NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ खेला ड्रॉ
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ खेला ड्रॉ
    हरमनप्रीत ने किया भारत से इकलौता गोल (तस्वीर: एक्स/@Naveen_Odisha)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ खेला ड्रॉ

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 29, 2024
    05:53 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना हॉकी टीम के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

    पूल-B के मुकाबले में अर्जेंटीना की ओर से लुकास मार्टिनेज ने पहला गोल किया। इसके जवाब में मैच की समाप्ति से कुछ समय पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके हार को टाल दिया।

    यह ओलंपिक के इतिहास में भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरा ड्रॉ खेला है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    पहला क्वार्टर

    गोलरहित रहा पहला क्वार्टर 

    पहले क्वार्टर में भारत ने लगातार प्रयास किए और जब लगभग 5 मिनट का समय बचा था, तब टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला।

    इस मौके पर भारतीय टीम गोल नहीं कर सकी।

    अगले ही मिनट में भारत के अभिषेक ने बाएं छोर से अच्छा प्रयास किया, लेकिन फिर असफल रहे।

    पहले क्वार्टर की समाप्ति से कुछ समय पहले ही अर्जेंटीना को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे वह भुना नहीं सके। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही।

    दूसरा क्वार्टर 

    दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने ली बढ़त

    दूसरे क्वार्टर के दौरान मैच के 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी कार्नर मिला, जिसमें अर्जेंटीना के गोलकीपर ने गोल नहीं होने दिया।

    इसके कुछ समय बाद ही भारत को लगातार 2 और पेनल्टी कार्नर मिले। इन तीनों मौकों पर हरमनप्रीत सिंह ने शॉट लगाए, लेकिन गोल करने में असफल रहे।

    इस बीच अर्जेंटीना से लुकास मार्टिनेज ने मैच के 22वें मिनट में मैदानी गोल किया और आखिरकार हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 हो गया।

    तीसरा क्वार्टर

    तीसरे क्वार्टर में नहीं लग सका कोई गोल 

    बढ़त बना चुकी अर्जेंटीना की टीम को मैच के 37वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस बेहतरीन मौके पर मैको कैसला गोल नहीं कर सके।

    इसके बाद मैच के 44वें मिनट पर हरमनप्रीत पेनल्टी कार्नर में गोल करने में नाकाम रहे। मैच के तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ी लगातार मिल रहे मौकों के बावजूद गोल नहीं कर सके।

    तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद भी बढ़त 1-0 से अर्जेंटीना के पक्ष में रही।

    चौथा क्वार्टर

    ऐसा रहा चौथा क्वार्टर का खेल

    चौथे क्वार्टर में जब लगभग 5 मिनट का समय बचा था तब भारतीय गोल कीपर पीआर श्रीजेश की जगह पर एक अतिरिक्त खिलाड़ी को मैदान पर उतार दिया।

    भारतीय खिलाड़ियों ने निरंतर आक्रमण किए, जिसके परिणामस्वरूप मैच के खत्म होने से पहले लगातार पेनल्टी कार्नर मिले।

    आखिरकार 59वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए भारत को बराबरी पर ला दिया।

    इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं हुआ।

    जानकारी

    अगले मैच में आयरलैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम 

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने पहले पूल-B मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। आयरलैंड (30 जुलाई), बेल्जियम (1 अगस्त) और ऑस्ट्रेलिया (2 अगस्त) के खिलाफ भारत को अगले पूल मैच खेलने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    पेरिस ओलंपिक 2024

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज आउटेज का पेरिस ओलंपिक पर भी पड़ रहा असर  माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    ओलंपिक में इस खिलाड़ी ने जीता सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक, कौन है सबसे उम्रदराज? ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के इस हॉकी खिलाड़ी ने कटवा दी अपनी अंगुली ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक में भारत के सबसे युवा और उम्रदराज एथलीट कौन हैं? ओलंपिक

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक के किन खेलों में कितने भारतीय खिलाड़ी ले रहे हिस्सा? पेरिस ओलंपिक 2024
    अमेरिका के नाम ओलंपिक इतिहास में दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक खेलों के इतिहास में सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर  पेरिस ओलंपिक 2024
    भारतीय मूल के खिलाड़ी, जिन्होंने ओलंपिक में दूसरे देशों के लिए जीते पदक  पेरिस ओलंपिक 2024

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी विश्व कप 2023: भारत में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर अहम जानकारी हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप में अब तक कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत बना चैंपियन तो हर खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़ रूपये- उड़ीसा सरकार नवीन पटनायक
    हॉकी विश्व कप: नीलम संजीप ने कैसे तय किया अंधेरे गांव से भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप

    हॉकी समाचार

    हॉकी विश्व कप: गोलकीपर श्रीजेश के लिए पिता को बेचनी पड़ी थी गाय, जानिए उनकी कहानी हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: किसान परिवार के शमशेर सिंह ने कैसे पूरा किया भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से दी मात, जानिए अन्य नतीजे हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, हार्दिक टीम से बाहर हॉकी विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025