Page Loader
टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर 
इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर बने पंत (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर 

Jul 12, 2025
07:26 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे लॉर्ड्स में अपनी पहली पारी में 74 रन बनाए। वह दुर्भाग्यपूर्ण ढगं से रन आउट हुए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बने। आइए इस विशेष सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

ऋषभ पंत 

पंत को इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 15 मैच खेले, जिसमें 47.88 की औसत के साथ 1,197 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 146 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड की धरती पर उन्होंने 12 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 22 पारियों में 44.18 की औसत के साथ 972 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड में भी 4 शतक लगा चुके हैं।

#2 

महेंद्र सिंह धोनी 

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने करियर में 21 टेस्ट खेले थे, जिसमें 33.05 की औसत के साथ 1,157 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 99 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 12 अर्धशतक लगाए थे। इंग्लैंड में धोनी ने 12 टेस्ट खेले थे, जिसमें 23 पारियों में 37.04 की औसत से 778 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक भी शामिल हैं।

#3 

फारुख इंजीनियर 

पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 टेस्ट खेले थे, जिसमें 37.10 की औसत के साथ 1,113 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक निकले थे। उन्होंने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 123 रन की पारी (1973) खेली थी। इंग्लैंड में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 9 टेस्ट खेले थे, जिसकी 17 पारियों में 37.53 की औसत से 563 रन बनाए थे।

#4 

कुमार संगाकारा 

अपने टेस्ट करियर में 12,000 से अधिक रन बनाने वाले श्रीलंका के कुमार संगाकारा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध 22 मैच खेले थे, जिसमें 40.20 की औसत के साथ 1,568 रन बनाए थे। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 716 रन बनाए थे। अपने टेस्ट करियर में इस पूर्व दिग्गज ने 134 पारियों में 57.40 की औसत के साथ 12,400 रन बनाए थे।