NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 30 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 30 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    30 जुलाई को हॉकी में आयरलैंड से भिड़ेगा भारत (तस्वीर: एक्स/@TheHockeyIndia)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 30 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 29, 2024
    04:17 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक सिर्फ 1 पदक जीता हुआ है। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

    उनके अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अब तक दूसरा पदक नहीं मिल सका है।

    अब 30 जुलाई को बैडमिंटन, तीरंदाजी, निशानेबाजी, हॉकी और मुक्केबाजी में भारत के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

    आइए कल के कार्यक्रम के बारे में जानते हैं।

    निशानेबाजी और तीरंदाजी

    निशानेबाजी और तीरंदाजी में होंगे ये मुकाबले

    भारतीय निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह महिला ट्रैप क्वालीफाइंग राउंड में भाग लेंगी।

    आधिकारिक ओलंपिक वेबसाइट के अनुसार, यह दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।

    तीरंदाजी की बात करें तो अंकिता भकत महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा के एलिमिनेशन राउंड में पोलैंड की वायलेटा मैसजोर से भिड़ेंगी। ये मैच शाम 5:14 बजे से शुरू होगा।

    इसी स्पर्धा में भजन कौर इंडोनेशिया की साइफा नूराफिफा कमाल से भिड़ेंगी। ये मैच शाम 5:27 बजे से शुरू होगा।

    मुकाबले 

    हॉकी और बैडमिंटन में भी होगी भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती

    तीरंदाजी के एक अन्य मुकाबले में धीरज बोम्मादेवरा पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में चेक गणराज्य के एडम ली से भिड़ेंगे। यह मैच रात 10:46 से शुरू होगा।

    पुरुष हॉकी टीम पूल-B के खेल में आयरलैंड से भिड़ेगी। यह मैच शाम 4:45 बजे से शुरू होगा। ​​

    बैडमिंटन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ग्रुप स्टेज स्पर्धा में इंडोनेशिया की फजर अल्फियन और मुहम्मद रियान अर्दियांतो (शाम 5:30 बजे) की जोड़ी से भिड़ेंगे।

    जानकारी

    बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी करेगी मुकाबला

    बैडमिंटन के महिलाओं के युगल मुकाबले में अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की सेतियाना मापासा और एंजेला यू की जोड़ी से होगा। यह मैच शाम 6:20 बजे से शुरू होगा।

    मुक्केबाजी 

    ऐसे होंगे मुक्केबाजी के मुकाबले 

    अमित पंघाल पुरुषों के 51 किग्रा राउंड ऑफ 16 मैच में जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा को (शाम 7:16 बजे) चुनौती देंगे।

    जैस्मीन लेम्बोरिया महिलाओं की 57 किग्रा में राउंड ऑफ 32 गेम में फिलीपींस के नेस्टी पेटेसियो को हराने की कोशिश करेंगी। यह मैच रात 9:24 बजे शुरू होने वाला है।

    महिलाओं की 54 किग्रा वर्ग में प्रीति पवार राउंड ऑफ 16 इवेंट में कोलंबिया की येनी मार्सेला एरियस कास्टानेडा से भिड़ेंगी। यह मैच देर रात 1:22 बजे शुरू होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024
    बैडमिंटन

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    ओलंपिक

    ओलंपिक के इतिहास में भारत ने जीते हैं कुल 35 पदक, जानिए सभी विजेताओं की सूची पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक के इतिहास में किन भारतीय पहलवानों ने जीते हैं पदक? कुश्ती
    पेरिस ओलंपिक के किन खेलों में कितने भारतीय खिलाड़ी ले रहे हिस्सा? पेरिस ओलंपिक 2024
    अमेरिका के नाम ओलंपिक इतिहास में दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024

    ओलंपिक स्वर्ण पदक में कितनी होती है सोने की मात्रा? आकार और वजन भी जानिए ओलंपिक
    ओलंपिक इतिहास में इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग देशों की ओर से जीते हैं स्वर्ण पदक ओलंपिक
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज आउटेज का पेरिस ओलंपिक पर भी पड़ रहा असर  माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    ओलंपिक में इस खिलाड़ी ने जीता सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक, कौन है सबसे उम्रदराज? ओलंपिक

    बैडमिंटन

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधु, सोशल मीडिया पर बताया हटने का कारण पीवी सिंधु
    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक सुनिश्चित किया BWF विश्व चैंपियनशिप
    फ्रेंच ओपन 2022: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीता खिताब चिराग शेट्टी
    केरल: दुल्हन से साइन करवाया पति को 'दोस्तों से मिलने से न रोकने' का कॉन्ट्रैक्ट केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025