Page Loader
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: 222 रनों पर सिमटी श्रीलंका की पहली पारी, चंदीमल ने लगाया अर्धशतक
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन (तस्वीर: ट्विटर/@TheRealPCB)

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: 222 रनों पर सिमटी श्रीलंका की पहली पारी, चंदीमल ने लगाया अर्धशतक

लेखन Neeraj Pandey
Jul 16, 2022
04:19 pm

क्या है खबर?

गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने श्रीलंका की पहली पारी 222 रनों पर समाप्त कर दी है। पहले दिन के तीसरे सेशन में मेजबान टीम की पारी समाप्त हुई है। श्रीलंका के लिए दिनेश चंदीमल (76) ने सबसे अधिक रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए। आइए जानते हैं कैसी रही श्रीलंका की पारी।

शुरुआत

अच्छी नहीं रही श्रीलंका की शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 11 के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कुशल मेंडिस और ओसादा फर्नांडो ने पारी को आगे बढ़ाया 60 रनों के स्कोर पर ही टीम को दो और झटके लग गए थे। मेंडिस 21 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए थे। दो गेंद बाद ही फर्नांडो भी 35 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गए।

विकेट

133 रनों पर ही गिर गए थे श्रीलंका के आठ विकेट

अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज खाता खोले बिना ही आउट हुए। धनंजया डिसिल्वा भी 14 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। निरोशन डिकवेला ने भी केवल चार रन बनाए। श्रीलंका की टीम 103 रनों पर ही अपने छह विकेट गंवा चुकी थी। 130 के स्कोर पर सातवां और 133 के स्कोर पर आठवां विकेट भी गिर गया था। एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन दिनेश चंदीमल ने दूसरा छोर संभाले रखा था।

दिनेश चंदीमल

चंदीमल ने लगाया शानदार अर्धशतक

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले चंदीमल ने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और उन्होंने 76 रनों की शानदार पारी खेली। चंदीमल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमण किया और पारी में केवल 115 गेंदों का सामना किया। चंदीमल ने 10 चौके और एक छक्का लगाए और जब वह आउट हुए तो श्रीलंका 177 रन बना चुकी थी। यह चंदीमल के करियर का 21वां अर्धशतक है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

आखिरी विकेट के लिए महीश तीक्षाणा और कसुन रजिता ने 45 रनों की अहम साझेदारी की और अपनी टीम को 200 के पार ले गए। तीक्षाणा ने 38 और रजिता ने 12* रनों का योगदान दिया।