बकरी का रेप करते पकड़ा गया व्यक्ति, बचाव में कहा- बकरी से ली थी इजाज़त

दुनिया बहुत बड़ी और विविधता से भरी हुई है। यहाँ कई तरह की घटनाएँ होती हैं, जो लोगों को हैरानी में डाल देती हैं। एक तरफ इस दुनिया में जानवरों के अधिकारों की बात करने वाले लोग हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ जानवरों के साथ रेप करने वाले लोग भी हैं। हाल ही में अफ्रीका में एक व्यक्ति को बकरी के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। इस घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना अफ़्रीका के मलावी के मचिंजी शहर की है। बकरी के मालिक पेम्फेरो म्वाखुलिका ने घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अचानक से उसके घर से पालतू बकरी ग़ायब हो गई। जब उसने बाहर देखा तो एक व्यक्ति बकरी को अपने साथ ले जा रहा था। उसने सोचा कि बकरी को ले जानें वाला व्यक्ति कोई चोर है, इसलिए वह अपने पड़ोसियों को बुलाने चला गया।
पेम्फेरो ने बताया कि जब वह लोगों के साथ व्यक्ति को पकड़ने पहुँचा, तो उसने देखा कि व्यक्ति खेत में बकरी के साथ घिनोना काम कर रहा है। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी अभी जेल में है और उसका नाम केनेडी कंबानी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 21 साल है। गिरफ़्तारी के बाद आरोपी ने अपने बचाव में कहा कि उसने संबंध बनाने से पहले बकरी से इजाज़त ली थी।
बता दें पिछले साल मलावी के पड़ोसी देश ज़ाम्बिया में भी एक ऐसा ही मामला समने आया था। वहाँ 22 साल के एक व्यक्ति ने गर्भवती बकरी के साथ रेप किया था, जिसके बाद आरोपी को 15 साल की सज़ा चुनाई गई थी।