NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के इतिहास में शीर्ष-5 थ्रो पर एक नजर 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के इतिहास में शीर्ष-5 थ्रो पर एक नजर 
    जान जेलेजनी के नाम विश्व रिकॉर्ड है (तस्वीर:एक्स/ @WorldAthletics)

    पेरिस ओलंपिक 2024: पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के इतिहास में शीर्ष-5 थ्रो पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 07, 2024
    04:13 pm

    क्या है खबर?

    नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में नाम के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर दूर भाला फेंका।

    इस स्पर्धा में फाइनल में सीधे क्वालीफाई करने के लिए 84 मीटर का मार्क निर्धारित था। नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर है। यह भारत के किसी भी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

    आइए जानते हैं कि इस स्पर्धा के इतिहास में शीर्ष-5 थ्रो कौन से हैं?

    #1

    जान जेलेजनी (98.48 मीटर, 1996) 

    चेक गणराज्य के दिग्गज खिलाड़ी रहे जान जेलेजनी के नाम भाला फेंक का विश्व रिकॉर्ड है। जेलेजनी ने जर्मनी में एक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान साल 1996 में 98.48 मीटर का थ्रो फेंका था।

    आज तक इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया है।

    जेलेजनी साल 1992, 1996 और 2000 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 1988 के ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक जीता था।

    वह 3 बार (1993, 1995 और 2001) विश्व चैंपियन भी रह चुके हैं।

    #2

    जोहानिस वेटर (97.76 मीटर, 2020) 

    जर्मन भाला फेंक स्टार खिलाड़ी जोहानिस वेटर ने पोलैंड में कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड स्तर की एथलेटिक्स स्पर्धा में 97.76 मीटर का थ्रो फेंका था, जो इस खेल में इतिहास में दूसरी सर्वश्रेष्ठ दूरी है।

    साल 2016 के रियो ओलंपिक में यह खिलाड़ी चौथे स्थान पर था। साल 2017 में वेटर विश्व चैंपियन बने थे।

    2019 में वह एक बार फिर विश्व चैंपियन बनते-बनते रह गए थे। उन्होंने कांस्य पदक जीता था। ओलंपिक में वह कोई पदक नहीं जीत पाए हैं।

    #3

    थॉमस रोहलर (93.90 मीटर, 2017)

    जर्मनी के ही एक और भाला फेंक खिलाड़ी थॉमस रोहलर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2017 में 93.90 मीटर दूर भाला फेंका था।

    वह साल 2012, 2013 और 2015 में जर्मनी के राष्ट्रीय चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं।

    2016 के रियो ओलंपिक में इस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 90.30 मीटर दूर भाला फेंका था। रोहलर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ियों में एक माने जाते हैं।

    #4

    अकी परवीएनेन (93.09 मीटर, 1999) 

    फिनलैंड के खिलाड़ी अकी परवीएनेन इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 1999 में 93.09 मीटर दूर भाला फेंका था। वह इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं।

    उन्होंने साल 1999 के विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह साल 2001 के विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक भी अपने नाम कर चुके हैं।

    वह साल 2000 के ओलंपिक में 5वें स्थान पर आए थे। हालांकि, वह कभी कोई पदक नहीं जीत पाए।

    #5

    एंडरसन पीटर्स (93.07 मीटर, 2022) 

    ग्रेनेडा के भाला फेंक खिलाड़ी एंडरसन पीटर्स इस मामले में 5वें स्थान पर हैं।

    उन्होने साल 2022 में दोहा के सुहैम बिन हमद स्टेडियम में 93.07 मीटर दूर भाला फेंका था। ओलंपिक खेलों में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

    हालांकि, वह साल 2019 और 2022 में 2 बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेल में उन्होंने साल 2022 में रजत पदक और साल 2018 में कांस्य पदक जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीरज चोपड़ा
    पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक
    भाला फेंक

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    नीरज चोपड़ा

    ओलंपिक गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा के फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टॉक की वैल्यू 428 करोड़ रुपये सोशल मीडिया
    महिंद्रा XUV700 का जेवलिन एडिशन, गोल्डन टच के साथ दिखा शानदार लुक महिंद्रा एंड महिंद्रा
    गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को मिली स्पेशल गोल्ड एडिशन XUV700 ऑटोमोबाइल
    गणतंत्र दिवस पर नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल एथलेटिक्स

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024: लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, हमवतन एचएस प्रणय को दी मात लक्ष्य सेन
    पेरिस ओलंपिक 2024: महिला मुक्केबाज ने रोते हुए मुकाबला छोड़ा, 'पुरुष' से मैच करवाने का आरोप  मुक्केबाज़ी
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 2 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  लक्ष्य सेन
    पेरिस ओलंपिक 2024: पीवी सिंधु हारीं, क्वार्टरफाइनल में नहीं बना पाईं जगह पीवी सिंधु

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 30 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ खेला ड्रॉ पेरिस ओलंपिक 2024
    जब भारत से डरकर इंग्लैंड ने ओलंपिक में नहीं उतारी अपनी हॉकी टीम, जानिए रोचक किस्सा भारतीय हॉकी टीम
    प्राचीन ओलंपिक में खेल के दौरान धोखाधड़ी करने पर क्या मिलती थी सजा? अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति

    भाला फेंक

    नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, 90 मीटर के करीब पहुंचे एथलेटिक्स
    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा
    नीरज चोपड़ा ने फिर तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके एथलेटिक्स
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत को मिला मेडल एथलेटिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025