Page Loader
'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां
'हाउसफुल 5' से पहले देखें इस फ्रैंचाइजी के चारों भाग (तस्वीर: एक्स/@akshaykumar)

'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां

Jun 02, 2025
07:59 pm

क्या है खबर?

लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'हाउसफुल' की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ सहित कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। अगर आप 'हाउसफुल 5' देखने की योजना बना रहे तो इससे पहले इस फ्रैंचाइजी के चारों भाग देख डालिए। आइए जानें कहां।

OTT

इन OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है चारों भाग

इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2010 में 'हाउसफुल' से हुई थी, जिसकी सफलता के बाद साल 2012 में इसका सीक्वल 'हाउसफुल 2' आया, वहीं साल 2016 में 'हाउसफुल' की तीसरी किस्त रिलीज हुई थी। इन तीनों फिल्मों ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और इन्हें आप अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और ZEE5 पर देख सकते हैं। इसके अलावा 'हाउसफुल 4' जियो हॉटस्टार और ZEE5 पर देखी जा सकती है। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

फ्रैंचाइजी

'हाउसफुल' फ्रैंचाइजी के बारे में जानिए

'हाउसफुल' फ्रैंचाइजी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा है। 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' का निर्देशन साजिद खान ने किया था। 'हाउसफुल 3' का निर्देशन फरहाद सामजी और साजिद ने मिलकर किया, वहीं 'हाउसफुल 4' के निर्देशक फरहाद सामजी थे। 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2010, दूसरी 2012, तीसरी 2016 और इसकी चौथी किस्त 2019 में आई थी। अब दर्शक 'हाउसफुल 5' का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है।