NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: पदक तालिका में अमेरिका ने पाया पहला स्थान, शीर्ष-5 में रहे ये देश
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: पदक तालिका में अमेरिका ने पाया पहला स्थान, शीर्ष-5 में रहे ये देश
    अमेरिका ने जीते कुल 40 स्वर्ण पदक (तस्वीर:एक्स/@Paris2024)

    पेरिस ओलंपिक 2024: पदक तालिका में अमेरिका ने पाया पहला स्थान, शीर्ष-5 में रहे ये देश

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 12, 2024
    12:03 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 अब सम्पन्न हो चुके हैं। इस ओलंपियाड में भारत ने कुल 6 पदक जीते। हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती और निशानेबाजी ऐसे खेल रहे, जिनमें भारत ने पदक जीते।

    इस संस्करण में भारत को कोई स्वर्ण पदक नहीं मिल सका और यही कारण रहा कि पदक तालिका में भारत 71वें स्थान पर रहा।

    इस बीच पदक तालिका में शीर्ष-5 स्थान हासिल करने वाले देशों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    अमेरिका (40 स्वर्ण)

    इन वैश्विक खेलों के इतिहास में अपनी धाक जमा चुके अमेरिका ने सर्वाधिक 126 पदक जीते।

    अमेरिका ने 40 स्वर्ण, 44 रजत और 42 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया।

    अमेरिका ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स और तैराकी की स्पर्धाओं में अपना वर्चस्व बरकरार रखा।

    इस बार एथलेटिक्स में अमेरिका ने 14 स्वर्ण सहित कुल 34 पदक और तैराकी में 8 स्वर्ण समेत कुल 28 पदक जीतने में सफलता हासिल की।

    #2 

    चीन (40 स्वर्ण)

    पदक तालिका में दूसरे स्थान पर चीन रहा, जिसने कुल 91 पदक जीते।

    चीन ने भी 40 स्वर्ण जीते। हालांकि, 27 रजत और 24 कांस्य पदकों के साथ वह अमेरिका से पिछड़ गए।

    चीन को डाइविंग में 8 स्वर्ण समेत कुल 11 पदक मिले।

    इसके अलावा तैराकी में 12 और निशानेबाजी में 10 पदक चीन की झोली में आए।

    आर्टिस्टिक जिमनास्टिक में चीन ने 2 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक जीते।

    #3 

    जापान (20 स्वर्ण)

    जापान ने पेरिस ओलंपिक में कुल 45 पदक जीते, जिसमें 20 स्वर्ण शामिल थे।

    कुश्ती में जापान ने 8 स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीते। जूडो में जापान को कुल 8 पदक मिले।

    पेरिस से पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन जापान के टोक्यो में हुआ था।

    टोक्यो ओलंपिक में भी जापान अंक तालिका में तीसरे स्थान पर था। तब उसने 27 स्वर्ण सहित कुल 58 पदकों पर कब्जा जमाया था।

    #4 

    ऑस्ट्रेलिया (18 स्वर्ण)

    इस बार ऑस्ट्रेलिया पदक तालिका में कुल 53 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने 18 स्वर्ण, 19 रजत और 16 कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

    तैराकी में इस देश ने 7 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य पदक जीते।

    टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया 17 स्वर्ण पदक के साथ तालिका में छठे स्थान पर रहा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है।

    #5 

    फ्रांस (16 स्वर्ण)

    मेजबान देश फ्रांस ने इस ओलंपियाड में 16 स्वर्ण, 26 रजत और 22 कांस्य के साथ कुल 64 पदक जीते।

    जूडो में फ्रांस ने 2 स्वर्ण, 2 ही रजत और 10 कांस्य पदक अपने नाम किए।

    तैराकी में फ्रांस ने 4 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक जीते।

    पिछले टोक्यो ओलंपिक में फ्रांस ने 10 स्वर्ण के साथ कुल 33 पदक जीते थे।

    ऐसे में अपने घर पर खेलते हुए उन्होंने पदकों में बड़ा इजाफा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार
    विनफास्ट इन गाड़ियों के साथ करेगी भारत में प्रवेश, जानिए कब शुरू होगी बुकिंग  विनफास्ट

    पेरिस ओलंपिक 2024

    नीरज चोपड़ा के बेमिसाल करियर में ये रहे हैं उनके सर्वश्रेष्ठ थ्रो  नीरज चोपड़ा
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 7 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, पदक किया सुनिश्चित  विनेश फोगाट
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी, जर्मनी ने 3-2 से जीता मुकाबला भारतीय हॉकी टीम

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने  लक्ष्य सेन
    पेरिस ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली मनु भाकर हैं बेहद स्वस्थ, जानिए उनका फिटनेस रूटीन मनु भाकर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को क्वार्टर फाइनल में मिली हार, सफर हुआ समाप्त पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक में कैसे हुई मैराथन दौड़ की शुरुआत? जानिए इससे कैसे जुड़ा है सैनिक का बलिदान पेरिस ओलंपिक 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025