NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा
    अगली खबर
    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 20, 2019
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं और उसकी टिकट पर पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

    सिन्हा अभी इसी सीट से सांसद हैं।

    हाल ही में भाजपा की मुख्य चुनाव समिति ने सिन्हा का टिकट काटते हुए यहां से उनकी जगह केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को लड़ाने का फैसला लिया था।

    बता दें कि सिन्हा 2015 से भाजपा शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।

    भाजपा लोकसभा प्रत्याशी

    प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने लगाई रविशंकर के नाम पर मोहर

    पटना साहिब से प्रसाद को लड़ाने का फैसला जिस बैठक में लिया गया, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शामिल थे।

    दोनों ने अंत में उनके नाम पर मोहर लगाई है।

    बता दें कि पिछले हफ्ते सिन्हा ने एक उर्दू कविता ट्वीट करते हुए संकेत दिए थे कि वह अब मोदी के लिए काम नहीं करेंगे।

    इस कविता का मतलब था कि मोदी के प्रशंसकों की कमी नहीं हो सकती, लेकिन वह उनमें से एक नहीं हैं।

    नाराजगी की वजह

    कैबिनेट में जगह ना मिलने से नाराज हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा

    कभी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने 2015 बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपना रखे हैं।

    तब कैबिनेट में जगह ना मिलने पर वह नाराज हो गए थे।

    इसके बाद वह कई बार पार्टी नेतृत्व और सरकार की सार्जवनिक मंचों पर तीखी आलोचना कर चुके हैं।

    वह जनवरी 2019 में विपक्ष द्वारा आयोजित भाजपा-विरोधी 'यूनाइनटेड इंडिया' में भी शामिल हुए थे।

    कांग्रेस से रिश्ते

    राहुल गांधी की तारीफ कर चुके हैं सिन्हा

    अब सिन्हा भाजपा को छोड़कर कांग्रस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

    वह पहले कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ कर चुके हैं।

    उन्हें कई बार राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव की संगति में भी देखा गया है।

    बता दें कि बिहार में कांग्रेस और RJD ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है, लेकिन सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    रविशंकर प्रसाद

    ताज़ा खबरें

    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    नरेंद्र मोदी

    पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया तानाशाह, हिटलर से की तुलना कांग्रेस समाचार
    क्यों और कैसे हुई आलोक वर्मा की CBI निदेशक के पद से छुट्टी, जानें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    बॉलीवुड में 'नमो-नमो', विवेक की फिल्म के अलावा इन फिल्मों में भी दिखेंगे 'प्रधानमंत्री मोदी' बॉलीवुड समाचार
    अखिलेश-मायावती का गठबंधन भाजपा के लिए कितना बड़ा खतरा, देखें विश्लेषण भारतीय जनता पार्टी

    राहुल गांधी

    बेरोजगारी पर भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग में जमीन पर उतरे 'हिटलर-मुसोलिनी' भारतीय जनता पार्टी
    अंतरिम बजट पेश, जानिये क्या रही सरकार और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया योगी आदित्यनाथ
    मुश्किलों में घिर सकते हैं राहुल गांधी, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शिकायत दर्ज बिहार
    जानें क्यों केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    रविशंकर प्रसाद

    आधार से ड्राइविंग लाइसेंस लिंक करना होगा अनिवार्य, केंद्र सरकार जल्द लाएगी नया कानून भारत की खबरें
    अयोध्या मामला: मोदी सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कहा- गैर-विवादित जमीन राम जन्मभूमि न्यास को मिले वापस केंद्र सरकार
    अब बैंक खाता खोलने और सिम खरीदने के लिए अनिवार्य नहीं आधार, सरकार लाई अध्यादेश लोकसभा
    भाजपा ने 'मसूद अजहर जी' पर घेरा तो कांग्रेस ने याद दिलाया 'हाफिज जी' भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025