NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल 2023: भारतीय हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया, वरुण-ललित के 4-4 गोल
    अगली खबर
    एशियाई खेल 2023: भारतीय हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया, वरुण-ललित के 4-4 गोल
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टूर्नामेंट की जीत के साथ शुरुआत की है (तस्वीर: X/@19thAGofficial)

    एशियाई खेल 2023: भारतीय हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया, वरुण-ललित के 4-4 गोल

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 24, 2023
    10:34 am

    क्या है खबर?

    एशियाई खेल 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को खेले गए मुकाबले में उज्बेकिस्तान हॉकी टीम को 16-0 से हरा दिया।

    भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधियों को छकाया और नियमित अंतराल में गोल दागते हुए दबाव बनाया।

    भारतीय टीम ने शानदार लय के साथ पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन कर पदक के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है।

    आइए मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    भारत ने पहले क्वार्टर से बोला धावा 

    भारतीय टीम ने मुकाबले में बिना देर किए पहले क्वार्टर से ही गोलों की बरसात सी शुरू कर दी थी।

    मैच में 7वें मिनट में ललित कुमार ने गोल कर भारत का खाता खोला। उन्होंने उज्बेकिस्तान की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार खेल दिखाया।

    इसके बाद भी भारत ने उज्बेकिस्तान पर प्रहार जारी रखा। पहले क्वार्टर के खत्म होने से एनवक्त पहले वरुण कुमार ने भी गोल दाग दिया।

    रिपोर्ट

    दूसरे क्वार्टर में भारत ने दागे 5 गोल 

    दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार खेल जारी रखा। मैच में 17वें मिनट में अभिषेक ने एक दनदनाता शॉट लगाते हुए गोल दाग दिया।

    अगले ही मिनट में मनदीप सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल की परंपरा को आगे बढ़ाया।

    24वें मिनट में ललित ने मैच का अपना दूसरा गोल किया और भारत के खाते में 5वां जुड़ा।

    मैच के 27वें (सुखजीत) और 28वें मिनट (मनदीप) में गोल कर भारत ने बढ़त को 7-0 तक पहुंचा दिया।

    रिपोर्ट

    तीसरे क्वार्टर में भी दिखा भारत का जलवा 

    तीसरे क्वार्टर में सुखजीत ने ललित की मदद से मैच के 37वें मिनट में गोल दागा।

    इसके बाद अगले ही मिनट में अमित रोहिदास (38) ने उज्बेकिस्तान की रक्षापंक्ति को भेदते हुए दनदनाता गोल दागा।

    मैच के 42वें मिनट में अभिषेक ने सुखजीत से मिले सहयोग से गोल दागकर भारत की बढ़त में इजाफा किया।

    इसके बाद मैच के 43वें मिनट में ललित कुमार ने शमशेर सिंह से मिले पास को गोल में तब्दील किया।

    रिपोर्ट

    भारत ने उज्बेकिस्तान को एकतरफा अंदाज में रौंदा 

    वरुण कुमार ने मैच के 50वें मिनट ड्रैग फ्लिक से गोल दागते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।

    इस बीच, अगले ही मिनट में वरुण (51) ने स्टिक से कमाल दिखाते हुए अपना चौथा गोल दाग दिया।

    अंतिम समय में भी भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा है और मैच के 53वें मिनट में सुखजीत और 57वें मिनट में हार्दिक ने गोल दाग दिया।

    दमदार खेल के चलते भारत मैच को 16-0 से अपने पक्ष में करने में कामयाब रहा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में कुल 15 पदक (3 स्वर्ण, 9 रजत, 3 कांस्य) जीते हैं। भारत की महिला हॉकी टीमों ने एशियाई खेलों में 6 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य) जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    एशियाई खेल

    एशियाई खेलों की नई तारीखें आई सामने, अगले साल सितंबर-अक्टूबर में होगा आयोजन कोरोना वायरस
    पीटी उषा IOA की पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जानिए उनका उपलब्धियों भरा करियर पीटी उषा
    एशियाई खेलों में किस भारतीय खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान? क्रिकेट समाचार
    एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, रुतुराज गायकवाड़ को मिली कप्तानी   रुतुराज गायकवाड़

    भारतीय हॉकी टीम

    FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल हॉकी समाचार
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी टूर्नामेंट
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' हॉकी समाचार

    हॉकी समाचार

    टोक्यो ओलंपिक: ब्रिटेन को हराकर 49 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में पहुंचकर महिला हॉकी टीम ने बनाया इतिहास, ऐसा रहा भारत का दिन ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को हराया टोक्यो ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025