NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए लोक प्रशासन विषय की तैयारी कैसे करें?
    करियर

    UPSC: सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए लोक प्रशासन विषय की तैयारी कैसे करें?

    UPSC: सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए लोक प्रशासन विषय की तैयारी कैसे करें?
    लेखन तौसीफ
    Oct 11, 2022, 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    UPSC: सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए लोक प्रशासन विषय की तैयारी कैसे करें?
    UPSC मुख्य परीक्षा में लोक प्रशासन विषय संभावित रूप से एक बहुत ही उच्च स्कोरिंग विकल्प हो सकता है

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा के साथ-साथ मुख्य परीक्षा की तैयारी भी करते रहना चाहिए। अन्य विषयों की तुलना में लोक प्रशासन विषय संभावित रूप से एक बहुत ही उच्च स्कोरिंग विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसमें अच्छा स्कोर करने में सक्षम होने के लिए तैयारी पूरी तरह से होनी चाहिए। अगर आप लोक प्रशासन विषय की तैयारी करना चाहते हैं तो हम आपको इससे जुड़ी बातें बताएंगे।

    लोक प्रशासन का सिलेबस क्या है?

    UPSC की मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के लिए दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। इसमें पहले पेपर में प्रशासनिक सिद्धांत के अंतर्गत प्रशासनिक चिंतन, प्रशासनिक व्यव्हार, उत्तरदायित्व तथा नियंत्रण, प्रशासनिक कानून, प्रशासनिक सुधार तकनीकें और वित्तीय प्रशासन से जुड़े टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे। भारतीय प्रशासन के अंतर्गत भारतीय प्रशासन का विकास, स्वतंत्रता के बाद से जिला प्रशासन, सिविल सेवाएं, स्वतंत्रता के बाद से हुए प्रशासनिक सुधार, कानून व्यवस्था प्रशासन से जुड़े टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    लोक प्रशासन की तैयारी के लिए मुख्य किताबें कौनसी हैं?

    पब्लिक पॉलिसी (अवधारणा, सिद्धांत और प्रैक्टिस): लेखक बिदयुत चक्रवर्ती और प्रकाश चंद प्रशासनिक विचारक: लेखक प्रसाद एंड प्रसाद लोक प्रशासन के नए क्षितिज: लेखक मोहित भट्टाचार्य लोक प्रशासन और लोक मामले: लेखक निकोलस हेनरी संगठनात्मक व्यवहार की अनिवार्यता: लेखक स्टीफन रॉबिंस लोक प्रशासन: लेखक लक्ष्मीकांत लोक प्रशासन के सिद्धांत: लेखक बीएल फाड़िया लोक प्रशासन के तत्व: लेखक एससी सिंघल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) और मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) के नोट्स

    प्रशासन के संबंध में हो रहे बदलावों के बारे में उम्मीदवार बढ़ाएं जानकारी

    UPSC की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में लोक प्रशासन विषय के सिलेबल में अधिकांश सिद्धांत ही है। सिलेबस के दूसरे पेपर में ऐतिहासिक समय से अब तक के भारतीय प्रशासन की चर्चा है। लोगों के अधिकारों के लिए देश में कानून और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन का उत्तरदायित्व है। जो उम्मीदवार इस विषय की तैयारी करना चाहते हैं उन्हें प्रशासन के संबंध में हो रहे बदलावों के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाते रहना चाहिए।

    सिलेबस देखने के बाद खुद बनाएं नोट्स

    सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि लोक प्रशासन के विषय को समझना सरल है, लेकिन इसमें प्रतिस्पर्धा काफी अधिक है। ऐसे में उम्मीदवार को अपने प्रतियोगियों से आगे निकलने के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्तर देने चाहिए। इसके लिए वे छोटे नोट्स बनाने शुरू करें। सिलेबस देखने के बाद सभी टॉपिक्स के नोट्स खुद से बनाएं। इससे आपकी लिखने की आदत बनेगी और दोहराने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

    समाचार पत्रों के संपादकीय को पढ़ें

    लोक प्रशासन के सभी टापिक्स पर अपनी पकड़ बनाने के लिए आपको समाचार पत्रों के संपादकीय पढ़ने चाहिए। इस तरह आप संबंधित मुद्दों और आंकड़ों से जुड़े रह सकते है और समसामयिक घटनाओं को सिद्धांतों के साथ समझ सकेंगे। इसके अलावा 'प्रतियोगिता दर्पण' और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय' के अधीन प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित 'योजना' पत्रिका का नियमित अध्ययन करना इस विषय की तैयारी में फायदेमंद हो सकता है।

    मुख्य परीक्षा में इन वैकल्पिक विषयों का भी कर सकते हैं चयन

    अगर आपको मैनेजमेंट का सिलेबस देखने के बाद इस विषय में बहुत अधिक दिलचस्पी नहीं है तो आप एग्रीकल्चर साइंस, भूगोल या लॉ विषय को भी वैकल्पिक विषय के तौर पर चुन सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    IAS अधिकारी
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सिविल सर्विस

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए फरवरी में कंपनी का ऑफर होंडा
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान

    IAS अधिकारी

    UPSC: पश्चिम बंगाल की तरुणी पांडेय को पहले प्रयास में मिली सफलता, यूट्यूब से की तैयारी CRPF
    पिता की मौत के बाद भी नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में IAS बने राजदीप सिंह UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    बिल्कुल शुरुआत से कैसे करें UPSC परीक्षा की तैयारी? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    IAS सर्जना यादव ने बिना कोचिंग पास की UPSC परीक्षा, नौकरी छोड़कर की तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    अब UPSC के जरिए होगी IRMS पदों पर भर्ती, अगले साल से होगी शुरुआत भारतीय रेलवे
    UPSC: कौन हैं नमृता जैन जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए बताई अचूक रणनीति? भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    UPSC: तमिलनाडु के जयगणेश ने असफलताओं से नहीं मानी हार, सातवीं बार में बने IAS अधिकारी सरकारी नौकरी
    UPSC: श्वेता ने दो बार परीक्षा पास कर छोड़ी नौकरी, तीसरी बार में बनीं IAS परीक्षा

    सिविल सर्विस

    UPSC की तैयारी के लिए अपनाएं ये रणनीति, कम समय में हासिल कर सकते हैं सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    ग्रेजुएशन में फेल हो गए थे IAS अनुराग, लेकिन जिद में पास कर दिखाई UPSC परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग के क्या फायदे हैं? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    चीनी मिल के कर्मचारी की बेटी अंकिता ने पास की UPSC, पढ़ें प्रेरणादायक कहानी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023