NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 2 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 2 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    मनु भाकर 2 अगस्त को खेलती हुईं नजर आएंगी (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 2 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 01, 2024
    08:13 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक जीते हैं। गुरुवार को स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रचा और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत को पदक दिलाने वाले पहले निशानेबाज बने।

    ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारत ने निशानेबाजी में 3 पदक जीते हैं।

    अब 2 अगस्त को गोल्फ, निशानेबाजी, हॉकी, तीरंदाजी, रोइंग, जूडो, सेलिंग और एथलेटिक्स में भारत के खिलाड़ी खेलेंगे।

    आइए 2 अगस्त के कार्यक्रम के बारे में जानते हैं।

    निशानेबाजी

    गोल्फ और निशानेबाजी में ये खिलाड़ी उतरेंगे 

    गोल्फ के राउंड-2 में भारत के गगनजीत भुल्लर और शुभांकर शर्मा दोपहर 12:30 बजे खेलते हुए नजर आएंगे। शुभांकर और गगनजीत पहली बार ओलंपिक में खेल रहे हैं।

    इसके बाद निशानेबाजी में दोपहर 12:30 बजे पेरिस ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली मनु भाकर खेलते हुए नजर आएंगी। उनके अलावा ईशा सिंह 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में उतरेंगी।

    दोपहर 1:00 बजे अनंतजीत सिंह नरुका निशानेबाजी के स्कीट खेलों के क्वालिफिकेशन राउंड में उतरेंगे।

    हॉकी

    हॉकी में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को अपनी पहली हार का सामना गुरुवार को करना पड़ा था। ग्रुप-B के मुकाबले में उसे मजबूत बेल्जियम हॉकी टीम के खिलाफ 2-1 से हार मिली थी।

    अब 2 अगस्त को टीम का सामना दोपहर 4:45 बजे ऑस्ट्रेलिया टीम से होगा।

    भारतीय टीम 7 अंको के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। भारत ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। इसके अलावा भारतीय टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ 1 ड्रॉ खेला था।

    अन्य

    इन खेलों में भी उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी 

    तीरंदाजी में भारतीय टीम दोपहर 1:19 बजे इंडोनेशिया के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी।

    दोपहर 1:48 बजे बलराज पंवार नौकायन का सेमीफाइनल मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे।

    जुडो में तुलिका मान 1:30 बजे अपना मुकाबला खेलेंगी। सेलिंग खेल में दोपहर 3:45 बजे नेत्रा कुमानन अपना तीसरे रेस में उतरेंगी। इसी खेल में विष्णु सरवणन रात 7:05 बजे अपना मुकाबला खेलेंगे।

    एथलेटिक्स के सभी मुकाबले रात 9:40 बजे शुरू होंगे। इसमें 3 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

    क्वार्टर फाइनल

    लक्ष्य सेन खेलेंगे अपना क्वार्टरफाइनल मुकाबला 

    पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पुरुष एकल मुकाबले के क्वार्टरफाइनल मैच में शाम 6:30 बजे चीन के चाउ टिएन चेन के खिलाफ उतरेंगे।

    उन्होंने राउंड ऑफ-16 मैच में हमवतन एचएस प्रणय को 21-12, 21-6 से हराया था।

    अपना पहला ओलंपिक खेल रहे सेन अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारे हैं। उनसे पदक की भी काफी उम्मीद लगाई गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    लक्ष्य सेन
    भारतीय हॉकी टीम

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    पेरिस ओलंपिक 2024

    जब ओलंपिक में खेला गया था क्रिकेट, जानिए कितनी थी टीमें और कौन बना था विजेता ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित स्पर्धा से भारतीय चुनौती समाप्त ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 28 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पीवी सिंधु
    पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची मनु भाकर

    लक्ष्य सेन

    इंडिया ओपन: लक्ष्य सेन ने मौजूदा विश्व चैंपियन को हराकर जीता खिताब बैडमिंटन
    बैडमिंटन: विश्व चैंपियन को हराकर इंडिया ओपन जीतने वाले लक्ष्य सेन कौन हैं? बैडमिंटन
    ऑल इंग्लैंड ओपन 2022: फाइनल में हारकर उपविजेता रहे लक्ष्य सेन, इतिहास रचने से चूके बैडमिंटन
    शानदार चल रहा है बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का करियर, ऐसा रहा है प्रदर्शन बैडमिंटन

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी विश्व कप: अमित रोहिदास को माता-पिता ने मजदूरी कर बढ़ाया आगे, जानिए उनकी संघर्षपूर्ण कहानी पीआर श्रीजेश
    हॉकी विश्व कप: भारत और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ हुआ मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: हार्दिक सिंह हुए चोटिल, वेल्श के खिलाफ मैच में नहीं लेंगे हिस्सा हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, अब न्यूजीलैंड से खेलना होगा क्रॉस-ओवर हॉकी विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025