Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
सरकारी नौकरी
लेटेस्ट भर्ती
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / करियर की खबरें / जान‍िये, 12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होने के लिए क्या करना होगा
करियर

जान‍िये, 12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होने के लिए क्या करना होगा

जान‍िये, 12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होने के लिए क्या करना होगा
लेखन मोना दीक्षित
Dec 10, 2018, 10:28 pm 4 मिनट में पढ़ें
जान‍िये, 12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होने के लिए क्या करना होगा

भारतीय सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना में से एक है। 12वीं करने के बाद कई छात्रों का ये सवाल होता है कि वे 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद भारतीय सेना में कैसे शामिल हों? अनेक भारतीयों का सपना होता है कि वे किसी भी तरह से भारतीय सेना में शामिल हों जाएं। अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं तो हमारे आज के इस लेख को जरूर पढ़ें।

NDA
NDA के माध्यम से हों शामिल

जो लोग 12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं वे भारतीय सशस्त्र बलों की संयुक्त सेवा अकादमी, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में शामिल हो सकते हैं। केवल साढ़े 16 साल से 19 साल के बीच वाले पुरुष उम्मीदवार ही इसके लिए पात्र हैं। छात्रों को UPSC द्वारा आयोजित NDA परीक्षा को पास करना होगा। फिर उन्हें सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद उन्हें NDA के तहत प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।

योग्यता
NDA परीक्षा के लिए योग्यता

जो उम्मीदवार 12वीं पास कर चुके हैं या 12वीं में है वे इसके लिए योग्य हैं। UPSC द्वारा NDA परीक्षा एक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा लगभग मार्च-अप्रैल और दूसरी परीक्षा अगस्त-सितंबर के आसपास आयोजित की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल यानी कि साल 2018 में 9 सितंबर को NDA परीक्षा-2 आयोजित की गई थी। जिसके लिए आवेदन 6 जून को शुरू हुए और 2 जुलाई तक चले थे।

प्रशिक्षण
NDA में मिलता है तीन साल का प्रशिक्षण

अभ्यर्थियों को NDA में तीन साल का प्रशिक्षण मिलता है और भारतीय सैन्‍य अकादमी (IMA) में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है। NDA परीक्षा और SSB पास करने वाले छात्र पुणे के पास खडकवासला में NDA में तीन साल का संयुक्त प्रशिक्षण पूरा करते हैं। अभ्यर्थी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से BA/B.Sc/बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस डिग्री प्राप्त करते हैं। इसके बाद, भारतीय सेना कैडेटों को एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए देहरादून में IMA भेजा जाता है।

TES
TES कोर्स के माध्यम से भी जा सकते हैं भारतीय सेना में

फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित में न्यूनतम 70% अंको के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लोग 10+2 तकनीकी प्रवेश योजना (TES) पाठ्यक्रम के लिए पात्र हैं। इसके लिए साढ़े 16 साल से साढ़े 19 साल के बीच वाले पुरुष उम्मीदवार पात्र होते हैं। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आप www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन भर्ती निदेशालय द्वारा निर्धारित छात्रों के PCM प्रतिशत के अनुसार कटऑफ के जरिए होता है।

जानकारी
भारतीय नौसेना में इस तरह हों शामिल

अगर आप 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने का सपना देखते हैं; लेकिन सोचते हैं कि इस सपने को कैसे पूरा करें, तो परेशान न हों। आप यहां क्लिक करके जान सकते हैं कि आप अपना सपना कैसे पूरा कर सकते हैं।

आवेदन
TES के लिए साल में 2 बार कर सकते हैं आवेदन

TES विभिन्न विषयों में चार वर्षीय बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) कराता है। इसके बाद उम्मीदवार लेफ्टिनेंट रैंक में सेना में स्थायी आयोग पर जाते हैं। 90 (प्रशिक्षण क्षमता के अनुसार परिवर्तनीय) रिक्तियों के लिए TES प्रवेश वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। TES-1 के लिए नवंबर-दिसंबर और TES-2 के लिए मई-जून के आसपास आवेदन होते हैं। अगर हम साल 2018 को देखें तो TES-2 के लिए आवेदन 16 मई से 14 जून तक किए गए थे।

चयन
इन चरणों से होगा चयन

TES के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को भोपाल, बेंगलुरू, इलाहाबाद या पंजाब के चयन केंद्रों में से एक में SSB साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। SSB की अवधि पांच दिन की होती है। वहां उम्मीदवारों को मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह परीक्षण और एक साक्षात्कार के माध्यम से गुजरना होता है। इसे दो चरणों में आयोजित किया जाता है और जो योग्य करार दिए जाते हैं, वे प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चुने जाते हैं।

