NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एक बार फिर 'रामायण' से तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड, करोड़ों दर्शकों ने दिया खूब प्यार
    मनोरंजन

    एक बार फिर 'रामायण' से तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड, करोड़ों दर्शकों ने दिया खूब प्यार

    एक बार फिर 'रामायण' से तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड, करोड़ों दर्शकों ने दिया खूब प्यार
    लेखन भावना साहनी
    Apr 03, 2020, 05:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एक बार फिर 'रामायण' से तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड, करोड़ों दर्शकों ने दिया खूब प्यार

    करीब तीन दशक पुराना सीरियल 'रामायण' लॉकडाउन के कारण एक बार फिर से दर्शकों की मांग पर प्रसारित किया जा रहा है। वहीं लोगों ने इसे पहले जैसा ही प्यार भी दिया है। इसके केवल पहले चार एपिसोड को ही 17 करोड़ लोगों ने देखा है। इसी के साथ इस सीरियल को 2015 के बाद से किसी हिंदी सीरियल से सबसे ज्यादा TRP हासिल हुई है। आइए जानें पूरी खबर।

    BARC ने जारी किए हैरान करने वाले आंकड़े

    गौरतलब है कि 'रामायण' का प्रसारण 28 फरवरी, यानी पिछले शनिवार से ही डीडी नेशनल पर किया जा रहा है। सीरियल की TRP की जानकारी BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उनके मुताबिक शनिवार को पहले एपिसोड को 3.4 करोड़ लोगों ने देखा था। इसके अन्य एपिसोड की बात करें तो दूसरे एपिसोड को 4.5 करोड़, तीसरे को 4 करोड़ और चौथे एपिसोड को 5.1 करोड़ लोगों ने देखा।

    BARC के चीफ एग्सिक्यूटिव ने कही ये बात

    'रामायण' की TRP से BARC के चीफ एग्सिक्यूटिव सुनील लुल्ला बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि 'रामायण' को जो TRP मिल रही है उसके आंकड़े वाकई हैरान करने वाले हैं। उन्होंने इसे फिर टेलीकास्ट करने के प्रसार भारती के फैसले पर कहा है कि यह एक शानदार निर्णय था। सुनील ने आगे बताया कि जल्द ही ए़डवर्टाइजर्स सीरीज के लिए ज्यादा से ज्यादा विज्ञापन देने के लिए आने वाले हैं। हालांकि, यह शो और कुछ दिनों तक ही चलेगा।

    1987 में पहली बार किया गया था 'रामायण' का प्रसारण

    रामानंद सागर की 'रामायण' को पहली बार 25 जनवरी, 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। दर्शकों में इसके लिए ऐसी दीवानगी थी कि वह सुबह-सुबह ही नहा-धोकर टीवी के सामने बैठ जाया करते थे। जैसे मानो कि वह वाकई भगवान के दर्शन होने वाले हैं। इसका आखिरी एपिसोड 1988 में टेलीकास्ट किया गया था। इस सीरियल को 33 साल लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन आज भी दर्शकों का इसके साथ वही प्यार और मोह बंधा हुआ है।

    'रामायण' में नजर आए ये सितारे

    'रामायण' में अरुण गोविल को भगवान राम की भूमिका में देखा जा रहा है। जबकि दीपिका चिखलिया को माता पिता, सुनील लहरी लक्षमण और दारा सिंह को भगवान हनुमान का किरदार अदा करते देखा गया है। इस शो के कारण दर्शक इन्हें वाकई भगवान के रूप में देखने लगे थे। फैंस उन्हें जब भी देखते, इनके पैर छूने लगते थे। अब डीडी नेशनल पर 'रामायण' का प्रसारण हर दिन सुबह 9-10 और रात को 9-10 बजे किया जाता है।

    'रामायण' के अलावा 90 के दशक के इस शोज ने भी की वापसी

    'रामायण' के बाद दर्शकों ने कई 90 के दशक अन्य सुपरहिट शोज को लेकर भी डिमांड करनी शुरु कर दी थी। वहीं 'रामायण' की लोकप्रियता को देखते हुए 90 के दशक के कई सीरियल्स को भी फिर से प्रसारित किया जाने लगा है। इसमें 'महाभारत', मुकेश खन्ना का सुपरहिरो शो 'शक्तिमान', शाहरुख खान का 'सर्कस', डिटेक्टिव शो 'ब्योमकेश बक्शी', चंद्रप्रकाश द्विवेदी का 'चाणक्य', उस जमाने का कॉमेडी शो 'श्रीमान श्रीमति' और 'देख भाई देख' जैसे सीरियल्स भी शामिल है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    टीवी शो
    मनोरंजन
    रामानंद सागर
    लॉकडाउन

    टीवी शो

    जानिए अब कहां हैं 'शक्तिमान' के सभी किरदार, इतने सालों में बदल गया रूप दूरदर्शन
    रामायण की 'सीता' के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पर्दे पर उतारेंगी सरोजनी नायडू का किरदार बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन की वजह से फिर से लौटे 90 के दशक के ये सुपरहिट सीरियल्स शाहरुख खान
    पर्दे पर वापसी करने जा रहा आपका पहला सुपरहिरो 'शक्तिमान', सीक्वल पर चल रहा है काम मनोरंजन

    मनोरंजन

    अमेरिका में फंसी हैं अभिनेत्री सना सईद, पीछे से हो गई थी पिता की मौत बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच गोवा में फंसी अभिनेत्री नफीसा अली, दवाएं और खाना मिलना भी मुश्किल गोवा
    जब ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, जानिए क्या थी वजह बॉलीवुड समाचार
    स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है ऋतिक रोशन के सुपरस्टार बनने का सफर, वायरल हुआ चैप्टर बॉलीवुड समाचार

    रामानंद सागर

    'रामायण' पर कविता कौशिक ने किया विवादित ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- गिरफ्तार करो इसे बॉलीवुड समाचार
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला दूरदर्शन
    नहीं रहे रामानंद सागर की 'रामायण' के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार

    लॉकडाउन

    बाहर से लाई गई फल-सब्जियों पर हो सकता है कोरोना वायरस, इस तरह करें साफ स्वास्थ्य
    कोरोना वायरस: चरमराती अर्थव्यवस्था के बीच अमेरिका में 14 दिन में बेरोजगार हुए एक करोड़ लोग भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लगे अधिकारियों ने दिए लॉकडाउन बढ़ाने समेत ये सुझाव भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन के दौरान जन्मा बच्चा, परिजनों ने नाम ही रख दिया 'लॉकडाउन' उत्तर प्रदेश

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023