NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस: वुहान में 76 दिन बाद हटाया गया लॉकडाउन, शहर छोड़ने के लिए उमड़े लोग
    दुनिया

    कोरोना वायरस: वुहान में 76 दिन बाद हटाया गया लॉकडाउन, शहर छोड़ने के लिए उमड़े लोग

    कोरोना वायरस: वुहान में 76 दिन बाद हटाया गया लॉकडाउन, शहर छोड़ने के लिए उमड़े लोग
    लेखन भारत शर्मा
    Apr 08, 2020, 11:18 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: वुहान में 76 दिन बाद हटाया गया लॉकडाउन, शहर छोड़ने के लिए उमड़े लोग

    खतरानाक कोरोना वायरस का पूरी दुनिया में आतंक बरकरार है। इसके लगातार बढ़ते प्रसार के कारण विभिन्न देशों की सरकारें बेबस नजर आ रही हैं। इसी बीच वायरस के जनक शहर यानी चीन के वुहान में सरकार ने 76 दिन बाद यानी मंगलवार रात 12 बजे लॉकडाउन को खत्म कर दिया। इसके अलावा वहां लगे सभी प्रकार के यात्रा प्रतिबंधों को भी खत्म कर दिया गया है। लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और यातायात सामान्य होने लगा है।

    शहर छोड़ने के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम

    वुहान से लॉकडाउन खत्म करने के बाद करीब 1.1 करोड़ आबादी को लक्ष्मण रेखा लांघने की इजाजत मिल गई। मंगलवार रात से ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में लोगों ने हाईस्पीड ट्रेन, फ्लाइट की टिकट बुक करा ली। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बंदरगाह और बस अड्डों पर अपेक्षा से अधिक भीड़ दिखी। पिछले 76 दिन से वुहान में फंसे लोग अपने-अपने राज्यों को निकलने लगे हैं।

    QR कोड के जरिए रखी जाएगी लोगों के स्वास्थ पर नजर

    सरकार ने वुहान से लॉकडाउन हटाने से पहले सभी लोगों को जांच के बाद QR कोड जारी किए हैं। इससे यह पता चल सकेगा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वुहान छोड़कर जाने वाले लोगों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर अपना QR कोड दिखाना होगा। इसके जरिए उसके स्वास्थ की जानकारी लेने के बाद उसे शहर छोड़ने दिया जाएगा। देश के सभी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को यही QR कोड दिखाना होगा।

    यात्रा प्रतिबंध हटाते ही लोगों के चेहरों पर झलकी खुशी

    वुहान में रहने वाले तांग झियोंग शंघाई स्थित एक फर्नीचर कंपनी में वाइस-प्रेसीडेंट हैं। वह नव वर्ष मनाने के लिए अपने घर वुहान आए थे, लेकिन कोरोना के कारण लॉकडाउन में फंस गए। उन्होंने बताया कि यात्रा प्रतिबंध खत्म होने के अब वह फिर से नौकरी पर जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तरह लाखों लोग वुहार से बाहर नौकरी करते हैं और अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह अपनी-अपनी नौकरी पर जा रहे हैं।

    चतरणबद्ध तरीके से हटाया लॉकडाउन

    बता दें कि चीनी सरकार ने वुहान में लगे लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाया है। सरकार ने दो सप्ताह पहले दुकान और सुपर मार्केट से प्रतिबंध हटाया था। उसके बाद शहरी यातायात को शुरू किया गया और अब पूरा लॉकडाउन हटाया गया है।

    देश में जारी रहेंगे कोरोना पर नियंत्रण के उपाय

    वुहान शहर से भले ही लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय जारी रहेंगे। वुहान में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के प्रमुख वांग झोंगलिन ने बताया कि सामुदायिक स्तर पर अधिकारी सख्ती से निगरानी और प्रबंधन करते रहेंगे। सुनिश्चित किया जाएगा कि ट्रैफिक बहाली के साथ संक्रमण दोबारा ना फैले। आवासीय इलाकों में प्रवेश और निकासी संबंधी प्रतिबंध और निगरानी जारी रहेगी।

    दिसंबर में सामने आया था कोरोना वायरस का पहला मामला

    वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला दिसंबर में सामने आया था। बताया जाता है कि यहां के सीफूड और मीट मार्केट में के जरिए ही यह वायरस जानवर से इंसान तक पहुंचा और फिर यह महामारी में बदल गया। लगातार बढ़ते मामलों के बाद 23 जनवरी को वुहान शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया। पूरे चीन में मंगलवार तक 81,802 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 3,331 लोगों की मौत हुई है।

    कोरोना वायरस से यह है दुनिया की हालत

    पूरी दुनिया में अब तक कोरोना के 14.31 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 82,085 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या अमेरिका में 4 लाख, स्पेन 1.41 लाख, इटली 1.35 लाख, फ्रांस 1.09 लाख तथा जर्मनी में 1.07 लाख है। सबसे ज्यादा मौत इटली में 17,127, स्पेन में 14,045, अमेरिका में 12,857 और फ्रांस में 10,328 लोगों की हुई है। दुनिया में अब तक 3.2 लाख उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

    यह है भारत की स्थित

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सामने आए 500 नए मामलों के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,000 पार हो गई है। करीब 4,300 लोगों का इलाज चल रहा है और 318 ठीक हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 149 है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    चीन समाचार
    इटली
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    चीन समाचार

    ट्रंप ने WHO पर लगाया चीन के प्रति झुकाव का आरोप, फंडिग रोकने की दी धमकी डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस: ठीक हुए लोगों के खून से किया जा सकता है मरीजों का इलाज- स्टडी कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: जनवरी के बाद पहली बार चीन में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं भारत की खबरें
    स्टडी: मास्क पर एक सप्ताह तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस भारत की खबरें

    इटली

    कोरोना वायरस: भारत में अब तक 77 मौतें, अमेरिका में बिगड़ रहे हालात भारत की खबरें
    कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए संक्रमित हुई नर्स ठीक होकर फिर ड्यूटी करने को तैयार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: अमेरिका में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 1,169 लोगों की मौत डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 10 लाख पहुंचे मामले, भारत को 7,600 करोड़ रुपये देगा विश्व बैंक चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    मंत्रियों ने दिया शॉपिंग मॉल, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों के लिए लॉकडाउन जारी रखने का सुझाव भारत की खबरें
    मिस इंग्लैंड का खिताब जीत चुकी ये डॉक्टर मॉडलिंग छोड़ करने लगी कोरोना के मरीजों इलाज इंग्लैंड
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान बढ़े घरेलू हिंसा के मामले, जानिए किस देश का कैसा हाल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के बचने के लिए आईडिया देकर जीते हजारों रुपये का इनाम शिक्षा

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर एक कोरोना मरीज 406 लोगों को कर सकता है संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस से जंग के लिए पैसे इकट्ठे करेंगे प्रियंका-शाहरुख, WHO के इवेंट में लेंगे हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: भड़काऊ बयान देने वाले असम के विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार भारत की खबरें
    राज्य सरकारें और विशेषज्ञ कर रहे लॉकडाउन बढ़ाने का अनुरोध, केंद्र सरकार कर रही विचार नरेंद्र मोदी

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023