टोक्यो घूमना चाहते है, तो जाएं इन पाँच शानदार जगहों पर

अगर आपका मन कही घूमनें का कर रहा है तो आपको जापान की राजधानी टोक्यो में पाँच रोमांचक जगहें मिल सकती हैं। टोक्यो में आपको बहुत कुछ देखने को मिलता है। जिसमें ठंडी सड़के, बाज़ार, शांत मंदिर और संग्रहालय भी शामिल है़ं। आपने चाहे जितना भी टोक्यो स्काईट्री और सेंसो-जी मंदिर घूम लिए हों, तब भी आपके पास काफी जगहें हैं जहाँ आप घूम सकते हैं। तो आइए इन पांच रोमांचक जगहों कें बारे में जानते हैं।
यदि आप प्रकृति का मजा लेना चाहते हैं, तो माउंट टकाओ एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आपको या आपके परिवार को ऊंचाई से डर नहीं लगता हैं, तो यह बच्चों सहित सभी के लिए सुविधाजनक है। यदि आप पहाड़ पर चढ़ना पसंद नही करते है, तो आपके पास केबल कार का भी विकल्प है। एक बार जब आप ऊंचाई पर पहुंच जाएंगे तो वहाँ आपको एक मंदिर, एक बंदरों का पार्क और सुंदर वातावरण का नज़ारा देखने को मिलेगा।
आपको एक और जगह इंद्रधनुष ब्रिज के बारे में बताते है। यह स्थान टोक्यो को ओडेबा खाड़ी क्षेत्र से जोड़ने वाला बड़ा पुल है। आप वहां पर छोटी कार भी ड्राइव कर सकते हैं और बिना थके इस जगह पर आनंद ले सकते है। यदि आप पुल से कुछ मनमोहक नज़ारा देखना चाहते है तो आपको सूर्यास्त के समय 1.7 किमी चल के थोड़ी दूर तक जाना होगा। इसके बाद आपको एक शानदार और आकर्षित नज़ारा देखने को मिलेगा।
अगर आपको रेमन नूडल्स बहुत पसंद है तो आप योकोहामा जा सकते हैं। यह जगह रेमन प्रेमियों को बहुत पसंद आएगी। योकोहामा (केंद्रीय टोक्यो से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है) में स्थित रेमन संग्रहालय में सभी प्रकार के रेमन्स हैं और इस संग्रहालय से आप रेमन का इतिहास जान पाएंगे । संग्रहालय में बहुत सारी दुकानें हैं, जहां आप घूम सकते हैं और रात 9 बजे तक कुछ स्वादिष्ट रेमन ऑर्डर कर सकते हैं।
परिवार और दोस्तों के साथ शानदार समय बिताने के लिए हॉट स्प्रिंग्स थीम पार्क जाएं। वहाँ सैर और स्नान करने के अलावा आप कुछ महान जापानी व्यंजनों को याद करते हुए एक झपकी ले सकते है या फिर मालिश करवाते हुए आप अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। टोक्यो क्षेत्र के आसपास पार्क की दो शाखाएं हैं, जहाँ आप उनमें से कोई एक शाखा को चुन सकते है और घूम भी सकते हैं।
एक अच्छा धूप वाला दिन चुनें और रोप्पोंगि हिल्स वेधशाला जाएं। यह एक प्रसिद्ध जगह है। जहाँ आपको 270 मीटर की ऊंचाई से पूरे शहर का नज़ारा देखने को मिलेगा और इस जगह पर कभी-कभी भीड़ हो सकती है इसलिए दिन में ही जाएं।