NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय हॉकी टीम, शेड्यूल और अन्य जानकारी
    अगली खबर
    एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय हॉकी टीम, शेड्यूल और अन्य जानकारी
    24 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@TheHockeyIndia)

    एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय हॉकी टीम, शेड्यूल और अन्य जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 18, 2023
    08:29 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब एशियाई खेलों में अपनी चुनौती पेश करने के लिए तैयार है।

    पिछले महीने भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट के खिताबी मैच में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराया था।

    अब 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भी भारत अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेगा।

    इस बीच भारत के इतिहास, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    इतिहास 

    भारत ने जीते हैं 3 स्वर्ण 

    एशियाई खेलों के इतिहास में भारतीय टीम ने 1966, 1998 और 2014 में कुल 3 स्वर्ण पदक जीते।

    भारत के 9 रजत पदक साल 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994 और 2002 में जीते हैं। इनके अलावा भारत ने क्रमशः 1986, 2010 और 2018 में कांस्य पदक जीते हैं।

    बता दें कि पाकिस्तान ने एशियाई खेलों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक (8) जीते हैं। दक्षिण कोरिया (4) इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

    टीम 

    एशियाई खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम 

    गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक और पीआर श्रीजेश।

    डिफेंडर: वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), संजय, सुमित।

    मिडफील्डर: नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह (उप-कप्तान), मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह।

    फॉरवर्ड: अभिषेक, गुरजंत सिंह, मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय।

    मुख्य कोच: क्रेग फुल्टन।

    प्रदर्शन 

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

    कप्तान हरमनप्रीत सिंह भारत के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने 191 मैचों में 155 गोल किए हैं और वह भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

    वह पेनल्टी कॉर्नर में अपनी उपयोगिता सिद्ध करना चाहेंगे। मंदीप सिंह ने 218 मैचों में 102 गोल किए हैं।

    गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 301 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

    पूल

    पूल-A में मौजूद है भारतीय हॉकी टीम 

    आगामी एशियाई खेलों के लिए भारत पूल-A में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ है।

    भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगा। इसके बाद 26 सितंबर को सिंगापुर और 28 सितंबर को जापान के खिलाफ मैच खेलेंगे।

    भारतीय टीम 30 सितंबर को पाकिस्तान से खेलेगी और उसके बाद 2 अक्टूबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी।

    सेमीफाइनल 4 अक्टूबर को जबकि फाइनल और तीसरे स्थान का प्लेऑफ 6 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

    जानकारी

    राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा टूर्नामेंट 

    एशियाई खेलों में सभी टीमों को 2 पूल में बांटा गया है। राउंड रोबिन के अंतर्गत प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेगी और शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    एशियाई खेल

    #SportsHeroesOfIndia: पान सिंह तोमर को खोजने वाले, एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता, जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी एथलेटिक्स
    एशियन गेम्स 2022: क्रिकेट की हो सकती है वापसी, भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश ने 249 रनों से जीता टी-20 मैच, केवल छह रनों पर ऑलआउट हुई विरोधी टीम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार

    भारतीय हॉकी टीम

    टोक्यो ओलंपिक: भारत के खाते में आए दो पदक, ऐसा रहा आज का दिन टोक्यो ओलंपिक
    FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल हॉकी समाचार
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी टूर्नामेंट
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी टूर्नामेंट

    एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह भारतीय हॉकी टीम
    एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया भारतीय हॉकी टीम
    एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच भारतीय हॉकी टीम
    एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक पर किया कब्जा भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी समाचार

    टोक्यो ओलंपिक: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जिंदा रखी क्वार्टर-फाइनल की उम्मीदें ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: ब्रिटेन को हराकर 49 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में पहुंचकर महिला हॉकी टीम ने बनाया इतिहास, ऐसा रहा भारत का दिन ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025