NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
    अगली खबर
    क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
    क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?

    क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 09, 2022
    07:16 pm

    क्या है खबर?

    पिछले 100 से अधिक दिन से रूस के हमलों को झेल रहे यूक्रेन ने अब रूस पर उसके यहां से अनाज चुरा कर बेचने का आरोप लगाया है। रूस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अनाज चुराने से इनकार किया है।

    यू्क्रेन ने ये आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब उसके अनाज निर्यात न कर पाने के कारण दुनियाभर में अनाज का संकट छाने की आशंका है।

    ये पूरा मामला क्या है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

    आरोप

    यूक्रेन ने क्या आरोप लगाए हैं?

    यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस पर उसके कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों से लाखों टन अनाज चुराने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के कृषि मंत्री मायकोला सोल्स्की ने भी इन आरोपों की पुष्टि की है।

    तुर्की में यूक्रेन के राजदूत वासिल बोदनार के अनुसार, रूस इस चुराए हुए अनाज को अपने कब्जे वाले क्रीमिया से बाहर भेज रहा है।

    विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ये अनाज तुर्की के अलावा पश्चिम एशिया और अफ्रीका के कई देशों को बेच रहा है।

    रूस का पक्ष

    रूस का आरोपों पर क्या कहना है?

    रूस ने अनाज चुराने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसे नहीं पता कि यूक्रेन के पास ये जानकारी कहां से आ रही है।

    बुधवार को तुर्की के दौरे के दौरान जब यूक्रेन के एक पत्रकार ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से इस संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "हम अनाज (के निर्यात) में बाधा नहीं डाल रहे हैं। इन्हें बंदरगाहों से बाहर भेजने के लिए बस जेलेंस्की को आदेश देना है।"

    आरोप

    रूस का यूक्रेन पर काला सागर पर बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप

    लावरोव अपने इस बयान में यूक्रेन द्वारा काला सागर में बिछाई गई बारूदी सुरंगों की तरफ इशारा कर रहे थे जिनके कारण उसके बंदरगाहों से अनाज बाहर निर्यात नहीं हो पा रहा है।

    रूस का कहना है कि इन सुरंगों को हटाने की जिम्मेदारी यूक्रेन की है और जेलेंस्की पर समस्या को सिरे से खारिज करने का आरोप लगाया है।

    यूक्रेन ने शहरों पर रूस के हमले के खतरे का हवाला देते हुए सुरंगों को हटाने से इनकार किया है।

    अन्य देश

    अन्य देशों का क्या कहना है?

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कह चुके हैं कि अमेरिका का मानता है कि रूस यूक्रेनी अनाज चुरा और बेच रहा है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की पुष्टि करने वाली कई विश्वसनीय रिपोर्ट्स हैं।

    यूनाइटेड किंगडम (UK) ने मामले में तत्काल जांच की मांग की है, वहीं तुर्की ने यूक्रेन को मदद का आश्वासन दिया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ऐसी डील कराने की कोशिश कर रहा है जिससे यूक्रेन के ओदेसा बंदरगाह से अनाज का निर्यात हो सके।

    अहमियत

    क्यों अहम है ये मुद्दा?

    रूस और यूक्रेन दुनिया के सबसे बड़े अनाज निर्यातक देशों में शामिल हैं। गेंहू की वैश्विक सप्लाई का एक-तिहाई हिस्सा इन दोनों देशों से आता है। यहां से निर्यात कम होने का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

    अभी युद्ध के कारण यूक्रेनी निर्यात बंद होने से दुनियाभर में अनाज की कीमतें आसमान पर हैं। इसके कारण गरीबी देशों में खाद्य संकट पैदा होने का खतरा है।

    भारत के गेंहू का निर्यात बंद करने से स्थिति और खराब हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रूस समाचार

    अस्थिर हो रही दुनिया, बढ़ रही वैश्विक ताकतों के बीच संघर्ष की आशंका- शीर्ष अमेरिकी जनरल चीन समाचार
    UNSC: भारत ने बूचा नरसंहार की निंदा की, स्वतंत्र जांच को बताया जरूरी यूक्रेन
    रूस पर भारत की निर्भरता कम करने के लिए हर मदद को तैयार अमेरिका- व्हाइट हाउस अमेरिका
    अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, दायरे में पुतिन की बेटियां भी अमेरिका

    यूक्रेन

    अमेरिका की चीन को चेतावनी, कहा- रूस की मदद की तो भुगतने पड़ेंगे नतीजे चीन समाचार
    कीव की तरफ तेजी से नहीं बढ़ पाएगी रूस की सेना, ये हैं वजहें रूस समाचार
    पहली बार रूसी सेना की मदद से यूक्रेन से निकाले गए भारतीय नागरिक रूस समाचार
    यूक्रेन: जेलेंस्की से मिलने के लिए रेल के जरिये कीव आए तीन देशों के प्रधानमंत्री पोलैंड

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन: अब तक कितने लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और ये कहां गए हैं? पोलैंड
    संयुक्त राष्ट्र ने रूस को मानवाधिकार परिषद से निकाला, भारत ने मतदान से बनाई दूरी रूस समाचार
    रूस ने पूर्वी यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर दागे रॉकेट, 35 की मौत और 100 घायल रूस समाचार
    दुनिया-जहां: अगर यूरोप नहीं खरीदेगा तो रूस तेल और गैस किसे बेचेगा? चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025