हार्मोन संतुलित करने में मददगार हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, डाइट में करें शामिल
क्या है खबर?
शरीर के हार्मोन संतुलित होने पर अधिक ऊर्जा, कम तनाव और चिंता, तेज दिमाग, बेहतर मनोदशा और आरामदायक नींद का अनुभव किया जा सकता है।
अगर हार्मोन असंतुलित हो जाएं तो मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर खराब प्रभाव पड़ता है। इस कारण उचित हार्मोनल संतुलन बनाए रखना महत्तवपूर्ण है।
आइए आज हम आपको इसी से जुड़े 5 खाद्य पदार्थ के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से हार्मोन संतुलित बने रह सकते हैं।
#1
क्विनोआ
क्विनोआ में प्रोटीन और ग्लूटेन मुक्त कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा होती है, जो महिला टेस्टोस्टेरोन के स्तर को समान रखने में मदद करके हार्मोन के स्तर को संतुलित करते हैं।
इसी तरह इसमें मौजूद प्रोटीन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो हार्मोन के संतुलन में मददगार है।
इतना ही नहीं क्विनोआ के सेवन से स्वास्थ्य को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
#2
अलसी के बीज
अलसी का बीज एक ऐसा स्वास्थयवर्धक खाद्य पदार्थ है, जो महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद कर सकता है।
इसके अलावा इस बीज का सेवन महिलाओं के मासिक धर्म चक्र को भी नियमित करने में मदद करता है। अलसी के अलावा मासिक धर्म के दौरान इन चीजों का सेवन भी फायदेमंद होता है।
अलसी के बीज में अघुलनशील फाइबर होता है, जिससे शरीर को अतिरिक्त हार्मोन से डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।
#3
चेरी
चेरी मेलाटोनिन के साथ-साथ मैग्नीशियम और विटामिन-C जैसे हार्मोन-संतुलन पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
इसका सेवन आरामदायक नींद लाने और हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करती है। बेहतर नींद के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन भी कर सकते हैं।
चेरी में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
इसी तरह इसमें मौजूद विटामिन-C एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन बनाने और नियंत्रित करने में मदद करता है।
#4
एवोकाडो
एवोकाडो एस्ट्रोजेन के अवशोषण को कम करने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ावा देने में मदद करता है, जो मासिक धर्म चक्र को नियमित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
एवोकाडो फाइबर और स्वस्थ वसा से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करता है और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखते हुए कोर्टिसोल को संतुलित करने में मददगार है।
लाभ के लिए रोजाना एक चौथाई एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से अन्य फायदे भी मिलते हैं।
#5
नट्स
नट्स पॉली और मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं। यह हार्मोन उत्पादन में मदद करते हैं और रक्त वाहिकाओं का प्रबंधन करते हैं।
इनका सेवन एंडोक्राइन सिस्टम की ठीक रखने के साथ इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
आप रोजाना एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अखरोट और बादाम खा सकते हैं। ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है।
आज यहां जान सकते हैं कि अखरोट और बादाम में से ज्यादा बेहतर क्या है।