NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / न्यूजीलैंड में भारत से गए यात्रियों के प्रवेश पर रोक, बढ़ते कोरोना मामलों को बताया वजह
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड में भारत से गए यात्रियों के प्रवेश पर रोक, बढ़ते कोरोना मामलों को बताया वजह

    न्यूजीलैंड में भारत से गए यात्रियों के प्रवेश पर रोक, बढ़ते कोरोना मामलों को बताया वजह

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 08, 2021
    11:42 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड ने भारत से जाने वाले वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर लगभग दो हफ्तों के लिए अस्थायी रोक लगा दी है।

    भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यह फैसला लिया गया है। 11 अप्रैल से लागू होने वाले इस आदेश के बाद भारत से लौटे न्यूजीलैंड के नागरिक भी अपने देश में प्रवेश नहीं ले पाएंगे।

    बता दें कि संक्रमण रोकने के लिए कई देश ऐसे फैसले लेते आए हैं।

    कोरोना वायरस

    संक्रमित पाए गए थे भारत से लौटे 17 लोग

    बीते दिन न्यूजीलैंड की सीमा पर 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिनमें से 17 भारत से गए लोग थे। इसके बाद वहां की सरकार ने प्रवेश पर अस्थायी रोक का फैसला लिया है।

    प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम भारत से आने वाले यात्रियों के न्यूजीलैंड में प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा रहे हैं।"

    गौरतलब है कि भारत में इन दोनों रिकॉर्ड संख्या में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

    जानकारी

    कब से कब तक लागू रहेगा आदेश?

    न्यूजीलैंड सरकार का यह आदेश 11 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार 4 बजे से लागू होकर 28 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सरकार यात्रा बहाल करने के जोखिम प्रबंधन कदमों की समीक्षा कर अगला फैसला लेगी।

    कोरोना वायरस

    संक्रमण पर काबू पाने में कामयाब रहा है न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड ने अपनी सीमाओं के भीतर कोरोना वायरस पर काफी हद तक पूरी तरह काबू पा लिया है और यहां पिछले 40 दिनों से कम्युनिटी ट्रांसमिशन का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

    हालांकि, बाहर से आने वाले लोगों और खासकर भारत से जा रहे लोगों में संक्रमण की आशंका के चलते यहां सीमाओं पर पाबंदियों को कड़ा किया जा रहा है।

    इसी सिलसिले में भारत से जाने वाले लोगों का प्रवेश अस्थायी तौर पर बंद किया गया है।

    बयान

    बाकी देशों के नागरिकों पर नहीं लगेगी रोक- आर्डन

    आर्डन ने कहा कि दुनियाभर के देशों और खासकर ब्राजील और भारत में मामले बढ़ रहे हैं। अब न्यूजीलैंड में ऐसा ट्रेंड दिखने लगा है। इस वजह से यह फैसला लिया गया है। यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने अपने नागरिकों को वापस देश लौटने से रोका है

    हालांकि, आर्डन ने साफ किया है कि अन्य देशों के लोगों के प्रवेश पर रोक नहीं होगी क्योंकि वहां से आने वाले लोग भारत की तुलना में कम होते हैं।

    कोरोना वायरस

    भारत में क्या है संक्रमण की स्थिति?

    भारत में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना महामारी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है।

    बीते दिन देशभर में कोरोना के 1,26,789 नए मामले सामने आए और 685 मरीजों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद देश में एक दिन में मिले ये सर्वाधिक मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। इनमें से 1,66,862 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    भारत की खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर बांग्लादेश में हिंसा, इस्लामी समूह के सदस्यों का मंदिरों-ट्रेनों पर हमला नरेंद्र मोदी
    जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी भवनों पर 15 दिन में लहराएगा तिरंगा, उपराज्यपाल ने दिए आदेश जम्मू-कश्मीर
    हार्ट ऑफ एशिया: एक जगह मौजूद होंगे भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री, मुलाकात संभव पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 56,211 नए मामले, 271 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    कोरोना: पांच महीने बाद दुनिया में फिर भारत में आ रहे सबसे अधिक दैनिक मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: बेकाबू होते हालात के बीच महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक लाख से अधिक नए मामले, अकेले महाराष्ट्र में 57,000 महाराष्ट्र
    अभिनेता गोविंदा हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, हल्के लक्षण आए सामने बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    रणबीर कपूर हुए कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ, रणधीर कपूर ने दी जानकारी मुंबई
    कोरोना वायरस: देश के 81 प्रतिशत सक्रिय मामले पांच राज्यों में, अकेले महाराष्ट्र में 63 प्रतिशत महाराष्ट्र
    कोरोना: महाराष्ट्र में बीते दिन मिले रिकॉर्ड मरीज, रविवार से लागू होगा नाइट कर्फ्यू महाराष्ट्र
    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 62,258 मामले, महाराष्ट्र में मिले लगभग 37,000 मरीज भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025