NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें

    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 17, 2021
    09:38 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले सामने आए और 1,341 मरीजों की मौत हुई है। देश में लगातार तीसरे दिन दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,45,26,609 हो गई है। इनमें से 1,75,649 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 16,79,740 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 1.23 लाख से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,23,354 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,26,71,220 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 87.80 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,95,397 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 26.50 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 37,03,584 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 59,551 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 12,07,332 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,877 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 11,24,509 मामलों और 13,190 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,48,231 मामलों और 7,373 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 63,729 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 398 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

    इसी तरह केरल में 10,031 लोगों को संक्रमित पाया गया और 21 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 6,096 नए मामले सामने आए और 20 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 14,859 मामले सामने आए और 78 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 11,99,37,641 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 30,04,544 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में लगभग 14 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 13.96 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 29.97 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.15 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.66 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.38 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.69 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    भारत की खबरें

    संक्रमण की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा युवाओं को शिकार बना रहा है कोरोना वायरस केंद्र सरकार
    भारत में जगुआर ने शुरू की F-पेस के 2021 मॉडल की बुकिंग, मिलेंगे ये फीचर्स जगुआर कार
    कोरोना वायरस: अब कार्यस्थलों पर लगाई जाएगी वैक्सीन, केंद्र ने राज्यों को तैयारी के लिए कहा केंद्र सरकार
    दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई सिट्रॉन C5 एयरक्रॉस, जानें कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 96,982 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 47,288 भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन का मनोरंजन जगत पर पड़ेगा व्यापक असर मुंबई
    महाराष्ट्र: सप्ताहांत लॉकडाउन से बढ़ते संक्रमण पर लगेगी लगाम? केंद्र ने बताया था सीमित प्रभाव उद्धव ठाकरे
    कोरोना प्रकोप के कारण FWICE ने कलाकारों को पर्सनल स्टाफ में कटौती करने का अनुरोध किया मुंबई

    केरल

    कोरोना वायरस: फिर से बढ़ते मामलों के डर से कैसे सख्ती अपना रहे राज्य? कर्नाटक
    वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर भारत की खबरें
    बंगाल: चार राज्यों से आने वाले हवाई यात्रियों के पास कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होना अनिवार्य तेलंगाना
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,738 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच किस राज्य में क्या-क्या प्रतिबंध लागू किए गए हैं? दिल्ली
    प्रोड्यूसर ने 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत अक्षय कुमार
    कोरोना वायरस: नागपुर के निजी अस्पतालों में वेंटीलेटर्स खत्म, लगभग सभी ICU बेड भी भरे नागपुर
    लॉकडाउन जारी रहा तो 'राधे' अगले साल ईद को हो सकती है रिलीज- सलमान खान मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025