LOADING...
UPSC: 2022 की टॉपर इशिता किशोर ने PSIR विषय से दी थी परीक्षा, ऐसे करें तैयारी
UPSC टॉपर इशिता ने PSIR वैकल्पिक विषय से दी थी मुख्य परीक्षा

UPSC: 2022 की टॉपर इशिता किशोर ने PSIR विषय से दी थी परीक्षा, ऐसे करें तैयारी

लेखन राशि
Jun 03, 2023
10:48 am

क्या है खबर?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में कई वैकल्पिक विषय के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन कुछ वैकल्पिक विषय अभ्यर्थियों के बीच में ज्यादा लोकप्रिय हैं। इनमें राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध (PSIR) विषय भी शामिल है। इस साल सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर ने भी PSIR वैकल्पिक विषय से ही मुख्य परीक्षा दी थी। आइए जानते हैं परीक्षा में सफलता के लिए इस विषय की तैयारी कैसे करें।

पेपर

पेपर 1 के लिए रणनीति

पेपर 1 के पाठ्यक्रम के स्थिर भाग को पहले पूरा करें। इसमें प्लेटो, अरस्तू, लोके, महात्मा गांधी जैसे कई विचारक शामिल हैं। इन्हें अच्छे से पढ़ें। समानता, न्याय, सकारात्मक कार्रवाई जैसी अवधारणाओं को गहराई से समझें। पेपर 1 के दूसरे खंड के लिए महत्वपूर्ण कानूनी केस, ARC रिपोर्ट, गैर-सरकारी संगठनों के लिए रिपोर्ट, सांप्रदायिकता और वैधानिक निकायों के लिए अलग-अलग रिपोर्ट्स को भी पढ़ें। पेपर 1 के सवालों को हल करने के लिए वैचारिक स्पष्टता विकसित करें।

पेपर 2

पेपर 2 के लिए रणनीति

पेपर 2 के पहले भाग में तुलनात्मक और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दे हैं। ऐसे में आपको दुनिया में चल रही घटनाओं और नीतियों से जागरूक रहना होगा। पेपर 2 का दूसरा भाग भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में है। ये पाठ्यक्रम का सबसे गतिशील भाग है। आपको रूस, अमेरिका, कोरिया, इजरायल, चीन जैसे देशों के साथ संबंधों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रीय समूह जैसे ब्रिक्स, नाटो, सार्क, SCO आदि को भी कवर करें।

Advertisement

उत्तर लेखन

उत्तर लेखन पर दें विशेष ध्यान

इस विषय में उत्तर लेखन का अभ्यास सबसे ज्यादा जरूरी है। उत्तर लिखते समय इंटरलिंकिंग, उपयुक्त परिचय, मुख्य भाग और निष्कर्ष जरूर शामिल करें। अधिक से अधिक प्रश्नों का अभ्यास करें। राजनीति विज्ञान के लिए अच्छी मॉक टेस्ट सीरीज में पंजीकरण करें। राजनीति विज्ञान के उत्तर भारत पर केंद्रित रखें। अलग-अलग विचारकों के दृष्टिकोण के बारे में लिखें। उत्तर के परिचय और मुख्य भाग पर विशेष फोकस करें और सभी जरूरी जानकारियों को शामिल करें।

Advertisement

करेंट

करेंट अफेयर तैयार करें

पाठ्यक्रम में गतिशील और स्थिर दोनों भाग हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से करेंट अफेयर्स कवर करना चाहिए। तैयारी के लिए प्रतिदिन अखबार के संपादकीय पढ़ने के साथ, अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर संसद टीवी की बड़ी तस्वीर जैसी डिबेट्स देखें। पेपर 2 पूरी तरह से गतिशील भाग है। इसमें विदेश नीति, दूसरे देशों के शासन में आने वाले परिवर्तन, प्रमुख नीतियां जरूरी हैं। इन हिस्सों को कवर करने के लिए करेंट अफेयर पर अपनी पकड़ मजबूत करें।

जानकारी

पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अवलोकन करें

किसी भी विषय की तरह इस विषय में भी पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अवलोकन जरूरी है। उम्मीदवार पाठ्यक्रम समझने के बाद प्रश्नपत्रों का अवलोकन करें। परीक्षा में पूछे जा रहे प्रश्नों का पैटर्न समझें और दोहराए जाने वाले टॉपिकों की सूची बनाएं।

Advertisement