NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / मेलिटोपोल के मेयर की रिहाई के बदले में यूक्रेन ने छोड़े 9 रूसी सैनिक
    अगली खबर
    मेलिटोपोल के मेयर की रिहाई के बदले में यूक्रेन ने छोड़े 9 रूसी सैनिक
    मेलिटोपोल के मेयर की रिहाई के बदले में यूक्रेन ने छोड़े 9 रूसी सैनिक

    मेलिटोपोल के मेयर की रिहाई के बदले में यूक्रेन ने छोड़े 9 रूसी सैनिक

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 17, 2022
    02:22 pm

    क्या है खबर?

    रूस ने मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव को वापस यूक्रेन को सौंप दिया है। यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मेयर के बदले में उन्होंने रूस के नौ सैनिकों को रिहा किया है।

    अधिकारी ने इन सैनिकों को बच्चा बताया है जिन्हें जबरदस्ती सेना में भर्ती किया गया था।

    रिहाई के बाद राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने फेडोरोव से फोन पर बात भी की जिसमें फेडोरोव ने उन्हें अकेला न छोड़ने के लिए राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया।

    पृष्ठभूमि

    रूस ने पिछले हफ्ते बनाया था मेयर को बंधक

    यूक्रेन ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को रूस पर मेलिटोपोल के मेयर फेडोरोव को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा है और इसी के बाद रूसी सैनिकों ने फेडोरोव को अपनी हिरासत में लिया था।

    मामले में यूक्रेन ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें फेडोरोव की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है औऱ कुछ लोग उन्हें ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके खिलाफ लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन भी किया था।

    रिहाई के लिए कोशिशें

    जेलेंस्की ने इजरायल से की थी रिहाई को लेकर मध्यस्थता करने की अपील

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी रूस के फेडोरोव को बंधक बनाने की पुष्टि की थी और रूस पर आंतक के नए आयाम गढ़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने इजरायल से उनकी रिहाई को लेकर मध्यस्थता करने को कहा था।

    अब जेलेंस्की के प्रेस सचिव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया है कि रूस ने फेडोरोव को रिहा कर दिया है, लेकिन यूक्रेन को इसके बदले में नौ रूसी सैनिक छोड़ने पड़े हैं।

    बयान

    18-19 साल के थे छोड़े गए रूसी सैनिक- प्रेस सचिव

    प्रेस सचिव ने बताया कि जिन रूसी सैनिकों को छोड़ा गया है, उनका जन्म 2002 से 2003 के बीच हुआ था और वे 18-19 साल के थे। उन्होंने कहा कि वास्तव में वो बच्चे थे और उन्हें जबरदस्ती सेना में भर्ती किया गया था।

    रिहाई के बाद जेलेंस्की ने भी फेडोरोव से बात की। अकेला न छोड़ने के लिए फेडोरोव के उनका शुक्रिया अदा करने पर जेलेंस्की ने कहा, "हम अपनों को अकेला नहीं छोड़ते।"

    युद्ध

    यूक्रेन-रूस युद्ध में क्या हो रहा है?

    आज यूक्रेन-रूस युद्ध का 22वां दिन है और कई यूक्रेनी शहरों पर अभी भी रूस के हमले जारी हैं।

    अभी तक रूस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है, लेकिन यूक्रेन को जरूर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में बड़ी जीत मिली है और ICJ ने रूस को तुरंत हमले रोकने को कहा है।

    दोनों देशों के बीत शांति वार्ता भी जारी है और इनमें कुछ बड़े बिंदुओं पर समझौता होने की खबरें हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    देश की पहली रेसिंग क्रॉस कार XCL2 से उठा पर्दा, जानिए क्या है इसमें खास  रेसिंग कार
    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    विदेशी निवेशकों का शेयर बाजार में बढ़ा निवेश, जानिए क्या है कारण  शेयर बाजार समाचार
    हांगकांग से दिल्ली आ रही उड़ान में चोरी करने के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार दिल्ली

    रूस समाचार

    वर्चुअल असेट्स और NFTs की कीमतों पर पड़ा रूस-यूक्रेन युद्ध का असर, घट गई बिक्री यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध: दो शहरों से नागरिकों की निकासी के लिए रूस ने किया सीजफायर का ऐलान यूक्रेन
    क्या है रूस का नया फेक न्यूज कानून जिसके कारण कई मीडिया संस्थानों ने रोका काम? व्लादिमीर पुतिन
    NATO ने यूक्रेन के ऊपर 'नो-फ्लाई जोन' घोषित करने से क्यों किया इनकार? NATO

    यूक्रेन

    कौन हैं रूस के खिलाफ लड़ाई में उतरीं यूक्रेन की सबसे खूबसूरत महिला अनास्तासिया लेना? रूस समाचार
    स्टारलिंक, क्रिप्टोकरेंसी और NFTs, रूस से युद्ध में ऐसे यूक्रेन की मदद कर रही है टेक्नोलॉजी रूस समाचार
    ऑपेरशन गंगा: पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्र भारत भेजे गए, वायुसेना का विमान भी रवाना रूस समाचार
    यूक्रेन के राष्ट्रपति की रूस से मांग- सार्थक बातचीत के लिए शहरों पर बमबारी बंद करे रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध

    रूस: अब सीमित मात्रा में ही आवश्यक खाद्य सामग्री खरीद पाएंगे लोग, कालाबाजारी को रोकना मकसद रूस समाचार
    दान में मिली क्रिप्टोकरेंसी से यूक्रेन ने खरीदा सैन्य सामान रूस समाचार
    यूक्रेन और रूस के युद्ध में आज क्या-क्या हुआ? रूस समाचार
    आज यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025