NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस के संभावित परमाणु और जैविक हमले के जवाब के लिए अमेरिका ने बनाई टीम
    अगली खबर
    रूस के संभावित परमाणु और जैविक हमले के जवाब के लिए अमेरिका ने बनाई टीम
    रूस के संभावित परमाणु और जैविक हमले के जवाब के लिए अमेरिका ने बनाई टीम

    रूस के संभावित परमाणु और जैविक हमले के जवाब के लिए अमेरिका ने बनाई टीम

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 24, 2022
    10:30 am

    क्या है खबर?

    यूक्रेन में जारी युद्ध और इसकी बीच उठती परमाणु हमले की आशंकाओं के चलते अमेरिका ने 'द टाइगर टीम' नाम से सुरक्षा अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की है।

    इस टीम का काम रूस की तरफ से परमाणु, जैविक या रासायनिक हमला होने पर अमेरिका और उसके सहयोगियों को किस तरह जवाब देना है, इसकी योजनाएं बनाने का है।

    28 फरवरी को गठित की गई यह टीम हर हफ्ते में तीन बार बैठक करती है।

    जानकारी

    इन कदमों पर भी विचार कर रही है टीम

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह टीम उन कदमों पर विचार कर रही है कि अगर रूस यूक्रेन में मदद के लिए भेजे जा रहे सामानों पर हमला करता है तो उसकी क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए।

    साथ ही उन जवाबी कदमों पर भी विचार कर रही है कि अगर रूस यूक्रेन के साथ-साथ मोल्डोवा और जॉर्जिया को निशाना बनाता है तो क्या करना होगा और कैसे यूरोपीय देशों को शरणार्थियों के लिए तैयार किया जा सकता है।

    अमेरिका

    पहले भी किया गया था एक दल का गठन

    अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान से मंजूरी मिलने के बाद इस टीम का गठन किया गया था।

    इससे पहले भी अमेरिका ने यूक्रेन में रूस के संभावित हमले को देखते हुए विशेष दल का गठन किया था।

    इस दल ने रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को तय करने, अमेरिका के सहयोगी देशो में NATO (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन) सेनाओं की तैनाती और यूक्रेनी सेना की सैन्य मदद में अहम भूमिका निभाई थी।

    परमाणु हथियारों का इस्तेमाल

    अमेरिका क्या सोच रहा है?

    रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अगले कदम को लेकर स्पष्ट नहीं है।

    वो ये भी मान रहे हैं कि इस बात के आसार कम हैं कि पुतिन कोई बहुत बड़ा कदम उठा सकते हैं, लेकिन हालात बिगड़ने पर ऐसा हो सकता है।

    एक अधिकारी ने बताया कि अगर रूस कोई 'छोटा' परमाणु हथियार भी इस्तेमाल करता है तो यह नहीं कहा जा सकता कि हालात कैसे बिगड़ेंगे।

    विकल्प

    ये चार कदम उठा सकते हैं पुतिन

    अमेरिकी सीनेटर आंगस किंग ने कहा कि पुतिन के पास चार कदम उठाने का विकल्प है और इसमें इस बात की आशंका सबसे कम है कि वो परमाणु बम इस्तेमाल करेंगे।

    उन्होंने कहा पुतिन के पास पहला विकल्प राजनयिक समझौता करने, दूसरा यूक्रेनी शहरों पर हमले बढ़ाने और तीसरा विकल्प पश्चिमी देशों के खिलाफ साइबर हमलों में बढ़ोतरी करना है।

    चौथा विकल्प उनके पास दुनिया को डराने के लिए परमाणु बम का इस्तेमाल हो सकता है।

    यूक्रेन युद्ध

    परमाणु हमले को लेकर रूस ने क्या कहा है?

    यूक्रेन में अपेक्षित सफलता न मिलती देख कई पश्चिमी देशों ने आशंका जताई थी कि रूस बढ़त बनाने के लिए परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकता है।

    युद्ध की शुरुआत के बाद पुतिन ने अपनी परमाणु सेना को भी अलर्ट पर रहने के आदेश दिए थे। इससे आशंका को बल मिला था।

    हालांकि, अब रूस ने साफ किया है कि वह युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल केवल उसके 'अस्तित्व पर खतरा' मंडराने की सूरत में ही करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    रूस समाचार
    परमाणु हथियार
    जो बाइडन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    अमेरिका ने कहा- कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस; बाइडन ने बुलाई बैठक रूस समाचार
    भारत ने अपने राजनयिकों के परिवार वालों और अन्य नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने को कहा भारत की खबरें
    रूस ने लगाया FSB चौकी पर बम दागने का आरोप, यूक्रेन ने किया खारिज रूस समाचार
    यूक्रेन: युद्ध की आशंका बढ़ी; रूस ने दो विद्रोही इलाकों को दी मान्यता, सेना भी भेजेगा रूस समाचार

    रूस समाचार

    भारतीय डॉक्टर ने अपने पालतू जगुआर और तेंदुए के बिना यूक्रेन छोड़ने से किया इनकार यूक्रेन
    रूस के साथ मजबूत बनी हुई है दोस्ती, यूक्रेन पर मध्यस्थता करने को तैयार- चीन चीन समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन और जेलेंस्की से बात की, भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर जोर दिया नरेंद्र मोदी
    यूक्रेन पर हमले का असर, सबसे अधिक प्रतिबंध झेलने वाला देश बना रूस यूक्रेन युद्ध

    परमाणु हथियार

    भारत और पकिस्तान की सैन्य क्षमताओं और हथियारों की तुलना, जानिए कौन है आगे भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में 5 शिकायतें दर्ज, एक में मिली क्लीन चिट पाकिस्तान समाचार
    चुनाव आयोग की मोदी को दूसरी क्लीन चिट, अपने अधिकारियों के फैसले को ही पलटा पाकिस्तान समाचार
    ट्रम्प ने पहले दिया ईरान पर हमले का आदेश, फिर वापस लिया फैसला- रिपोर्ट्स ईरान

    जो बाइडन

    अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए 31 अगस्त क्यों निर्धारित है? अफगानिस्तान
    31 अगस्त के बाद भी जारी रहेगा अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का अभियान- अमेरिका अफगानिस्तान
    काबुल: धमाकों में मरने वालों का आंकड़ा 110 पहुंचा, लोगों को निकालने का अभियान फिर शुरू अफगानिस्तान
    अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया- काबुल हवाई अड्डे पर हो सकता है एक और हमला अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025