प्रशिक्षण
TES कोर्स में चार वर्षीय प्री-कमीशन प्रशिक्षण भी है शामिल

TES के तहत, प्री-कमीशन प्रशिक्षण में दो चरण हैं। अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (गया) में एक साल का बेसिक प्रशिक्षण और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (पुणे)/मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकॉम इंजीनियरिंग (मध्यप्रदेश)/मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (तेलंगाना) में तीन साल का प्रशिक्षण होता है। चार साल के बाद, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक से सम्मानित किया जाता हैै। इसके बाद CME (पुणे)/MCTE (मध्यप्रदेश)/MCEME (तेलंगाना) में एक साल पोस्ट-कमीशन प्रशिक्षण से गुजरते हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मोना दीक्षित
मोना दीक्षित
Twitter
पत्रकार बनने की चाह ने मुझे IMS नोएडा ला खड़ा किया। इसके बाद मैंने खबरों की इस दुनिया में करियर, शिक्षा और रोजगार की खबरों का महत्व समझा। अब पिछले तीन साल से लोगों तक शिक्षा से लेकर नौकरियों तक की जरुरी खबरें पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
भारतीय सेना
NDA सरकार
ताज़ा खबरें
पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया
पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया राजनीति
धोखाधड़ी के मामले में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज
धोखाधड़ी के मामले में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज मनोरंजन
एंड्रॉयड 11 है गूगल के मोबाइल OS का सबसे लोकप्रिय वर्जन, सामने आया डाटा
एंड्रॉयड 11 है गूगल के मोबाइल OS का सबसे लोकप्रिय वर्जन, सामने आया डाटा टेक्नोलॉजी
CHSL 2020: SSC ने घोषित की स्किल टेस्ट की तारीख, 28,133 अभ्यर्थी होंगे शामिल
CHSL 2020: SSC ने घोषित की स्किल टेस्ट की तारीख, 28,133 अभ्यर्थी होंगे शामिल करियर
रणजी ट्रॉफी 2021-22: नॉकआउट स्टेज के लिए मुंबई की टीम घोषित, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी
रणजी ट्रॉफी 2021-22: नॉकआउट स्टेज के लिए मुंबई की टीम घोषित, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी खेलकूद
भारतीय सेना
Tour of Duty: टूर ऑफ ड्यूटी के तहत चार साल के लिए होगी सेना में भर्ती
Tour of Duty: टूर ऑफ ड्यूटी के तहत चार साल के लिए होगी सेना में भर्ती करियर
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा गिरने से चार घायल, 10 मजदूर लापता
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा गिरने से चार घायल, 10 मजदूर लापता देश
भारत ने खारिज कीं हिंसाग्रस्त श्रीलंका में अपनी सेना भेजने की अटकलें
भारत ने खारिज कीं हिंसाग्रस्त श्रीलंका में अपनी सेना भेजने की अटकलें देश
UPSC: NDA और NA Results जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC: NDA और NA Results जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
केंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर खर्च किए 9,000 करोड़
केंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर खर्च किए 9,000 करोड़ देश
और खबरें
NDA सरकार
कृषि कानून: किसानों के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान में सहयोगियों का भी विरोध झेल रही भाजपा
कृषि कानून: किसानों के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान में सहयोगियों का भी विरोध झेल रही भाजपा राजनीति
प्रधानमंत्री ने कृषि विधेयकों को बताया ऐतिहासिक, कहा- दुष्प्रचार कर किसानों को भ्रमित कर रहा विपक्ष
प्रधानमंत्री ने कृषि विधेयकों को बताया ऐतिहासिक, कहा- दुष्प्रचार कर किसानों को भ्रमित कर रहा विपक्ष राजनीति
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने दिया मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, नए कृषि विधेयकों का किया विरोध
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने दिया मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, नए कृषि विधेयकों का किया विरोध राजनीति
पूर्व ISRO प्रमुख का आरोप, UPA-2 सरकार के कारण हुई चंद्रयान-2 मिशन में देरी
पूर्व ISRO प्रमुख का आरोप, UPA-2 सरकार के कारण हुई चंद्रयान-2 मिशन में देरी देश
नतीजों से पहले घेराबंदी शुरू, सोनिया गांधी ने 23 मई को बुलाई विपक्षी दलों की बैठक
नतीजों से पहले घेराबंदी शुरू, सोनिया गांधी ने 23 मई को बुलाई विपक्षी दलों की बैठक राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

करियर की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Career Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022