत थीं। वह राजधानी माले की सिटी काउंसिल की प्रवक्ता भी हैं।

    उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का अपमान करते हुए उन्हें 'जोकर' और 'इजरायल की कठपुतली' कहा था, लेकिन आलोचनाओं के बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।

    मरियम ने हमास के इजरायल पर हमले का समर्थन भी कर चुकी हैं।

    जानकारी

    मरियम का इजरायल और भारत विरोधी रुख

    मरियम अपने इजरायल विरोधी रुख के कारण चर्चा में रही हैं। उन्होंने अपने एक पोस्ट में यहूदियों की तुलना 'नाजी' से की थी। कुछ मुद्दों पर भारत के इजरायल का समर्थन करने के कारण वह कई बार भारत विरोधी ट्वीट भी कर चुकी हैं।

     मालशा शरीफ

    मालशा शरीफ कौन हैं?

    मालशा मालदीव सरकार में युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय में उप मंत्री के पद पर कार्यरत थीं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और भारत के पर्यटन क्षेत्र पर विवादित बयान के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।

    मालशा अपने ट्वीट्स के जरिए भारत विरोधी और हिंदू विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देती रही हैं।

    उन्होंने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के पोस्ट पर आपत्तिजनक ट्वीट कर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से शादी करने के लिए कहा था।

    महजूम माजिद 

    कौन है मंत्री अब्दुल्ला महजूम माजिद?

    महजूम माजिद भी मालदीव सरकार में युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय में उप मंत्री थे।

    उन्होंने इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी मलेशिया (IIUM) से स्नातक किया है।

    उन्होंने भी प्रधानमंत्री मोदी और भारतीयों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और आलोचनाओं ने बाद पोस्ट डिलीट कर दिया।

    भारतीयों द्वारा मिल रही आलोचनाओं के कारण उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स को डिलीट कर दिया है।

    जाहिद रमीज

    जाहिद रमीज कौन हैं?

    जाहिद जनवरी, 2013 से मालदीव सीनेट की प्रोग्रेसिव पार्टी के सदस्य रहे हैं।

    जाहिद के लिंक्डइन बायो के अनुसार, उन्होंने यूनिटी यूनिवर्सिटी कॉलेज से स्नातक की है। जाहिद भारत के चेन्नई में पैदा होने के कारण भारतीय नागरिकता चाहते थे, लेकिन उन्हें यह नहीं मिल सकी।

    जाहिद ने भारत पर पहले तंज कसा और नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय बहुत गंदे होते हैं, जो होटल के कमरों में 'स्थायी गंद' छोड़ जाते हैं।

    जानकारी

    जाहिद रमीज ने और क्या कहा था?

    जाहिद ने लिखा था, 'यह कदम बढ़िया है, लेकिन हमसे प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते। मालदीव पर्यटकों को जो सुविधा देता है, क्या वह भारत दे पाएगा? क्या वह इतनी सफाई रख पाएंगे? उनके कमरों में आने वाली बदबू पर्यटकों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होगी।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मालदीव
    नरेंद्र मोदी
    विवादित बयान

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मालदीव

    आपके पास वीजा नहीं है, तो केवल भारतीय पासपोर्ट से करें इन पाँच देशों की यात्रा इंडोनेशिया
    क्या है BIMSTEC? जिसके नेता प्रधानमंत्री मोदी के शपथ समारोह में आएंगे पाकिस्तान समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी को मिला मालदीव की संसद को संबोधित करने का निमंत्रण बांग्लादेश
    प्रधानमंत्री का मालदीव दौराः सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे मोदी, संसद को करेंगे संबोधित चीन समाचार

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- चुनावों में मिली हार से हताश संसद
    पन्नू की हत्या की साजिश: प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूतों पर गौर करेंगे अमेरिका
    कांग्रेस ने साझा किया प्रधानमंत्री मोदी के संसद में राहुल गांधी की मिमिक्री करने का वीडियो कांग्रेस समाचार
    'INDIA' बैठक में ममता का प्रस्ताव, वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के सामने चुनाव लड़ें प्रियंका गांधी ममता बनर्जी

    विवादित बयान

    धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई नुपुर शर्मा की सुरक्षा, महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा समन दिल्ली पुलिस
    भाजपा की प्रवक्ताओं के लिए नई गाइडलाइंस, किसी भी धर्म के खिलाफ न बोलने की नसीहत भाजपा समाचार
    शुक्रवार को देश के कई इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शन, रांची में दो की मौत पश्चिम बंगाल
    कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025