NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस के साथ मजबूत बनी हुई है दोस्ती, यूक्रेन पर मध्यस्थता करने को तैयार- चीन
    अगली खबर
    रूस के साथ मजबूत बनी हुई है दोस्ती, यूक्रेन पर मध्यस्थता करने को तैयार- चीन
    रूस के साथ मजबूत बनी हुई है दोस्ती, यूक्रेन पर मध्यस्थता करने को तैयार- चीन

    रूस के साथ मजबूत बनी हुई है दोस्ती, यूक्रेन पर मध्यस्थता करने को तैयार- चीन

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 07, 2022
    04:41 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच चीन ने एक बार फिर से कहा कि उसकी और रूस की दोस्ती मजबूत बनी हुई है और ये दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है।

    चीन ने यूक्रेन और रूस के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार होने की बात भी कही और कहा कि वह सही समय पर इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद करने के लिए तैयार है।

    बयान

    चीन ने क्या-क्या कहा?

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "दोनों लोगों (देशों) के बीच दोस्ती बेहद मजबूत है और दोनों पक्षों के बीच भविष्य में सहयोग की संभावनाएं बहुत व्यापक हैं।"

    उन्होंने कहा कि चीन और रूस का संबंध दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है जो वैश्विक शांति, स्थिरता और विकास के लिए अनुकूल है।

    उन्होंन कहा कि दोनों देश शीत युद्ध की मानसिकता के पुनरुद्धार के खिलाफ हैं।

    बयान

    किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे चीन और रूस- वांग

    यूक्रेन के मामले में रूस की आलोचना करने के लिए अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की लॉबिंग की तरफ इशारा करते हुए वांग ने कहा कि रूस और चीन का ये अनौपचारिक गठबंधन किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा।

    मध्यस्थता

    वांग बोले- मध्यस्थता में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग के लिए तैयार

    वांग ने अपने बयान में चीन के यूक्रेन और रूस के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि चीन सही समय आने पर मध्यस्थता के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने के लिए तैयार है।

    युद्ध की शुरूआत के बाद से ही चीन बातचीत में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार होने की बात कहता आ रहा है, हालांकि उसने कभी भी शांति वार्ता में शामिल होने की बात नहीं कही।

    अपील

    रूस के साथ करीबी के कारण चीन से मध्यस्थता की अपील कर रहे पश्चिमी देश

    बता दें कि चीन रूस का बेहद करीबी सहयोगी है और इसी कारण पश्चिमी देश उससे रूस को युद्ध रोकने के लिए मनाने की अपील कर रहे हैं।

    पिछले हफ्ते ही यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने कहा था कि चीन को रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की मध्यस्थता करनी चाहिए क्योंकि पश्चिमी देश इस भूमिका को निभाने में असमर्थ हैं।

    कुछ देशों ने चीन से रूस की आलोचना करने को भी कहा है।

    मौजूदा स्थिति

    यूक्रेन में अभी क्या स्थिति है?

    यूक्रेन और रूस के युद्ध का आज 12वां दिन है और आम लोगों को युद्धग्रस्त इलाकों से निकलने देने के लिए रूस ने आज चार शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है।

    इन शहरों में यूक्रेन की राजधानी कीव, खारकीव, मारियुपोल और सुमी शामिल हैं। इन्हीं शहरों में और इनके आसपास सबसे भीषण लड़ाई हो रही है।

    इन शहरों में भयावह स्थिति को देखते हुए और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के व्यक्तिगत अनुरोध पर ऐसा किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    चीन समाचार

    कोरोना वायरस का 'डेल्टा' वेरिएंट अभी भी बना हुआ चिंता का मुख्य प्रकार- विशेषज्ञ भारत की खबरें
    भारत ने चीन द्वारा LAC पर बसाए गए गांव को 'अवैध कब्जा' बताया भारत की खबरें
    चीन भारत की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा- CDS जनरल रावत अफगानिस्तान
    चीन का अमेरिका को बड़ा झटका, हासिल किया सबसे अमीर देश होने का तमगा अमेरिका

    रूस समाचार

    तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री परमाणु हथियार
    भारत ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन को भेजी मेडिकल और मानवीय सहायता नरेंद्र मोदी
    युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे भारतीयों के लिए यूक्रेन-रूस सीमा पर बनाया जा सकता है गलियारा भारत सरकार
    भारत ने अपने नागरिकों को किसी भी सूरत में खारकीव शहर छोड़ने को कहा भारत की खबरें

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन युद्ध: UNGA में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने समेत पिछले घंटों में क्या-क्या हुआ? रूस समाचार
    यूक्रेन में किसी भारतीय को बंधक बनाने की जानकारी नहीं- विदेश मंत्रालय रूस समाचार
    चीन ने शीतकालीन ओलंपिक समाप्त होने तक रूस से युद्ध न करने को कहा था- रिपोर्ट चीन समाचार
    यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मुद्दा, SC बोला- क्या हम युद्ध रोकने को कह सकते हैं? रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025