NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने भारत से यात्रा पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए?
    अगली खबर
    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने भारत से यात्रा पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए?

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने भारत से यात्रा पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 20, 2021
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    भारत इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी और अधिक खतरनाक लहर के प्रकोप से जूझ रहा है। इसे देखते हुए कई देशों ने यहां से जाने वाले यात्रियों पर पाबंदियां लगा दी हैं।

    ब्रिटेन ने सोमवार को भारत को 'रेड लिस्ट' में डाल दिया, जिसके बाद यहां से जाने वाले केवल ब्रिटिश और आयरिश नागरिकों को ही वहां प्रवेश मिल पाएगा।

    इसके अलावा अमेरिका ने अपने नागरिकों से भारत जाने बचने को कहा है।

    पाबंदी

    हांगकांग और न्यूजीलैंड भी लगा चुके रोक

    इंग्लैंड और अमेरिका से पहले हांगकांग ने रविवार को भारत से जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 20 अप्रैल से लागू हुआ यह आदेश 14 दिनों के लिए प्रभावी होगा।

    इसी महीने न्यूजीलैंड भी भारत से जाने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा चुका है।

    11 अप्रैल से प्रभाव में आया न्यूजीलैंड सरकार का यह आदेश 28 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान सरकार यात्रा बहाल करने के जोखिम प्रबंधन कदमों की समीक्षा कर अगला फैसला लेगी।

    वजह

    भारत से यात्रा पर पाबंदी क्यों लगा रहे देश?

    ब्रिटेन ने कहा है कि भारत में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के 103 नए मामले सामने के बाद उसने भारत से यात्रा पर पाबंदी लगाई है।

    इसी तरह हांगकांग ने भी रविवार को भारत में मिले कोरोना के डबल म्यूटेंट वेरिएंट का हवाला देकर उड़ानों पर दो हफ्तों की रोक लगाई थी।

    इसके अलावा इन देशों ने भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर भी चिंता जताई है।

    पाबंदी

    ब्रिटेन की रेड लिस्ट में होने का क्या मतलब?

    अगर आप 23 अप्रैल की सुबह 4 बजे से पहले भारत से ब्रिटेन पहुंचते हैं तो आपको अपने घर पर 10 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। साथ ही आपको दूसरे और आठवें दिन कोरोना वायरस का टेस्ट भी कराना होगा।

    अगर आप इसके बाद ब्रिटेन पहुंचते हैं तो आपको तभी प्रवेश मिलेगा, जब आप ब्रिटेन, आयरलैंड या किसी तीसरे देश के निवासी होंगे और आपके पास इंग्लैंड में रहने का अधिकार है।

    जानकारी

    अमेरिका ने क्या कहा है?

    अमेरिका की तरफ से अपने नागरिकों के लिए जारी की गई एडवायजरी में कहा गया है कि भारत में मौजूदा स्थिति के चलते वैक्सीनेट हो चुके लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को वहां जाने से बचना चाहिए।

    कोरोना वायरस

    भारत में तेजी से फैल रहा है संक्रमण

    देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण हालात खराब हो रहे हैं और पाबंदियां फिर से लौट आई हैं।

    मार्च मध्य के बाद से ही रोजाना रिकॉर्ड संख्या में मामले दर्ज हो रहे हैं और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20 लाख से अधिक हो गई है।

    कई जानकारों का कहना है कि देश में बढ़ते मामलों के पीछे वायरस के डबल म्यूटेंट वेरिएंट का हाथ है।

    कोरोना वायरस

    देश में बीते दिन हुईं रिकॉर्ड मौतें

    भारत में बीते दिन कोरोना 2,59,170 नए मामले सामने आए और 1,761 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में हुईं सबसे अधिक मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है। इनमें से 20,31,977 सक्रिय मामले हैं और 1,80,530 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    अमेरिका के बाद भारत महामारी से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अमेरिका
    इंग्लैंड
    हांगकांग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला

    भारत की खबरें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 1.68 लाख मरीज, सक्रिय मामले 12 लाख पार महाराष्ट्र
    मुस्लिमों ने बनाई भारत को 2030 तक इस्लामिक स्टेट बनाने की योजना- पीसी जॉर्ज केरल
    भारत में 18 अप्रैल को 14 घंटे के लिए बाधित रहेगी RTGS सेवा- RBI देश
    अपकमिंग मोटो G60 में मिलेगा 108MP का प्राइमरी सेंसर, सामने आई जानकारी एंड्रॉयड

    अमेरिका

    अमेरिका ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, किसान आंदोलन पर बोला- शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र की पहचान भारत-अमेरिका संबंध
    प्रधानमंत्री मोदी ने की जो बाइडन से बात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा भारत की खबरें
    भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका ने कहा- अपने दोस्त के साथ खड़े हैं भारत-चीन संबंध
    अमेरिका: संसद पर हमले के मामले में डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग के आरोपों से बरी डोनाल्ड ट्रंप

    इंग्लैंड

    UNSC में कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश में लगे चीन और पाकिस्तान को मिली मात चीन समाचार
    क्यों मायने रखता है राष्ट्रपति का अभिभाषण, जिससे होगी बजट सत्र की शुरुआत? बजट
    फाफ डु प्लेसिस ने छोड़ी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की कप्तानी क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड और फ्रांस को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत भारत की खबरें

    हांगकांग

    व्यक्ति ने इमारत पर चढ़कर कर दी पैसों की बारिश, उड़ा दिए 18 लाख, देखें वीडियो बिटकॉइन
    'एवेंजर्स: एंडगेम' का स्पॉइलर देने पर थिएटर के बाहर व्यक्ति की पिटाई हॉलीवुड समाचार
    हांगकांगः विरोध प्रदर्शन कर रहे लाखों लोगों ने दिया एंबुलेंस को रास्ता, वीडियो वायरल चीन समाचार
    प्रदर्शनों के कारण हांगकांग एयरपोर्ट की सारी उड़ाने रद्द, जानें क्यों हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025