LOADING...
ऋषभ पंत ने पैसों के चक्कर में छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ? कोच ने बताया
ऋषभ पंत अब दिल्ली के लिए नहीं खेलेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

ऋषभ पंत ने पैसों के चक्कर में छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ? कोच ने बताया

Dec 07, 2024
07:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने हाल ही में टीम के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को लेकर कहा था कि उनके फ्रेंचाइजी से बाहर होने का कारण पैसा नहीं है। अब DC के नए कोच हेमंग बादानी ने पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि DC पंत को बनाए रखना चाहती थी, लेकिन वह नीलामी में जाना चाहते थे। ऐसे में आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

बयान

बदानी ने क्या कहा?

बदानी ने भारत के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के यूट्यूब चैनल पर कहा, "पंत को लगता था कि उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा जो 18 करोड़ रुपये थी। उससे अधिक धनराशि मिल सकती है। ऐसा हुआ भी और उन्हें 27 करोड़ रुपये मिले। उनके लिए यह अच्छा है। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। हमें निश्चित रूप से उनकी कमी खलेगी। हालांकि, जिंदगी ऐसे ही चलती है।" उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बीच काफी बातें हुईं थी।

पंत

पंत ने पूरे मामले पर क्या कहा था?

बदानी का बयान पंत और सह-मालिक जिंदल के पहले के बयानों से बिल्कुल अलग है। पंत ने बड़ी नीलामी से पहले एक ट्वीट के करके अपने जाने की अटकलों को नकार दिया था। पंत ने एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "मेरे रिटेंशन का मतलब पैसे से नहीं था।" उस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा था कि विकेटकीपर और फ्रेंचाइजी शायद पैसे पर सहमत नहीं हुए होंगे।

Advertisement

महंगे

पंत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बड़ी बोली लगाई थी

पिछले सीजन DC की कप्तानी करने वाले पंत इस बार बड़ी नीलामी में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ उपलब्ध थे। उनके पीछे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी 20.50 करोड़ रुपये तक बोली लगाई थी। आखिरी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने IPL में अब तक 111 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 35.31 की औसत से 3,284 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके बल्ले से 1 शतक और 18 अर्धशतक निकले।

Advertisement

दल

IPL 2025 के लिए ऐसा है DC का पूरा दल 

बल्लेबाज: करुण नायर, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा और केएल राहुल। ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंदल, विप्राज निगम, मानवनाथ कुमार, त्रिपुरा विजय और माधव तिवारी। गेंदबाज: कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन और मुकेश कुमार। DC के दल में 16 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी हैं। नीलामी के बाद DC के पर्स में 20 लाख रुपये शेष रहे।

Advertisement