NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जल्द शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल
    अगली खबर
    जल्द शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल

    जल्द शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 23, 2021
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल की लव स्टोरी सुर्खियों में है। चर्चा थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

    अब खुद विष्णु ने अपनी शादी की खबर को पुख्ता कर दिया है। उनका कहना है कि वह ज्वाला के साथ अपना घर बसाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और जल्द ही अपनी शादी की तारीख तय कर लेंगे।

    विष्णु ने अपनी शादी को लेकर क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

    मुहर

    मैं अब दामाद बनने जा रहा हूं- विष्णु

    विष्णु ने कहा, "हम जल्दी ही एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मैं अब एक तेलुगु अलाडु (दामाद) बनने जा रहा हूं और इसे लेकर बहुत खुश हूं। मैं जल्द ही शादी की तारीख की घोषणा करूंगा।"

    बता दें कि विष्णु और ज्वाला कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, ज्वाला ने पिछले साल सोशल मीडिया पर विष्णु के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर अपना रिश्ता जगजाहिर किया था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए दोनों की तस्वीर

    Happy new year from us. ❤️❤️@TheVishnuVishal pic.twitter.com/o8hZiJ6zE9

    — Gutta Jwala (@Guttajwala) December 31, 2019

    घोषणा

    पिछले साल सितंबर में विष्णु ने किया था सगाई का ऐलान

    विष्णु ने बीते साल सितंबर में अपने ट्विटर अकाउंट पर ज्वाला के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।

    उन्होंने ज्वाला को पहनाई अंगूठी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

    इसके साथ विष्णु ने लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो ज्वाला गुट्टा। सकारात्मकता और एक अच्छे भविष्य की उम्मीद के साथ जिंदगी की नई शुरुआत। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए विष्णु विशाल का पोस्ट

    Happy birthday @Guttajwala
    New start to LIFE..
    Lets be positive and work towards a better future for us,Aryan,our families,friends and people around..

    Need all your love n blessings guys..#newbeginnings

    thank you @basanthjain for arranging a ring in d middle of d night.. pic.twitter.com/FYAVQuZFjQ

    — VISHNU VISHAL - V V (@TheVishnuVishal) September 7, 2020

    जानकारी

    विष्णु और ज्वाला ने पहली शादी के बाद लिया था तलाक

    विष्णु और ज्वाला दोनों ही अपनी पहली शादी के बाद तलाक ले चुके हैं। विष्णु ने 2010 में अभिनेता के नटराज की बेटी रजनी नटराज से शादी की थी।

    रजनी से उनका एक बेटा आर्यन भी है। हालांकि, 2018 में विशाल का तलाक हो गया।

    दूसरी तरफ भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला ने अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में शादी की थी और करीब पांच साल के बाद 2011 में इनका तलाक हो गया था।

    परिचय

    जानिए कौन हैं ज्वाला गुट्टा का दिल जीतने वाले विष्णु विशाल

    विष्णु विशाल एक तमिल एक्टर हैं। उन्होंने 2009 में तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'वेन्निला कबडी कुजू' से अभिनय की दुनिया में आगाज किया था।

    उन्होंने MBA की डिग्री ली थी। इसके बाद वह प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने के लिए तमिलनाडु क्रिकेट अकैडमी में चले गए। जब विष्णु का करियर आगे बढ़ ही रहा था, तभी उनके पैर में चोट लग गई।

    इसके बाद घर पर आराम करते हुए उन्होंने इतनी फिल्में देखीं कि उनका रुझान अभिनय की तरफ हो गया।

    जानकारी

    भारत के लिए कई खिताब जीत चुकी हैं ज्वाला गुट्टा

    अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ज्वाला गुट्टा ने मिक्स्ड और वुमंस डबल्स में भारत के लिए कई खिताब जीते हैं। उन्हें भारत की सबसे बेहतरीन महिला डबल्स बैडमिंटन खिलाड़ी माना जाता है। बाएं हाथ से खेलने वाली इस खिलाड़ी ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बैडमिंटन

    ताज़ा खबरें

    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार

    बैडमिंटन

    जम्मू-कश्मीर में 'मौलिक अधिकारों के हनन' के विरोध में IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा कश्मीर
    वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीतने के बाद बोलीं सिंधू- लंबे समय से था इंतजार पीवी सिंधु
    बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की बायोपिक में अक्षय निभाएंगे पुलेला गोपीचंद का किरदार? अक्षय कुमार
    बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है यह बुजुर्ग, दी अपहरण की धमकी तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025