Page Loader
'तन्वी द ग्रेट': कौन हैं असली तन्वी, जिनके जीवन पर आधारित है फिल्म?
मिलिए असली तन्वी से (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anupampkher)

'तन्वी द ग्रेट': कौन हैं असली तन्वी, जिनके जीवन पर आधारित है फिल्म?

Jul 18, 2025
07:17 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके जरिए शुभांगी दत्त ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म की कहानी 21 साल की तन्वी रैना की है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर से पीड़ित है। तन्वी अपने साहस और हिम्मत से सभी को हैरान कर देती है। फिल्म में तन्वी का किरदार शुभांगी निभा रही हैं, लेकिन क्या आप असली तन्वी को जानते हैं? आइए जानते हैं आखिर असली तन्वी कौन हैं।

परिचय

अनुपम की भांजी की कहानी है 'तन्वी द ग्रेट'

'तन्वी द ग्रेट' की कहानी अनुपम की भांजी तन्वी के जीवन पर आधारित है। वह अभिनेता की बहन प्रियंका खेर की बड़ी बेटी हैं। अपनी भांजी तन्वी को देखकर ही अनुपम को ऑटिज्म पर फिल्म बनाने का ख्याल आया था। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म का नाम भी 'तन्वी द ग्रेट' ही रखा है। बता दें कि तन्वी ऑटिज्म डिसऑर्डर से पीड़ित है। वह बहुत अच्छी गायिका भी हैं। अनुपम अक्सर अपनी भांजी तन्वी से मिलते रहते हैं।

वीडियो

संगीत शिक्षक बनना चाहती हैं तन्वी

तन्वी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। 'द ऑटिज्म स्टोरी' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तन्वी अक्सर अपने वीडियो साझा करती रहती हैं। तन्वी एक संगीत शिक्षक और अभिनेत्री बनना चाहती हैं। इसका खुलासा खुद अनुपम ने अपने एक वीडियो में किया था। अनुपम ने भी इंस्टाग्राम पर तन्वी के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह उनके साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तन्वी को गाना सुनाते हुए देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो और तस्वीरें