NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: 2017 के टॉपर अनुदीप ने चुना था मानव विज्ञान, जानिए कैसे करें तैयारी
    अगली खबर
    UPSC: 2017 के टॉपर अनुदीप ने चुना था मानव विज्ञान, जानिए कैसे करें तैयारी
    मानव विज्ञान वैकल्पिक विषय की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC: 2017 के टॉपर अनुदीप ने चुना था मानव विज्ञान, जानिए कैसे करें तैयारी

    लेखन राशि
    May 21, 2023
    01:20 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के वैकल्पिक विषय में मानव विज्ञान/नृविज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) विषय भी उपलब्ध है।

    विज्ञान पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए ये एक दिलचस्प विषय होने के साथ-साथ स्कोरिंग भी माना जाता है।

    2017 के टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी ने इसी विषय के साथ मुख्य परीक्षा दी थी। इस विषय में सफलता दर अच्छी है।

    अगर उम्मीदवार सही रणनीति के साथ तैयारी करें तो परीक्षा में सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

    पाठ्यक्रम

    मानव विज्ञान का पाठ्यक्रम क्या है?

    पेपर 1 में मानव विज्ञान का अर्थ, कार्यक्षेत्र और विकास, मानव विकास, मनुष्य का उद्भव, विकास सिद्धांत, मनुष्य और बंदरों की तुलनात्मक शारीरिक रचना, जातिवृत्तीय स्थिति, होमोसेपियन्स, कोशिका, DNA संरचना, प्रोटीन संश्लेषण, समाज अवधारणाएं, मानवशास्त्रीय सिद्धांत, महामारी विज्ञान के बारे में पढ़ना होगा।

    पेपर 2 में भारतीय संस्कृति और सभ्यता का विकास, प्रागैतिहासिक पुरापाषाण, मध्यपाषाण, नवपाषाण युग, हड़प्पा संस्कृतियां, भारत में जातीय पुरातत्व, कला और शिल्प उत्पादक समुदाय, भारत की जनसांख्यिकीय रुपरेखा, जाति व्यवस्था, जनजनातीय समुदाय शामिल हैं।

    किताबें

    पेपर 1 के लिए कौनसी किताबें पढ़ें?

    पेपर 1 के लिए कक्षा 11 की समाजशास्त्र की NCERT किताब और 10वीं और 12वीं की जीवविज्ञान की किताब पढ़ें।

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के नृविज्ञान MA के नोट्स पढ़ें।

    इसके बाद छात्र नीचे बताई गई किताबों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    एन इंट्रोडक्शन टू सोशल कल्चरण एंथ्रोपोलॉजी: एनके वैद्य

    एन इंट्रोडक्शन टू सोशल एंथ्रोपोलॉजी: डीएन मजूमदार और टीएन मदान

    शारीरिक नृविज्ञान: पी. नाथ

    मानवशास्त्रीय सिद्धांत: माखन झा

    भारतीय प्रागैतिहास का मापन: डीके भट्टाचार्य

    जानकारी

    पेपर 2 के लिए कौनसी किताबें पढ़ें?

    पेपर 2 के लिए उम्मीदवार नदीम हसनैन की भारतीय नृविज्ञान, आदिवासी भारत, एलपी विद्यार्थी की भारत की जनजातीय संस्कृति, कक्षा 12 की NCERT किताब भारत में सामाजिक परिवर्तन और विकास और भारतीय समाज और खाक्सा समिति की रिपोर्ट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    उत्तर

    उत्तर लेखन और नोट्स बनाना है जरूरी

    इस विषय में अच्छे अंक हासिल करने के लिए उत्तर लिखने का अभ्यास करें। उत्तरों में परिभाषाएं, परिचय, स्पष्टीकरण, आलोचनाएं जैसे प्वाइंट्स को शामिल करें।

    मुख्य विचारकों को शामिल करें। उत्तरों में सब हेडिंग बनाएं। प्रासंगिक डायग्राम और फ्लोचार्ट शामिल करें।

    उत्तर लेखन पर पकड़ मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट हल करें।

    इस विषय में सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के नोट्स बना लें ताकि रिवीजन करने में आसानी हो सके।

    जानकारी

    करेंट अफेयर्स हैं महत्वपूर्ण

    मानव विज्ञान के पाठ्यक्रम को करेंट अफेयर्स से जोड़कर पढ़ना बेहद महत्वपूर्ण हैं। अखबार में जनजातियों के लिए शुरू की गई योजनाएं, नए जीवश्म की खोज, अनुवांशिकी में नई खोज जैसे समाचार पढ़ें। मानव विज्ञान पर आधार करेंट अफेयर मैगजीन पढ़ें।

    केस

    केस स्टडी पर ध्यान दें

    इस विषय में केस स्टडी बहुत महत्वपूर्ण हैं। अच्छे अंक लाने के लिए उत्तरों में अधिक से अधिक केस स्टडी शामिल करना होगा।

    उम्मीदवार द हिंदू, खाक्सा समिति, जनजातीय मंत्रालय की वेबसाइट की सहायता से केस स्टडी तैयारी कर सकते हैं।

    जनजातीय समुदाय की समस्या, पंचायती राज और सामाजिक परिवर्तन, विकासात्मक परियोजनाएं, जनजातीय अवधारणा, सामाजिक परिवर्तन, जनजातीय क्षेत्रों का प्रशासनिक इतिहास, जातीय संघर्ष, आदिवासी और ग्रामीण विकास में नृविज्ञान की भूमिका जैसे मुद्दों पर केस स्टडी तैयार करनी चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 2 के लिए ऐसे पढ़ें भारतीय संविधान और भारतीय राजनीति परीक्षा तैयारी
    UPSC मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन-II का महत्वपूर्ण खंड है अंतरराष्टीय संबंध, ऐसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़े ये फैक्ट्स परीक्षा की तैयारी में आएंगे काम परीक्षा तैयारी
    UPSC सामान्य अध्ययन 3 के लिए ऐसे करें आर्थिक विकास और आपदा प्रबंधन की तैयारी परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    UPSC: जानिए वनस्पति विज्ञान वैकल्पिक विषय का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    नाबार्ड ग्रेड-A: प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऐसे करें रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी की तैयारी राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
    UPSC: मुख्य परीक्षा के लिए ऐसे करें रसायन विज्ञान वैकल्पिक विषय की तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    प्रदर्शन कला विषय से ऐसे करें UGC NET की तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025