NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / BRICS का होगा विस्तार; मिस्त्र, ईरान, सऊदी अरब और अर्जेंटीना समेत 6 देश होंगे शामिल
    अगली खबर
    BRICS का होगा विस्तार; मिस्त्र, ईरान, सऊदी अरब और अर्जेंटीना समेत 6 देश होंगे शामिल
    BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान वर्तमान सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुख

    BRICS का होगा विस्तार; मिस्त्र, ईरान, सऊदी अरब और अर्जेंटीना समेत 6 देश होंगे शामिल

    लेखन आबिद खान
    Aug 24, 2023
    02:46 pm

    क्या है खबर?

    BRICS देशों के समूह का विस्तार होगा। इसमें अब 6 नए देशों को सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। ये 6 देश हैं- मिस्त्र, ईरान, सऊदी अरब, अर्जेंटीना, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)।

    दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों पर इस संबंध में चर्चा हुई और आज इसका औपचारिक ऐलान किया गया। नए देशों की सदस्यता 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी।

    अफ्रीका

    विस्तार की घोषणा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने क्या कहा? 

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा, "हम BRICS परिवार के विस्तार के अहम पड़ाव पर खड़े हैं, क्योंकि इसी माध्यम से हम इस अशांत समय में BRICS को अधिक मजबूत बनाने में सक्षम होंगे। विस्तार के पहले चरण में मिस्त्र, ईरान, सऊदी अरब, अर्जेंटीना, इथियोपिया और UAE को शामिल किया जा रहा है। नए देशों की सदस्यता 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी।"

    बता दें कि BRICS शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन है

    मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने दी नए सदस्यों को बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी BRICS के नए सदस्यों को बधाई दी है।

    उन्होंने कहा, "मैं इन देशों के नेताओं और वहां के नागरिकों को बहुत बधाई देता हूं। हम साथ मिलकर BRICS को नई गति देंगे। इनमें से हर देश के साथ भारत के घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंध हैं और मेरा मानना है कि सभी देश मिलकर काम करेंगे। BRICS का विस्तार इस बात का संकेत है कि संस्थाओं को समय के हिसाब से खुद को बदलना चाहिए।"

    भारत

    भारत ने किया था विस्तार का समर्थन

    BRICS शिखर सम्मेलन के खुले सत्र में भारत ने समूह के विस्तार का समर्थन किया था।

    प्रधानमंत्री ने कहा था, "BRICS को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए हमें संबंधित समाज को भी तैयार करना होगा और इसमें तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम BRICS के विस्तार का समर्थन करते हैं और आम सहमति के साथ आगे बढ़ने का स्वागत करते हैं।" चीन और रूस ने भी विस्तार का समर्थन किया था।

    इंडोनेशिया

    इंडोनेशिया ने समूह में शामिल होने से इनकार किया

    रिपोर्ट के मुताबिक, पहले कम से कम 20 देशों ने औपचारिक रूप से BRICS में शामिल होने की इच्‍छा जताई थी। इनमें से 4 अफ्रीका से थे।

    इनमें से सऊदी अरब और मिस्र के नाम पर BRICS के सभी सदस्‍य देश सहमत थे। दक्षिण अफ्रीका ने UAE और ईरान का भी समर्थन किया था। रूस और ब्राजील ने भी ईरान का समर्थन किया। हालांकि, इंडोनेशिया ने अंतिम मौके पर समूह में शामिल होने से मना कर दिया।

    समूह

    क्या है BRICS समूह?

    BRICS दुनिया की 5 तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इन देशों के नाम के पहले अक्षर से समूह का नाम रखा गया है। ये देश हैं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।

    इसका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में सदस्य राष्ट्रों के बीच पारस्परिक लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाना है ताकि इनके विकास को गति मिल सके।

    BRICS देशों का पहला शिखर सम्मेलन 16 जून, 2009 को रूस के येकाटेरिंगबर्ग में हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BRICS
    नरेंद्र मोदी
    दक्षिण अफ्रीका

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    BRICS

    G20 समिट में भाग लेने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप समेत इन नेताओं से करेंगे मुलाकात चीन समाचार
    BRICS देशों की बैठक में बोले प्रधानमंत्री मोदी, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा चीन समाचार
    लद्दाख में तनाव के बीच 17 नवंबर को पहली बार आमने-सामने होंगे प्रधानमंत्री मोदी और जिनपिंग नरेंद्र मोदी
    BRICS सम्मेलन: तालिबान पर सीधी टिप्पणी नहीं, आतंकवाद से लड़ाई पर एकमत हुए सदस्य देश तालिबान

    नरेंद्र मोदी

    विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप: भारत की महिला कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई खेलकूद
    प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना, देश के 508 स्टेशनों का होगा कायाकल्प भारतीय रेलवे
    अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- विपक्ष आखिरी गेंद पर छक्का मारना चाहता है  INDIA
    अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम दिन की चर्चा जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे जवाब केंद्र सरकार

    दक्षिण अफ्रीका

    ओमिक्रॉन: महाराष्ट्र सरकार ने संशोधित की गाइडलाइंस, 'बेहद गंभीर' श्रेणी में शामिल किए 3 देश महाराष्ट्र
    क्या RT-PCR टेस्ट के जरिए ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमितों का पता लगाया जा सकता है? भारत की खबरें
    कर्नाटक: ओमिक्रॉन की चपेट में आए डॉक्टर के संपर्क में रहे पांच लोग भी निकले संक्रमित भारत की खबरें
    ओमिक्रॉन वेरिएंट से दोबारा संक्रमण होने का खतरा डेल्टा की तुलना में तीन गुना अधिक- अध्ययन कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025