NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अलविदा 2024: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा और मनु भाकर समेत इन भारतीयों ने जीते पदक 
    अगली खबर
    अलविदा 2024: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा और मनु भाकर समेत इन भारतीयों ने जीते पदक 
    नीरज चोपड़ा ने लगातार 2 ओलंपिक में कमाल का खेल दिखाया (तस्वीर: एक्स/@Neeraj_chopra1)

    अलविदा 2024: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा और मनु भाकर समेत इन भारतीयों ने जीते पदक 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 08, 2024
    07:45 am

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने 6 पदक जीते। 110 से अधिक खिलाड़ियों का दल पेरिस खेलों में हिस्सा लेने गया था। भारत को किसी भी खेल में स्वर्ण पदक नहीं मिला।

    भारत ने पेरिस ओलंपिक में 71वां स्थान हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक में दल को नीरज चोपड़ा के स्वर्ण समेत कुल 7 पदक मिले थे। भारत ने 48वें स्थान पर खत्म किया था।

    ऐसे में साल 2024 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते हुए पदक पर नजर डालते हैं।

    #1

    मनु भाकर 

    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 2 पदक अपने नाम किए। वह स्वतंत्रत भारत में 1 ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी।

    मनु महिला निशानेबाज 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में तीसरे स्थान पर रही थीं और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज भी बनी थीं।

    उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित निशानेबाजी स्पर्धा में भी कांस्य जीता था।

    #2

    नीरज चोपड़ा 

    नीरज ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

    इस स्पर्धा का स्वर्ण पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ जीता था। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज अपने स्वर्ण का बचाव नहीं कर सके थे।

    नीरज ओलंपिक खेलों में भारत के लिए 2 पदक (व्यक्तिगत स्पर्धा में) जीतने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बने थे।

    #3

    स्वप्निल कुसाले

    50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष फाइनल स्पर्धा में भारत के स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। यह पहला मौका था जब किसी 1 ओलंपिक में भारत को निशानेबाजी में 3 पदक मिले थे।

    इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत को निशानेबाजी में 2 पदक मिले थे।

    कुसाले पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के पहले निशानेबाज भी बने थे।

    #4

    अमन सहरावत 

    पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कमाल का खेल दिखाते हुए 57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था।

    उन्होंने पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया था। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी भी बने थे।

    अमन एकमात्र मुकाबला जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची के खिलाफ हारे थे। यह सेमीफाइनल मुकाबला था।

    भारतीय पहलवान ने लगातार 5वें ओलंपिक में भारत को पदक दिलाया था।

    #5

    भारतीय परुष हॉकी टीम 

    पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2 -1 से हराते हुए कांस्य पदक जीता था। ओलंपिक के इतिहास में हॉकी टीम ने कुल 13वां पदक जीतने में सफलता हासिल की थी।

    भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफलत हासिल की थी। इससे पहले भारतीय टीम ने 1968 और 1972 में कांस्य पदक जीते थे।

    स्पेन के खिलाफ मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    भारतीय हॉकी टीम
    मनु भाकर
    नीरज चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पहलवान अमन सहरावत ने 10 घंटे में घटाया था 4.6 किलो वजन, ये तरकीबें आईं काम वजन घटाना
    पेरिस ओलंपिक 2024: पदक तालिका में अमेरिका ने पाया पहला स्थान, शीर्ष-5 में रहे ये देश ओलंपिक
    विनेश फोगाट से लेकर अंतिम पंघाल तक, पेरिस ओलंपिक 2024 में देखने को मिले ये विवाद  ओलंपिक
    नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद जर्मनी क्यों चले गए? नीरज चोपड़ा

    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध टिर्की कांग्रेस में शामिल, बोले- राहुल गांधी से प्रभावित ओडिशा
    एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय हॉकी टीम, शेड्यूल और अन्य जानकारी एशियाई खेल
    एशियाई खेल 2023: भारतीय हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया, वरुण-ललित के 4-4 गोल एशियाई खेल
    एशियाई खेल 2023: रविवार को भारत ने जीते 5 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन  एशियाई खेल

    मनु भाकर

    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक की तैयारियों को लेकर युवा शूटिंग स्टार मनु भाकर ने क्या कहा? ओलंपिक
    मुख्य खेल अवार्ड्स के लिए नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ने फाइनल किए अपने नाम अर्जुन पुरस्कार
    टोक्यो ओलंपिक: मनु भाकर की पिस्टल में क्या खराबी थी और दूसरी बंदूक क्यों नहीं ली? ओलंपिक
    मनु भाकर ने जीता शूटिंग विश्व कप में कांस्य पदक, अच्छी नहीं रही थी शुरुआत निशानेबाजी

    नीरज चोपड़ा

    नीरज चोपड़ा अभ्यास के दौरान चोटिल, फैनी ब्लैंकर्स-कोएन गेम्स से हुए बाहर टोक्यो ओलंपिक
    मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे नीरज चोपड़ा, डायमंड लीग में ले सकते हैं हिस्सा भाला फेंक
    विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023: फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया भाला फेंक
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 3 भारतीय भाला फेंक खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाकर रचा इतिहास   वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025