NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पूर्व ISRO प्रमुख का आरोप, UPA-2 सरकार के कारण हुई चंद्रयान-2 मिशन में देरी
    अगली खबर
    पूर्व ISRO प्रमुख का आरोप, UPA-2 सरकार के कारण हुई चंद्रयान-2 मिशन में देरी

    पूर्व ISRO प्रमुख का आरोप, UPA-2 सरकार के कारण हुई चंद्रयान-2 मिशन में देरी

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 14, 2019
    05:46 pm

    क्या है खबर?

    भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन 15 जुलाई के लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है।

    इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख जी माधवन नायर ने कहा है कि चंद्रयान-2 को पहले साल 2012 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन UPA सरकार के नीतिगत मतभेदों के कारण ऐसे नहीं हो सका।

    इस बीच उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद अंतरिक्ष अभियानों में तेजी आई है।

    बयान

    पूर्व प्रमुख ने कहा, 2012 में लॉन्च होना था चंद्रयान-2

    समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए माधवन ने कहा, "वैसे तो देरी इतना गंभीर विषय नहीं है, लेकिन चंद्रयान-1 दस साल पहले लॉन्च किया गया था और चंद्रयान-2 को मूल रूप से 2012 में लॉन्च करने की योजना थी। लेकिन UPA 2 सरकार में नीतिगत मतभेदों के चलते इसमें देरी हुई।"

    बता दें कि 2008 में माधवन ने ही चंद्रयान-1 मिशन का नेतृत्व किया था। इसके बाद अक्टूबर 2018 में वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए।

    बयान

    प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष अभियानों को तेजी

    माधवन ने कहा, "NDA सरकार में प्रधानमंत्री मोदी जी ने ISRO के मौजूदा प्रमुख के सिवन के अंतर्गत अंतरिक्ष परियोजनाओं पर अधिकतम जोर दिया है। पिछले कुछ महीनों में कई डिजाइनें बनी हैं। मैं ऐसा जटिल सैटेलाइट बनाने के लिए ISRO को बधाई देना चाहूंगा।"

    चंद्रयान-2 मिशन

    चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले चौथा देश बनेगा भारत

    15 जुलाई को लॉन्च होने के 52 दिन बाद चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और उसके दक्षिणी हिस्से में खोजबीन और परीक्षण करेगा।

    इस मुश्किल जगह पर जाने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा।

    चंद्रयान-2 अपने साथ एक आर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) लेकर जाएगा।

    अगर ये मिशन कामयाब रहा तो भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा।

    लक्ष्य

    चंद्रमा की सतह पर ये सब करेगा चंद्रयान-2

    चंद्रयान-2 का रोवर चंद्रमा पर 14 दिन रहेगा।

    इसमें 6 पहिए हैं और इसका वजन 20 किलो है। यह अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा।

    वह इस दौरान चंद्रमा की सतह का विश्लेषण करेगा और ऑर्बिटर के जरिए हर 15 मिनट में खनिज एवं अन्य पदार्थों के बारे में डेटा और तस्वीरें भेजेगा।

    ISRO चेयरमैन के सिवन के अनुसार, चंद्रयान-2 में कुल 13 पेलोड होंगे। रोवर प्रज्ञान में 3 पेलोड और बाकी के 10 पेलोड लैंडर विक्रम और ऑर्बिटर में होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    भारतीय जनता पार्टी
    NDA सरकार
    UPA सरकार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    नरेंद्र मोदी

    खराब स्वास्थ्य के कारण अरुण जेटली का वित्त मंत्री बनना मुश्किल- रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी
    अंतरिक्ष मिशन, महिला सशक्तिकरण समेत नई सरकार के एजेंडे में शामिल होंगी ये योजनाएं लोकसभा चुनाव
    ट्रंप ने फोन कर दी प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई, अगले महीने मिलेंगे दोनों नेता डोनाल्ड ट्रंप
    शपथ लेने से पहले मां से मिलने गुजरात और लोगों का धन्यवाद करने काशी जाएंगे मोदी कांग्रेस समाचार

    भारतीय जनता पार्टी

    2024 चुनाव में 333 सीटें जीतना भाजपा का लक्ष्य, दक्षिण भारत में बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान भारत की खबरें
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, दो TMC विधायक और 50 से अधिक पार्षद भाजपा में शामिल पश्चिम बंगाल
    नवीन पटनायक ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ओडिशा
    प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे बंगाल राजनीतिक हिंसा में मरे भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजन दिल्ली

    NDA सरकार

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सरकार सख्त, दोषियों को मिलेगी पांच से सात साल तक की सजा बच्चों के खिलाफ अपराध
    उपेंद्र कुशवाहा ने बुलाई पार्टी की बैठक, छोड़ सकते हैं NDA का साथ भाजपा सांसद
    जान‍िये, 12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होने के लिए क्या करना होगा भारतीय सेना
    शहीद के पार्थिव शरीर को लेने नहीं पहुंचा बिहार सरकार का कोई मंत्री, परिवार नाराज CRPF

    UPA सरकार

    मोदी सरकार ने UPA सरकार से 2.86 प्रतिशत सस्ता किया राफेल सौदा, CAG रिपोर्ट में खुलासा फ्रांस
    राफेल डीलः अपने फैसले की समीक्षा को तैयार सुप्रीम कोर्ट, जल्द होगी सुनवाई कांग्रेस समाचार
    अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: आरोपी से करोड़ों का लेनदेन करने वाले 'RG' का पता लगा रही ED इटली
    जानें क्या है इशरत जहां 'फेक' एनकाउंटर मामला, जिसमें बरी हुए डीजी वंजारा नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025