Page Loader
पेरिस ओलंपिक 2024: पीवी सिंधु हारीं, क्वार्टरफाइनल में नहीं बना पाईं जगह
पीवी सिंधु मुकाबला हार गईं हैं (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

पेरिस ओलंपिक 2024: पीवी सिंधु हारीं, क्वार्टरफाइनल में नहीं बना पाईं जगह

Aug 01, 2024
11:12 pm

क्या है खबर?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के एक और पदक की उम्मीद पीवी सिंधु बैडमिंटन के महिला एकल का अपना तीसरा मुकाबला हार गई हैं। इसी के साथ उनका एकल मुकाबलों में सफर समाप्त हो गया। उन्हें चीन की बिंग जियाओ ने 21-19 और 21-14 से हराया। इस हार के बाद सिंधु क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाईं हैं। बता दें कि सिंधु लगातार तीसरा पदक जीतने की उम्मीद से इसबार आईं थी। मुकाबले पर एक नजर डाल लेते हैं।

मैच 

कैसा रहा मुकाबला?

चीन की खिलाड़ी शुरुआत से ही सिंधु के खिलाफ बेहद आक्रमक खेलते हुए नजर आईं। पहले गेम के मध्यांतर तक जियाओ 11-8 से आगे चल रहीं थी। इसके बाद मुकाबला काफी रोमांचक हुआ। सिंधु ने जोरदार वापसी तो की मगर गेम 21-19 से हार गईं। दूसरे गेम के मध्यांतर तक जियाओ का जोरदार खेल जारी रहा। वह 11-5 से आगे रहीं और सिंधु को कोई मौका ही नहीं दिया। वह दूसरा गेम आसानी से 21-14 से अपने नाम कर लिया।

राउंड

राउंड ऑफ-16 में ऐसे मिली थी सिंधु को जीत 

राउंड ऑफ-16 मुकाबले में सिंधु ने आसान जीत दर्ज की थी, पहले गेम में उन्होंने लगातार 8 प्वाइंट जीते थे। मध्यांतर तक स्कोर 11-2 था और गेम 21-5 से अपने नाम कर लिया था। दूसरे मुकाबले में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुउबा ने थोड़ा अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, इसके बावजूद सिंधु ने मध्यांतर तक स्कोर 11-6 कर दिया था। इसके बाद तो कुउबा को कोई मौका ही नहीं मिला और दूसरा गेम सिंधु ने 21-10 से अपने नाम कर लिया था।

पहले

पहले मुकाबले में किया था सिंधु ने कमाल का प्रदर्शन 

पहले मुकाबले में भी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया था। दुनिया की 111वें नंबर की खिलाड़ी फातिमाथ नाबाह के खिलाफ पहला गेम उन्होंने सिर्फ 13 मिनट में जीता था। दूसरे गेम में 4-0 की बढ़त बनाई, लेकिन फातिमाथ ने वापसी करते हुए स्कोर 3-4 कर दिया। भारतीय खिलाड़ी इसके बाद लगातार 6 अंक के साथ 10-3 से आगे हो गईं थी।उन्होंने मुकाबला 21-9 और 21-6 से अपने नाम किया था। शुरुआती मुकाबलों में सिंधु कमजोर खिलाड़ियों के खिलाफ खेली।

सपना 

सिंधु का सपना नहीं हो पाया पूरा 

सिंधु का 3 व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया। 2016 में खेले गए रियो ओलंपिक में भारतीय बैडमिंटन स्टार सिंधु ने पहली बार हिस्सा लिया था। अपने पहले संस्करण में ही उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। वह स्वर्ण पदक के मुकाबले में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थी। साल 2020 में उन्होंने टोक्यों ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।