NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ओडिशा: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद 2.5 लाख रुपये प्रति किलो वाले आमों की हुई चोरी
    अगली खबर
    ओडिशा: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद 2.5 लाख रुपये प्रति किलो वाले आमों की हुई चोरी
    सोशल मीडिया पोस्ट के बाद खेत से चोरी हुए आम (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

    ओडिशा: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद 2.5 लाख रुपये प्रति किलो वाले आमों की हुई चोरी

    लेखन गौसिया
    Jun 20, 2023
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    आम को फलों का राजा कहा जाता है, इसलिए तो आम प्रेमी इस सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस फल की सबसे महंगी किस्मों में से एक 'मियाजाकी आम' की कीमत 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

    इस बार भारत के कई राज्यों में दुनिया के सबसे महंगे आमों की खेती की गई है। ओडिशा के एक किसान ने भी इस तरह के आम की खेती की, लेकिन अफसोस की उनके खेत से ये आम गायब हो गए।

    सोशल मीडिया

    किसान ने सोशल मीडिया पर साझा की महंगे आमों की जानकारी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के नौपाड़ा जिले में एक खेत से 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम वाले आमों की चोरी की खबर सामने आई है।

    दरअसल, इस खेत के मालिक लक्ष्मीनारायण ने अपने खेत में 38 से अधिक आम की किस्मों की खेती की थी।

    इसके बाद जब उन्हें वैश्विक बाजार में अपने खेत के आमों के असाधारण मूल्य के बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।

    चोरी

    पोस्ट के एक दिन बाद चोरी हुए आम

    लक्ष्मीनारायण द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने के ठीक 1 दिन बाद उनके खेत से सबसे विशेष रूप से कीमती आम के पेड़ों से 4 आम गायब हो गए।

    इस चोरी से लक्ष्मीनारायण के साथ-साथ स्थानीय लोग भी काफी हैरान हैं और विचार कर रहे हैं कि मूल्यवान फसलों को चोरों से कैसे बचाएं।

    वहीं चोरी की इस घटना से कृषि उपज की सुरक्षा और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव के बारे में चिंताओं को जन्म दिया है।

    सबसे महंगा आम

    जापान में उगाये जाते हैं 'दुनिया के सबसे महंगे आम'

    जापान में उगाये जाने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी आम हैं। कई जगहों पर इसे 'एग ऑफ सन' के नाम से जाना जाता है, जबकि स्थानीय भाषा में इसे 'ताइयो-नो-टोमागो' कहा जाता है।

    इन आम की खेती अप्रैल और अगस्त के बीच की जाती है। इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

    हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि लक्ष्मीनारायण के चोरी हुए आम मियाजाकी आम ही है या नहीं।

    भारत में खेती

    भारत में इस जगह भी होती है मियाजाकी आम की खेती

    मियाजाकी आम की खेती भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड और फिलीपींस में भी की जाती है।

    भारत में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मध्य प्रदेश में इसकी खेती होती है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक परिवार ने अपने बगीचे में इस आम के 2 पेड़ लगाएं।

    उनका कहना है कि चेन्नई जाते समय ट्रेन में उन्हें एक अजनबी ने इस आम के पौधे भेंट किए थे। उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि ये दुनिया के सबसे महंगे आम के पौधे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    मियाजाकी आम
    अजब-गजब खबरें
    चोरी

    ताज़ा खबरें

    मणिरत्नम का असली नाम जानते हैं आप? निर्देशक बनने से पहले किया करते थे ये काम  मणिरत्नम
    मई में होंडा की घरेलू बिक्री और निर्यात में आई गिरावट, जानिए कितनी गाड़ियां बेची  होंडा
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की कमाई में बढ़ोतरी, 10वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये  राजकुमार राव
    ग्लेन मैक्सवेल ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े ग्लेन मैक्सवेल

    ओडिशा

    ओडिशा: पाकिस्तानी एजेंसी ISI को OTP बताने वाले तीन लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला ओडिशा पुलिस
    ओडिशा: प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई झंडी, 8,000 करोड़ रुपये की सौगात दी नरेंद्र मोदी
    ओडिशा के 5 सबसे लोकप्रिय पेय, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    ओडिशा में 2 एक्सप्रेस ट्रेनें और एक मालगाड़ी आपस में टकराईं; 207 की मौत, 900 घायल रेल दुर्घटना

    मियाजाकी आम

    मध्य प्रदेश: आम के पेड़ों की सिक्योरिटी में लगे कई गार्ड और कुत्ते, जानिए वजह मध्य प्रदेश
    पश्चिम बंगाल: मैंगो फेस्टिवल में प्रदर्शित हुआ 'दुनिया का सबसे महंगा आम', लाखों में है कीमत पश्चिम बंगाल
    त्रिपुरा: चित्रकार से किसान बने व्यक्ति ने उगाया 'सबसे महंगा आम', इंटरनेट से ली मदद त्रिपुरा

    अजब-गजब खबरें

    पूर्व खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के जूते हो रहे नीलाम, 13 लाख रुपये से अधिक पहुंची बोली अमेरिका
    हवाई जहाजों में वापस लौटी डबल डेकर सीटें, बदल जाएगा सफर का अनुभव  हवाई यात्रा
    इंग्लैंड: नाम की गलतफहमी में एयरलाइन कंपनी ने युवक पर लगाया 10 साल का प्रतिबंध इंग्लैंड
    बेटी ने अपनी जिंदा मां के लिए रखी शोक सभा, जानिए क्या है पूरा मामला इंग्लैंड

    चोरी

    देवास: डिप्टी कलेक्टर के घर घुसे चोर, बड़ी रकम नहीं मिली तो छोड़ा नसीहत वाला पत्र मध्य प्रदेश
    कार चोरी करने के लिए ऐपल एयरटैग्स का इस्तेमाल, अपने वाहन को ऐसे रखें सुरक्षित कार
    क्या होता है फायर इंश्योरेंस और कैसे उठा सकते हैं इसका क्लेम? आग त्रासदी
    सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर हुई करोड़ों की लूटपाट- रिपोर्ट दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025