NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ये हैं UPSC मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने वाले शीर्ष 10 वैकल्पिक विषय
    अगली खबर
    ये हैं UPSC मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने वाले शीर्ष 10 वैकल्पिक विषय
    UPSC मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय

    ये हैं UPSC मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने वाले शीर्ष 10 वैकल्पिक विषय

    लेखन राशि
    Jun 19, 2023
    04:39 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के दूसरे चरण यानि मुख्य परीक्षा के लिए सही वैकल्पिक विषय का चुनाव करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है।

    वैकल्पिक विषय आपके अंतिम परिणाम और रैंक को प्रभावित करता है।

    UPSC मुख्य परीक्षा के लिए कई वैकल्पिक विषयों का विकल्प दिया गया हैं, यहां हम आपको कुछ प्रमुख और लोकप्रिय वैकल्पिक विषयों की जानकारी दे रहे हैं जो सबसे ज्यादा उम्मीदवारों द्वारा चुने जाते हैं।

    इतिहास

    इतिहास और लोक प्रशासन

    1. इतिहास मुख्य परीक्षा के लिए लोकप्रिय विषय है। इस विषय में प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक और विश्व इतिहास शामिल है। इसमें भारत की प्रमुख रियासतें, प्रमुख मंदिर, प्रमुख उद्योग और कारखाने, अलग-अलग युद्धों के क्षेत्र, आंदोलनों के क्षेत्र आदि के बारे में पढ़ना होता है।

    2. लोक प्रशासन विषय सरकारी और गैर सरकारी संगठनों में प्रशासनिक सरंचनाओं और प्रक्रियाओं के अध्ययन से संबंधित है और इसे कई उम्मीदवार चुनते हैं। ये काफी स्कोरिंग विषय माना जाता है।

    भूगोल

    भूगोल और राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध

    3. भूगोल लोकप्रिय वैकल्पिक विषय माना जाता है। भूगोल में भू-आकृति, जलवायु, वनस्पति, विभिन्न अन्य मानवीय गतिविधियों के साथ पृथ्वी की सतह का अध्ययन शामिल है। कई छात्रों ने इस विषय के साथ परीक्षा में टॉप किया है।

    4. राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध (PSIR) भी लोकप्रिय विषयों में से एक है। इस विषय में तुलनात्मक और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दे, महत्वपूर्ण विचारकों को पढ़ना होगा। इस साल की टॉपर इशिता किशोर ने भी यही विषय चुना था।

    मनोविज्ञान

    मनोविज्ञान और समाजशास्त्र

    5. मनोविज्ञान एक प्रमुख विषय बन चुका है। ये मानव व्यवहार और मानसिक प्रक्रियाओं का वैज्ञानिक अध्ययन है। ये दिलचस्प विषय होने के साथ-साथ स्कोरिंग भी है। इसके लिए पर्याप्त अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध है।

    6. समाजशास्त्र भी मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों के बीच एक लोकप्रिय विषय है। ये सामाजिक विज्ञान अध्ययन है इसमें मानव समाज, सामाजिक संबंध, समूहों और संस्थानों के बारे में पढ़ते हैं। ये विषय सामान्य अध्ययन के पाठ्यक्रम के साथ सबसे ज्यादा जुड़ा है।

    कृषि

    कृषि और हिंदी साहित्य

    7. मुख्य परीक्षा के लिए कृषि एक दिलचस्प विषय है। यहां कृषि और ग्रामीण विकास में प्रशासनिक सरंचना विज्ञापन प्रक्रियाओं के अध्ययन से संबंधित है। इसकी तैयारी के साथ सामान्य अध्ययन 3 के कुछ भागों की तैयारी हो जाती है।

    8. हिंदी साहित्य मुख्य परीक्षा के लिए लोकप्रिय विषयों में से एक है। हिंदी माध्यम से तैयारी कर रहे अधिकतर छात्र इसी विषय का चुनाव करते हैं। इस विषय की सफलता दर अच्छी है।

    मनुष्य

    नृविज्ञान और चिकित्सा विज्ञान

    9. नृविज्ञान मनुष्य का अध्ययन है जो उनकी संस्कृतियों, समाजों और व्यवहारों का विज्ञापन करता है। विज्ञान पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए ये एक दिलचस्प विषय होने के साथ-साथ स्कोरिंग भी माना जाता है।

    10. चिकित्सा विज्ञान विषय के अंदर मानव शरीर, जैव रसायन, विषविज्ञान, बालरोग विज्ञान, सामान्य शल्य चिकित्सा, प्रसूति विज्ञान एवं परिवार नियोजन आदि टॉपिकों को पढ़ना होगा। ये विषय चिकित्सा पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों के लिए अच्छा माना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC प्रारंभिक परीक्षा से पहले जरूर पढ़ें राजव्यवस्था के ये महत्वपूर्ण टॉपिक परीक्षा तैयारी
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी, इतिहास के इन टॉपिकों का जरूर करें रिवीजन परीक्षा तैयारी
    UPSC: स्कोरिंग वैकल्पिक विषय है भूविज्ञान, ऐसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं भूगोल के ये टॉपिक परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    21 मई को CUET, परीक्षा से पहले ऐसे रहें तनाव से दूर तनाव
    UPSC: 2017 के टॉपर अनुदीप ने चुना था मानव विज्ञान, जानिए कैसे करें तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    4 जून को JEE एडवांस्ड, परीक्षा पास करने के लिए आखिरी समय में ऐसे करें तैयारी JEE एडवांस्ड
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं पर्यावरण और जैव विविधता के ये टॉपिक UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025