NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस से जंग: अमेरिका से 318 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर भारत पहुंचा एयर इंडिया का विमान
    अगली खबर
    कोरोना वायरस से जंग: अमेरिका से 318 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर भारत पहुंचा एयर इंडिया का विमान

    कोरोना वायरस से जंग: अमेरिका से 318 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर भारत पहुंचा एयर इंडिया का विमान

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 26, 2021
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के आगे इस समय पूरा देश बेहाल है। तेजी से बढ़ती संक्रमितों की संख्या के कारण अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। इसके कारण प्रतिदिन कई मरीजों की सांसे थम रही है।

    इस मुश्किल की घड़ी में भारत को दुनियाभर के कई देशों से मदद मिलनी शुरू हो गई है।

    इसी कड़ी में अमेरिका ने मदद के लिए भारत को 318 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं, जो सोमवार दोपहर भारत पहुंच गए।

    जानकारी

    क्या होता है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर?

    ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सामान्य हवा से ऑक्सीजन बनाने की एक पोर्टेबल मशीन है। इसका उन जगहों पर ज्यादा इस्तेमाल होता हैं जहां तरल ऑक्सीजन या प्रेशराइज्ड ऑक्सीजन की सुविधा न होती है।

    कोरोना के मामलों मेंं यह होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए बहुत मददगार है। कंसन्ट्रेटर प्रेशर स्विंग एब्जॉर्प्शन तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

    इसके जरिए यह सामान्य हवा से नाइट्रोजन को अलग करता है और ऑक्सीजन को बाहर निकालता है। इसमें लगी ट्यूब से मरीज ऑक्सीजन ले सकते हैं।

    जानकारी

    3,000 से शुरू होती है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत

    मेडिकल ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की कीमत 30,000 से 60,000 रुपये तक होती है। कुछ छोटी पोर्टेबल मशीन की कीमत 3,000 से 5,000 हजार रुपये हाती है। यह बिजली या बैटरी से संचालित होती है। ऑक्‍सीजन सिलेंडर की तुलना में यह सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है।

    राहत

    सोमवार दोपहर भारत पहुंचा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से भरा विमान

    बता दें कि ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अमेरिका ने भारत को मदद का भरोसा दिया था। इसके चलते रविवार को एयर इंडिया का विमान A102 न्यूयॉर्क ने कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (JFK) से 318 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर भारत के लिए उड़ान भरी थी। ऐसे में सोमवार दोपहर यह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गया।

    इसके पहुंचने से भारत को बड़ी राहत मिली है। इन कंसंट्रेटरों को अब जल्द ही आवश्यकता वाली जगहों पर भेजा जाएगा।

    ट्वीट

    नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दोपहर में ट्वीट कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत पहुंचने की जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा, 'हर व्यक्ति के बहुमूल्य जीवन को बचाने और कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए नागरिक उड्डयन क्षेत्र की ओर से किया गया यह एक प्रयास है।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'JFK से 318 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एयर इंडिया के विमान से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।'

    भरोसा

    अमेरिका ने भारत को दिया पूरी मदद का भरोसा

    इधर, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जैक सलिवन ने भारतीय NSA अजित डोभाल से कहा कि वह उन स्रोतों की पहचान कर रहा है, जिससे वैक्सीन के लिए कच्चे माल को तुरंत भारत भेजा जा सके।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है और वह ज्यादा से ज्यादा सप्लाई और संसाधन तैनात कर रहा हैं। इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भारत की मदद का भरोसा दिया था।

    जानकारी

    अमेरिका से आएंगे 600 और ऑक्सीजन कंसनट्रेटर

    बता दें कि एयर इंडिया की अमेरिका से आने वाली दो अन्य उड़ानों में अगले कुछ दिनों में 600 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर और मंगवाए जा रहे हैं। इनमें एक विमान सैन फ्रांसिस्को से और दूसरा नेवार्क से ऑक्सीजन कंसनट्रेटर लेकर भारत के लिए रवाना होगा।

    हालात

    ऑक्सीजन की कमी से लगातार हो रही मरीजों की मौत

    देश में ऑक्सीजन की कमी से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 25 मरीजों की मौत हो गई थी।

    इसके बाद शुक्रवार रात राजधानी के जयपुर गोल्डन अस्पताल में भी 25 मरीजों की मौत हो गई और शनिवार को पंजाब के अमृतसर में एक निजी अस्पताल में छह मरीजों की मौत हो गई।

    इसी तरह दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने चेतावनी देते हुए मदद की गुहार लगाई है।

    संक्रमण

    भारत में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,52,991 नए मामले सामने आए और 2,812 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,73,13,163 हो गई है। इनमें से 1,95,123 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 28 लाख के आंकड़े को पार करके 28,13,658 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    कोरोना वायरस
    हरदीप सिंह पुरी

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैबिनेट मंत्री विजय शाह की माफी याचिका, कहा- मगरमच्छ के आंसू सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना पाकिस्तान समाचार
    होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा

    भारत की खबरें

    हरियाणा: डिलीवरी से पहले कोरोना संक्रमित हुई थी महिला, नवजात में भी संक्रमण की पुष्टि हरियाणा
    नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में मिली एक और सफलता, ब्रिटेन के गृह मंत्री ने दी मंजूरी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    आखिर क्यों कोरोना वायरस को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है RT-PCR टेस्ट? छत्तीसगढ़
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें महाराष्ट्र

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: दिल्ली के लिए बजी खतरे की घंटी, पांच प्रतिशत के पार पहुंची सकरात्मकता दर दिल्ली सरकार
    कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच किस राज्य में क्या-क्या प्रतिबंध लागू किए गए हैं? महाराष्ट्र
    दिल्ली: सर गंगाराम अस्पताल बना कोरोना का हॉटस्पॉट, 37 डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि वैक्सीन समाचार
    दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने किया सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान अरविंद केजरीवाल

    कोरोना वायरस

    मध्य प्रदेश: अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से पांच मरीजों की मौत, परिजनों का हंगामा मध्य प्रदेश
    केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, 80 करोड़ गरीबों को मिलेगा दो महीने का मुफ्त खाद्यान्न नरेंद्र मोदी
    इसी साल रिलीज होगी सुपरहिट सीरीज 'मनी हाइस्ट 5', नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान नेटफ्लिक्स
    देश में 15 मई तक चरम पर होगी कोरोना महामारी की दूसरी लहर- IIT वैज्ञानिक भारत की खबरें

    हरदीप सिंह पुरी

    कोरोना वायरस पर नियंत्रण के बाद हटाया जाएगा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से प्रतिबंध- सरकार एयर इंडिया
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कर्मचारी, सील किया जाएगा मुख्यालय लोकसभा
    सोमवार से भारत में शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस को तैयार रहने का आदेश केंद्र सरकार
    सोमवार से शुरू हो रही घरेलू उड़ानें, हवाई अड्डों के लिए गाइडलाइंस जारी भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025