NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जापान में कचरा इकट्ठा करने की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जानिए इसके बारे में
    अगली खबर
    जापान में कचरा इकट्ठा करने की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जानिए इसके बारे में
    जापान में हुई कचरा इकट्ठा करने की प्रतियोगिता

    जापान में कचरा इकट्ठा करने की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जानिए इसके बारे में

    लेखन गौसिया
    Nov 25, 2023
    11:32 am

    क्या है खबर?

    हाल ही में जापान में एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जो काफी अनोखी साबित हुई और इसमें ब्रिटेन की टीम जीती है।

    यह खेल कचरा संग्रहण विश्व चैंपियनशिप है और इसे 'स्पोगोमी विश्व कप' भी कहा जाता है। यह नाम 'स्पोर्ट' और 'गोमी' शब्दों से मिलकर बना है, जिसका जापान में मतलब कचरा होता है।

    अभी तक आपको नाम से पता चल गया होगा कि यह कचरे से जुड़ी प्रतियोगिता है।

    चलिए फिर इसके बारे में विस्तार से जानें।

    प्रतियोगिता

    प्रतियोगिता में कुल 21 देशों ने लिया भाग

    टोक्यो में स्पोगोमी प्रतियोगिता 22 नवंबर को आयोजित हुई थी, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे 21 देशों ने भाग लिया।

    इसके तहत सभी देशों की टीमों को सड़क से खाली डिब्बे, प्लास्टिक और इस्तेमाल की हुई सिगरेट जैसे कचरे को इकट्ठा करना था।

    प्रत्येक टीम में 3 खिलाड़ी शामिल थे, जिन्हें उनके द्वारा उठाए गए कूड़े की मात्रा और प्रकार के आधार पर अंक दिए गए।

    प्रतियोगिता में सभी टीमों ने मिलकर कुल 548 किलोग्राम कूड़ा जमा किया।

    नियम

    प्रतियोगिता के नियम

    जानकारी के मुताबिक, प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को दस्ताने, कूड़े की थैलियां और कचरा उठाने के लिए चिमटा दिया जाता है।

    इसके बाद उन्हें उनके द्वारा उठाए गए कूड़े को श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग करने के लिए 20 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें जलने योग्य कचरा, दोबारा इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बोतलें, धातु के डिब्बे, सिगरेट के टुकड़े और अन्य कई श्रेणियां शामिल हैं।

    इसमें निजी संपत्तियों से कूड़ा इकट्ठा करने की अनुमति नहीं होती है।

    उद्देश्य

    क्या है कचरा इकट्ठा करने से जुड़ी प्रतियोगिता का उद्देश्य?

    स्पोगोमी प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरणीय मुद्दों और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का है।

    इसे 2008 में लॉन्च किया गया था और इसके आविष्कारक केनिची ममित्सुका थे।

    वे रोजाना सुबह दौड़ते समय सड़क पर से कूड़ा उठाते थे। एक बार उन्हें अहसास हुआ कि अगर वह इसमें लक्ष्य निर्धारित कर देंगे तो इसे एक मजेदार गतिविधि में बदला जा सकता है।

    अब इस प्रतोयोगिता ने विश्व चैंपियनशिप में अपनी जगह बना ली है।

    जीत

    ब्रिटेन की टीम ने जीती प्रतियोगिता

    इस प्रतियोगिता में ब्रिटेन की टीम 'द नॉर्थ विल राइज अगेन' ने कुल 57.27 किलोग्राम का कचरा इकट्ठा किया। इससे उन्होंने 9,046.1 अंक हासिल करके प्रतियोगिता में पहला स्थान जीता है।

    टीम की कप्तान सारा पैरी ने कहा, "हम अन्य टीमों की तुलना में ज्यादा खेले हैं, इसलिए आज हम जीत गए हैं। हालांकि, अब हमने अपने महासागरों को साफ करने और कूड़े को कम करने की जरूरत के बारे में बहुत कुछ सोच लिया है।"

    हार

    हारने के बाद जापानी टीम ने क्या कहा?

    जापान की टीम इस प्रतियोगिता में हार गई है, इसलिए टीम के सदस्य इससे उदास हैं।

    उनके टीम के एक सदस्य ने कहा, "यह निराशजनक है क्योंकि हम इस प्रतियोगिता को जीतना चाहते थे, लेकिन मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर में अब ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यावरण संबंधी मुद्दों में रुचि लेंगे।"

    जानकारी के मुताबिक, अब दूसरा कचरा संग्रहण विश्व चैंपियनशिप टोक्यो में साल 2025 में आयोजित होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    टोक्यो
    ब्रिटेन
    पर्यावरण

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    जापान

    क्वाड देशों का बिना नाम लिए चीन पर हमला, बोले- हिंद महासागर में बदलाव बर्दाश्त नहीं क्वाड
    नई टोयोटा वेलफायर की तस्वीरें हुईं लीक, पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक में आई नजर  टोयोटा
    जापान: 'बुखार' से निपटने के लिए हर साल देवदार और सरू के 70,000 पेड़ काटेगी सरकार अजब-गजब खबरें
    जापान के राजदूत ने किया मुंबई लोकल में सफर, बाजार में घूमे मुंबई

    टोक्यो

    जापान: व्यक्ति ने चाकू से किया स्कूली बच्चों पर हमला, दो की मौत, 17 घायल जापान
    छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा भारतीय शहर है बेंगलुरू, लंदन दुनिया में सबसे आगे मुंबई
    दुनिया के 60 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में नई दिल्ली 53वें स्थान पर भारत की खबरें
    टोक्यो घूमना चाहते है, तो जाएं इन पाँच शानदार जगहों पर जापान

    ब्रिटेन

    ब्रिटेन: कीमत चुकाने के बाद भी यूजर्स भर रहे हैं स्मार्टफोन का चार्ज, जानें वजह  स्मार्टफोन
    #NewsBytesExplainer: किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में कौन-सी रस्में होंगी, कितना भव्य और खास होगा समारोह? लंदन
    किंग चार्ल्स ने ब्रिटेन के महाराजा के रूप में ली शपथ, बोले- सेवा करने आया हूं किंग चार्ल्स तृतीय
    ब्रिटेन: युवक पर लगा महिलाओं से अश्लील बातें करने पर प्रतिबंध  अजब-गजब खबरें

    पर्यावरण

    अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो मरेंगे 10 करोड़ लोग, आएगा शीत युग- रिपोर्ट भारत की खबरें
    गर्मियों में घर को ठंडा रखने में मददगार हैं ये पौधे लाइफस्टाइल
    सुप्रीम कोर्ट की समिति ने बताया आखिर कितनी होती है एक पेड़ की कीमत वृक्ष संकट
    धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर ग्लोबल वॉर्मिंग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025