NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ये 5 कीड़ें पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर, लोग करते हैं सेवन
    ये 5 कीड़ें पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर, लोग करते हैं सेवन
    अजब-गजब

    ये 5 कीड़ें पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर, लोग करते हैं सेवन

    लेखन गौसिया
    May 29, 2023 | 06:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ये 5 कीड़ें पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर, लोग करते हैं सेवन
    लोग इन 5 कीड़ों का करते हैं सेवन

    अगर आपके खाने में कीड़ा चला जाए तो जाहिर है कि आप उस खाने को नहीं खाएंगे, लेकिन दुनियाभर में कुछ जगह ऐसी है, जहां फर्श पर रेंगने वाले और उड़ने वाले कीड़ों को खाया जाता है। यकीनन ये जानकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में यह बिल्कुल सामान्य बात है। ये कीड़े पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं। आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    दीमक

    आपने अपने घरों में लकड़ी के फर्नीचर जैसे खिड़की, दरवाजे और बेड पर अकसर देखा होगा कि दीमक इकट्ठा हो जाती है और ये फर्नीचर को खराब कर देती है। हालांकि, अफ्रीका और एशिया में कुछ समुदाय इन दीमकों को बड़े ही चाव से खाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीमक में मैंगनीज की मात्रा अधिक होती है। यह मेटाबॉलिज्म, मजबूत हड्डियां और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज होता है।

    झींगुर

    झींगुर छोटे से मध्यम आकार के कीड़े होते हैं। पूरी तरह से विकसित हो चुका यह कीड़ा काफी पौष्टिक हो सकता है। ये आयरन, प्रोटीन और विटामिन-B12 से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। झींगुर के सेवन के लिए इसे कई तरीकों से तैयार किया जा सकता है। लोग इसे पीसकर पाउडर बना लेते हैं और फिर इसे चिप्स बनाने के लिए गूंथे गए आटे में मिलाकर या प्रोटीन शेक में मिलाकर पीते हैं।

    टिड्डे

    टिड्डे एक आकर्षक जीव है, जो खासतौर पर मैक्सिको, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में मशहूर है। इनमें चिकन, अंडे और बीन्स जैसे कई अन्य जानवरों और पौधों के स्रोतों की तुलना में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। मेक्सिको में आमतौर पर लोग टिड्डे को लहसुन, नींबू और नमक के साथ तेल में भूनकर पकाते हैं। इसकी वजह से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

    जुलाहा चींटियां 

    कुछ एशियाई देशों में जुलाहा चींटी या हरी चींटी के लार्वा और प्यूपा लोकप्रिय हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अमेरिका में भी कुछ शेफ व्यंजनों में इनका इस्तेमाल करते हैं। ये कीड़े न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रोटीन, आयरन, जिंक और पॉलीफेनोल्स जैसे पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा इनका स्वाद साइट्रस जैसा खट्टा होता है।

    सिकाडस 

    सिकाडस शोर करने वाले कीड़े होते हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं। ये कीड़े अधिकतर पूर्वी उत्तर अमेरिका में पाए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कीड़ों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और वसा की मात्रा कम होती है। अगर आपको झींगा जैसे समुद्री भोजन से एलर्जी है तो आपको सिकाडस के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ये उन्हीं से संबंधित हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अजब-गजब खबरें
    एशिया
    अफ्रीका
    स्वास्थ्य

    अजब-गजब खबरें

    इटली: वेनिस की ग्रैंड कैनाल के पानी का रंग बदला, जांच में जुटी पुलिस इटली
    भारत की 5 अजीबो-गरीब मिठाइयों के नाम, खाने के बाद नहीं भूलेंगे स्वाद; जानिए कहां मिलेगी  खान-पान
    राजस्थान: पत्नी ने शराब पीने देने से किया मना तो पति ने पीया टॉयलेट क्लीनर, मौत राजस्थान
    अमेरिका: बच्चे ने निगली 40 च्युइंग गम, पेट से गांठ निकालने के लिए हुआ ऑपरेशन अमेरिका

    एशिया

    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    अमेरिका में एशियाई छात्रा पर नस्लीय हमला, महिला ने चाकू से सिर पर किए कई वार अमेरिका
    दक्षिण एशिया और अफ्रीका में हर 10 में से एक अस्पताल में नहीं है बिजली- रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन
    2022 में एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा भारतीय रुपया भारतीय रुपये

    अफ्रीका

    #NewsBytesExplainer: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई क्यों चल रही है? सूडान
    आप भी रख सकते हैं कूनो अभ्यारण्य में जन्मे 4 चीता शावकों के नाम, जानिए कैसे  नरेंद्र मोदी
    TVS ने वैश्विक बाजार में किया अपना विस्तार, घाना में लॉन्च किए अपने वाहन TVS मोटर
    इबोला जैसे मारबर्ग वायरस के कारण अफ्रीकी देश गिनी में 9 लोगों की मौत मारबर्ग वायरस

    स्वास्थ्य

    भारत में समय से पहले पैदा होने वाले बच्चों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक- WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन
    याददाश्त बनाए रखने के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 पेय, मिलेगा फायदा  रेसिपी
    सिरदर्द से राहत दिलाने में मददगार हैं ये 5 एसेंशियल ऑयल, इस तरह करें इस्तेमाल एसेंशियल ऑयल
    पहली बार करने जा रहे हैं योग तो इन 5 आसान से आसनों से करें शुरुआत योग
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023