NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं भूगोल के ये टॉपिक
    अगली खबर
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं भूगोल के ये टॉपिक
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं भूगोल के ये टॉपिक

    लेखन राशि
    May 20, 2023
    10:30 am

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भूगोल प्रमुख विषय है।

    हर साल परीक्षा में भूगोल से सवाल पूछे जाते हैं। भूगोल का पाठ्यक्रम भारतीय भूगोल, विश्व भूगोल और भौतिक भूगोल जैसे खंड़ों में विभाजित है।

    अब परीक्षा में कुछ ही समय शेष हैं। ऐसे में अन्य विषयों के साथ भूगोल के पूरे पाठ्यक्रम को पूरा रिवाइज करना मुश्किल होगा।

    कम समय में परीक्षार्थी भूगोल के इन महत्वपूर्ण टॉपिकों को कवर कर सकते हैं।

    मानचित्र

    भारतीय भूगोल के बारे में पढ़ें

    भारतीय भूगोल प्रारंभिक परीक्षा का महत्वपूर्ण है। इस खंड में भारत के प्रमुख पर्वत (हिमालय, शिवालिक), प्रमुख पठार और नदियां, प्रमुख दर्रे (काराकोरम दर्रा, बुर्जीला, रोहतांग, नीति आदि) पढ़ें।

    भारतीय वनस्पति, भारतीय मानसून, भारत की ऋतुएं, राष्ट्रीय उद्यान, राष्ट्रीय अभ्यारण, खनिज, खनन क्षेत्र, प्रमुख बंदरगाह से संबंधित जानकारी, भारत की भूगोलीय स्थिति, अक्षांश और देशांतर के बारे में पढ़ें।

    भारतीय भूगोल की प्रमुख अवधारणाओं को अच्छी तरह समझें, परीक्षा में अधिकांश सवाल अवधारणाओं से संबंधित पूछे जाते हैं।

    कृषि

    कृषि संबंधित मुद्दे पढ़ें

    UPSC के पिछले साल के प्रश्नपत्र देखें तो कृषि संबंधित मुद्दे से सवाल पूछे जाते हैं।

    खेती के प्रकार, खेती का स्तर, भोजन, ईंधन का उत्पादन, फसलों में रोग, फसल उत्पादन में चुनौतियों के बारे में पढ़ें।

    खाद्य और उर्वरक, भारत में उर्वरक अवसंरचना, कृषि उत्पादता, भूमि की क्षमता, भूमि के प्रकार, अलग-अलग तरह की मिट्टी, कृषि-जलवायु के क्षेत्र, हरित क्रांति का प्रभाव, भारत में फसल संयोजन की अलग-अलग विधियों के बारे में पढ़ें।

    जलवायु

    जलवायु और पर्यावरण के मुद्दों पर ध्यान दें

    भूगोल में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर ध्यान दें। इसके सवाल करेंट अफेयर्स से जोड़कर पूछे जाते हैं।

    जैसे हाल ही में तुर्की, सीरिया में भूकंप की घटना हुई, तो भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं।

    इसके अलावा उम्मीदवार दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन से संबंधित घटनाओं को कवर करें।

    विभिन्न देशों द्वारा इस संबंध में उठाए गए कदमों से भी खुद को अवगत करें।

    मानचित्र

    मानचित्र का अभ्यास करें

    भूगोल में मानचित्रों के अभ्यास के बिना प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी अधूरी है।

    उम्मीदवार आखिरी समय में भूगोल के मानचित्रों का अभ्यास करें।

    दुनिया भर में जो स्थान साल भर अखबारों में चर्चा में रहें हैं, उनकी भौगोलिक स्थिति याद कर लें।

    मानचित्रों की सहायतों से नदियां, महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र, पर्वत श्रंखलाएं और दर्रे, घाट, राष्ट्रीय उद्यान, ग्लेशियर, प्राकृतिक वनस्पति और खनीज, मिट्टी, वर्षा, द्वीप समूह, पड़ोसी देश आदि के बारे में जानकारियां याद करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC मुख्य परीक्षा: जानिए सामान्य अध्ययन पेपर 1 का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स परीक्षा तैयारी
    UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 2 के लिए ऐसे पढ़ें भारतीय संविधान और भारतीय राजनीति परीक्षा तैयारी
    UPSC मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन-II का महत्वपूर्ण खंड है अंतरराष्टीय संबंध, ऐसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़े ये फैक्ट्स परीक्षा की तैयारी में आएंगे काम परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    राजस्थानी भाषा से कर रहे हैं UGC NET की तैयारी तो काम आएंगे ये टिप्स UGC नेट
    नाबार्ड में काम करना चाहते हैं तो जानिए ग्रेड-A परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
    UPSC: जानिए वनस्पति विज्ञान वैकल्पिक विषय का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    नाबार्ड ग्रेड-A: प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऐसे करें रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी की तैयारी राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025