Page Loader
चंद्रयान-3 पर पाकिस्तानी व्यक्ति की प्रतिक्रिया सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे, बोले- हम पहले से चांद पर
चंद्रयान-3 की सफलता पर पाकिस्तानियों की आ रही प्रतिक्रिया

चंद्रयान-3 पर पाकिस्तानी व्यक्ति की प्रतिक्रिया सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे, बोले- हम पहले से चांद पर

लेखन गजेंद्र
Aug 24, 2023
12:49 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद देश और दुनिया से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। पाकिस्तान से भी लोगों की प्रतिक्रियाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक यूट्यूबर से कह रहा है कि वह पहले से चांद पर रह रहे हैं क्योंकि जैसे चांद पर पानी, गैस और बिजली नहीं है, वैसे ही पाकिस्तान में भी नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए पाकिस्तानी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर क्या कहा

प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री कर चुके हैं चंद्रयान की तारीफ

बता दें कि चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले देशों में भारत चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश है। इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद खान भी भारत की तारीफ कर चुके हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से कुछ घंटे पहले फवाद खान ने पाकिस्तान सरकार से कार्यक्रम का प्रसारण राष्ट्रीय चैनल पर करने का आग्रह किया था। पाकिस्तान में उनके बयान पर काफी विवाद हुआ था।